एक्सप्लोरर

देश में Omicron के आए 22 नए मामले, 111 हुई संक्रमितों की संख्या, केंद्र ने लोगों को चेताया

Coronavirus Updates: Omicron के बढ़ते मामलों के बीच केंद्र सरकार ने कहा कि लोगों को सामूहिक समारोहों और नए साल के जश्न को बड़े स्तर पर आयोजित नहीं करना चाहिए.

Omicron Cases In India: कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रोन का खतरा देश पर बढ़ता ही जा रहा है. शुक्रवार को देश में 22 नए मामलों की पुष्टि हुई. इसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या 111 हो गई. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 12, महाराष्ट्र में 8 और केरल में दो मामले आए. देश में नए वेरिएंट के सबसे अधिक मामले में महाराष्ट्र में हैं. यहां कुल 40 लोगों में इसकी पुष्टि हुई है. वहीं दिल्ली में 22 और राजस्थान में 17 मामले अब तक आए हैं.

ओमिक्रोन के लगातार बढ़ते मामलों के बीच सरकार ने लोगों को सावधानी बरतते रहने की सलाह दी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि ओमिक्रोन स्वरूप यूरोप और दुनिया के अन्य हिस्सों में तेजी से फैल रहा है और लोगों को गैर-जरूरी यात्रा से बचने की जरूरत है. अधिकारी ने कहा कि सामूहिक समारोहों और नए साल के जश्न को बड़े स्तर पर आयोजित नहीं किया जाना चाहिए.

ओमिक्रोन के कुल मामले - 111
महाराष्ट्र- 40
दिल्ली-22
राजस्थान- 17
कर्नाटक- 8 
तेलंगाना- 8
केरल- 7
गुजरात- 5
पश्चिम बंगाल-1
आंध्र प्रदेश 1
चंडीगढ़-1
तमिलनाडु-1

यह पूछे जाने पर कि क्या ओमिक्रोन स्वरूप सामुदायिक प्रसार (कम्युनिटी ट्रांसमिशन) स्तर पर है, स्वास्थ्य मंत्रालय में संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा, ‘‘हम इस बिंदु पर यह नहीं कह सकते हैं कि ओमिक्रोन स्वरूप भारत में व्यापक है. ओमिक्रोन के अधिकांश मामलों का एक यात्रा इतिहास होता है या उन लोगों के साथ संपर्क होता है जिनका यात्रा करने का इतिहास है.’’

Corona के खिलाफ लड़ाई में Serum Institute को बड़ी सफलता, WHO ने Covovax को दी आपातकालीन उपयोग की मंजूरी

अग्रवाल ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) का हवाला देते हुए कहा कि ओमिक्रोन दक्षिण अफ्रीका में कोरोना वायरस के डेल्टा स्वरूप की तुलना में तेजी से फैल रहा है, जहां डेल्टा का प्रसार कम था. उन्होंने डब्ल्यूएचओ के हवाले से बताया कि ऐसी आशंका है कि जहां सामुदायिक प्रसार (कम्युनिटी ट्रांसमिशन) होता है, वहां ओमिक्रोन संक्रमण डेल्टा स्वरूप से आगे निकल जाएगा.

उन्होंने कहा कि टीकाकरण के साथ-साथ मास्क, शारीरिक दूरी, वेंटिलेशन और हाथ की स्वच्छता का पालन करना चाहिए. अग्रवाल ने कहा कि इस बात का कोई सबूत नहीं है कि ओमिक्रोन के खिलाफ टीके प्रभावी नहीं हैं.

बूस्टर खुराक के बारे में पूछे जाने पर, नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ वी. के. पॉल ने कहा, ‘‘इस बार टीका संसाधनों की स्थिति अच्छी है. हम इन मुद्दों को निरंतर आधार पर देखने के लिए अपने वैज्ञानिक समुदाय के साथ जुड़ रहे हैं.’’

कुछ राज्यों में चुनाव होने के मद्देनजर पॉल ने कहा, ‘‘दिशानिर्देश जारी किए गए हैं जो समाज के सभी वर्गों पर लागू होते हैं. चुनाव का संदर्भ नेतृत्व और सरकार को दिखाई देता है और इस बात पर ध्यान दिया जा रहा है कि हम महामारी का मुकाबला करने के लिए सभी उपायों का पालन करते हुए आगे बढ़े.’’

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नाक से बहा खून, छाती में चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती में चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
राहुल पर जितेंद्र सिंह ने लगाया वादे से मुकरने का आरोप, कहा- मांगे पूरी फिर भी क्यों प्रदर्शन
राहुल पर जितेंद्र सिंह ने लगाया वादे से मुकरने का आरोप, कहा- मांगे पूरी फिर भी क्यों प्रदर्शन
CJP Protest: ‘भेड़िये से भेड़ की मुलाकात’, जेपी नड्डा के हॉस्पिटल पहुंचने पर CJP फाउंडर अभिजीत दीपके का विवादित बयान
‘भेड़िये से भेड़ की मुलाकात’, जेपी नड्डा के हॉस्पिटल पहुंचने पर CJP फाउंडर अभिजीत दीपके का विवादित बयान
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा इंटरनेशनल डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है खतरनाक बॉलिंग
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है बॉलिंग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
Embed widget