एक्सप्लोरर

COVID Cases In Delhi: दिल्ली में कोरोना विस्फोट, आए 1313 नए केस

Omicron Cases In Delhi: दिल्ली में अब तक कोरोना वायरस के नए वेरिएंट Omicron के 263 मामलों की पुष्टि हुई है, जो देश में सबसे अधिक है.

COVID Cases In Delhi: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना (Coronavirus) के नए मामलों में पिछले कुछ दिनों से लगातार तेजी देखी जा रही है. स्वास्थ्य विभाग की तरफ से शाम के करीब 8 बजे जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 1313 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं जो 26 मई के बाद से सर्वाधिक मामले हैं. 26 मई को 1491 केस की पुष्टि हुई थी. नए केस आने के बाद संक्रमण दर 1.73 हो गई है. बयान के मुताबिक, 24 घंटे में 423 लोग संक्रमण से उबरे हैं. इस समय 3081 मरीजों का इलाज चल रहा है.

शहर में बुधवार को 923, मंगलवार को 496, सोमवार को 331, रविवार को 290, शनिवार को 249, शुक्रवार को 180, गुरुवार को 118 और पिछले बुधवार को 125 मामले आए थे. दिल्ली में अब तक कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रोन (Omicron) के 263 मामलों की पुष्टि हुई है, जो देश में सबसे अधिक है.

सामुदायिक स्तर पर फैला ओमिक्रोन?
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन (Satyendra Jain) ने आज कहा कि कोरोना वायरस के नए स्वरूप ‘ओमिक्रोन’ के मामले धीरे-धीरे सामुदायिक स्तर पर फैल रहे हैं और राष्ट्रीय राजधानी में जीनोम अनुक्रमण के लिए भेजे गए नमूनों में से 46 प्रतिशत में ‘ओमिक्रोन’ की पुष्टि हुई है.

Delhi Metro Guidelines: मेट्रो में करते हैं सफर तो आपके लिए बेहद ज़रूरी है ये खबर, DMRC ने तय की ट्रेन में पैसेंजर की सीमा

उन्होंने कहा कि ‘ग्रेडेड रेस्पॉन्स एक्शन प्लान’ (जीआरएपी) के तहत कुछ पाबंदियां लगाई गई हैं और अतिरिक्त पाबंदियां लगाने के संबंध में निर्णय दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) करेगा.

जैन ने कहा, ‘‘ दिल्ली के अस्पतालों में कोविड-19 के 200 मरीज भर्ती हैं. जीनोम अनुक्रमण की हालिया रिपोर्ट में 46 प्रतिशत नमूनों में ‘ओमिक्रोन’ की पुष्टि हुई है. इनमें वे लोग भी शामिल हैं, जिन्होंने हाल ही में यात्रा नहीं की थी. इसका मतलब है कि अब ‘ओमिक्रोन’ स्वरूप दिल्ली के अंदर आ चुका है.’’

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री ने बुधवार को कहा था कि कई अंतरराष्ट्रीय यात्री जिनके हवाई अड्डे पर संक्रमित ना होने की पुष्टि हुई थी, वे भी कुछ दिन बाद संक्रमित पाए जा रहे हैं. इस अवधि के दौरान उनके परिवार के सदस्य भी संक्रमित हो रहे हैं.

दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने बुधवार को फैसला किया था कि दिल्ली में ‘येलो अलर्ट’ (Yellow Alert In Delhi) के तहत कोविड-19 से संबंधित लगाए गए प्रतिबंध फिलहाल जारी रहेंगे और नयी पाबंदियों पर निर्णय लेने से पहले अधिकारी कुछ समय के लिए स्थिति की निगरानी करेंगे.

Omicron in India: Corona की स्पीड ने बढ़ाई टेंशन, 14 जिलों में 5-10% वीकली पॉजिटिविटी रेट, 33 दिन बाद 10 हजार से ज्यादा मामले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget