एक्सप्लोरर

'हम DMK जैसे दोस्त से ऐसी धमकी की उम्मीद नहीं करते...', उमर अब्दुल्ला ने 'कश्मीर जाओ' वाले बयान पर जताई नाराजगी

डीएमके नेता शिवाजी कृष्णमूर्ति के तमिलनाडु के राज्यपाल को लेकर दिए गए बयान पर जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला ने नाराजगी व्यक्त की है.

Omar Abdullah On DMK: जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम और नेशनल कांफ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने डीएमके के नेता की टिप्पणी पर नाराजगी जताई है. तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि (RN Ravi) के खिलाफ सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कषगम (DMK) के एक नेता के बयान पर उमर अब्दुल्ला ने शनिवार (14 जनवरी) को कहा कि, "हमें द्रमुक के दोस्तों से ऐसी टिप्पणी की उम्मीद नहीं थी."

तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि के खिलाफ डीएमके नेता शिवाजी कृष्णमूर्ति की टिप्पणी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. बीजेपी और राजभवन ने उनके खिलाफ थाने में शिकायत भी दी है. कृष्णमूर्ति ने शुक्रवार (13 जनवरी) को एक सभा को संबोधित करते हुए राज्यपाल रवि के लिए विवादित बयान दिया था. डीएमके ने उन्हें शनिवार (14 जनवरी) को पार्टी से निलंबित भी कर दिया है. 

डीएमके नेता ने क्या कहा?

कृष्णमूर्ति ने कहा था, "अगर राज्यपाल विधानसभा में अपने भाषण में आंबेडकर का नाम लेने से इनकार करते हैं, तो क्या मुझे उन पर हमला करने का अधिकार नहीं है? अगर आप (राज्यपाल) तमिलनाडु सरकार की ओर से दिए गए भाषण को नहीं पढ़ते हैं तो कश्मीर जाइए, हम आतंकवादी भेजेंगे ताकि वे आपको गोली मार दें." 

उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी

उमर अब्दुल्ला ने कृष्णमूर्ति के बयान को 'खतरा' और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के नेतृत्व वाली पार्टी को 'दोस्त' बताया. डीएमके नेता के बयान पर नाराजगी जताते हुए उमर अब्दुल्ला ने ट्विटर पर लिखा कि, "हम द्रमुक के अपने दोस्तों से कश्मीर जाने की धमकी की उम्मीद नहीं करते हैं." 

कृष्णमूर्ति के खिलाफ दी गई शिकायतें

तमिलनाडु में राजभवन और भारतीय जनता पार्टी, दोनों ने कृष्णमूर्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस में अलग-अलग शिकायतें दर्ज कराई हैं. डीएमके (DMK) के नेतृत्व वाली तमिलनाडु सरकार राज्यपाल के हालिया बयान के बाद नाराज है. राज्यपाल ने कहा था कि राज्य को 'तमिझगम' कहा जाना चाहिए, न कि 'तमिलनाडु'.

ये भी पढ़ें- 

Joshimath Sinking: जोशीमठ को लेकर ISRO की रिपोर्ट पर पाबंदी और मीडिया से बातचीत पर रोक... खरगे ने साधा PM मोदी पर निशाना

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
खाड़ी क्षेत्र में अब तक कितने भारतीयों की गई जान? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव के बीच भारत सरकार ने दी जानकारी
खाड़ी क्षेत्र में कितने भारतीयों की गई जान? होर्मुज में तनाव के बीच सरकार का चौंकाने वाला आंकड़ा
दिल्ली के लोगों को अभी नहीं मिलेगी गर्मी और उमस से राहत, IMD ने कहा- 18-19 जुलाई से पहले बारिश के आसार नहीं...
दिल्ली के लोगों को अभी नहीं मिलेगी राहत, IMD ने कहा- 18-19 जुलाई से पहले बारिश के आसार नहीं...
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग के शेड्यूल का एलान, चेन्नई में इस दिन पहला मैच; नोट कर लीजिए सभी मुकाबलों की तारीख
बिग बैश लीग के शेड्यूल का एलान, चेन्नई में इस दिन पहला मैच; नोट कर लीजिए सभी मुकाबलों की तारीख
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
Explained: आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी? कहीं POCSO में न फंस जाए आपका बच्चा
आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी?
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
Embed widget