एक्सप्लोरर

1983 बैच के IPS ओमप्रकाश सिंह होंगे यूपी के अगले DGP, लेंगे सुलखान सिंह की जगह

तेज तर्रार और साफ-सुथरी छवि वाले अधिकारी सिंह इस वक्त सीआईएसएफ के महानिदेशक हैं. संभावना है कि वह कल पदभार ग्रहण करेंगे, तब तक अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) आनंद कुमार प्रदेश पुलिस प्रमुख का कार्यभार संभालेंगे.

 

लखनऊ: सीआईएसएफ के महानिदेशक ओमप्रकाश सिंह उत्तर प्रदेश के अगले पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) होंगे. गृह विभाग के प्रमुख सचिव अरविंद कुमार ने बताया कि 1983 बैच के आईपीएस अधिकारी ओमप्रकाश सिंह प्रदेश के अगले पुलिस महानिदेशक होंगे. वह सुलखान सिंह की जगह लेंगे जो आज सेवानिवृत्त हो गये.

उन्होंने बताया कि मुख्य सचिव की अगुवाई वाली समिति की सिफारिश पर राज्य सरकार ने ओम प्रकाश सिंह के संबंध में केंद्र सरकार से इस आशय में अनुरोध किया है. तेज तर्रार और साफ-सुथरी छवि वाले अधिकारी सिंह इस वक्त सीआईएसएफ के महानिदेशक हैं. संभावना है कि वह कल पदभार ग्रहण करेंगे, तब तक अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) आनंद कुमार प्रदेश पुलिस प्रमुख का कार्यभार संभालेंगे. सेंट जेवियर्स कॉलेज, नेशनल डिफेंस कॉलेज और दिल्ली यूनिवर्सिटी से शिक्षा प्राप्त ओमप्रकाश सिंह आपदा प्रबन्धन में एमबीए के साथ एम.फिल डिग्रीधारी हैं. सिंह उत्तर प्रदेश और केन्द्र सरकार में कई महत्वपूर्ण पदों पर काम कर चुके हैं. साल 1992-93 में लखीमपुर खीरी जिले के पुलिस अधीक्षक पद पर रहते हुए उन्होंने आतंकवादी गतिविधियों पर सख्ती से लगाम कसी थी. इसके अलावा लखनऊ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पद पर काम करते हुए उन्होंने धार्मिक जुलूसों को लेकर अर्से पुराने शिया-सुन्नी विवाद को सुलझाने में अहम भूमिका निभाई थी. आपदा राहत बल के महानिदेशक के तौर पर सिंह ने जम्मू-कश्मीर में आई बाढ़, नेपाल में आये विनाशकारी भूकंप, हुदहुद तूफान और चेन्नई के शहरी इलाकों में आई बाढ़ की विभीषिका से निपटने के लिए सराहनीय काम किये थे. सिंह को उत्कृष्ट सेवा के लिये गैलेंट्री अवॉर्ड समेत कई पदक भी मिल चुके हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर ममता बनर्जी ने जताया दुख- ‘मैं प्रार्थना करती हूं...’
कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर ममता बनर्जी ने जताया दुख- ‘मैं प्रार्थना करती हूं...’
Live: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की आर्थिक मदद
Live: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
'बारिश हो रही थी, धक्का लगा और...', कोलकाता के चोरबगान पंडाल में भगदड़ की आंखों देखी
'बारिश हो रही थी, धक्का लगा और...', कोलकाता के चोरबगान पंडाल में भगदड़ की आंखों देखी
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे पर TMC नेता कुणाल घोष ने जताया दुख
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे पर TMC नेता कुणाल घोष ने जताया दुख

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget