एक्सप्लोरर

Coromandel Express: ट्रेन हादसे के 4 दिन बाद कोरोमंडल एक्सप्रेस एक बार फिर चली, 30 किलोमीटर प्रति घंटा थी रफ्तार

South Eastern Railways: हादसे के चार दिन बाद कोरोमंडल एक्सप्रेस बाहानगा बाजार स्टेशन के पास से मंगलवार (6 जून) को 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दुर्घटना स्थल को पार किया.

Shalimar-Chennai Coromandel Express: ओडिशा के ट्रिपल ट्रेन हादसे के बाद कोरोमंडल एक्सप्रेस चार दिन बाद एक बार फिर से चली. बालासोर जिले में बाहानगा बाजार स्टेशन के पास से शालीमार-चेन्नई कोरोमंडल एक्सप्रेस चेन्नई से डाउन ट्रेन ने मंगलवार (6 जून) को 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दुर्घटना स्थल को पार किया.

अब से कोरोमंडल एक्सप्रेस 7 जून से अपने निर्धारित समय 15:20 घंटे पर शालीमार से चलेगी. 2 जून को ओडिशा के बालासोर जिले में बहानगर बाजार स्टेशन के पास हुई तीन ट्रेनों की दुर्घटना में 288 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है और 1200 से अधिक घायल हो गए. सभी घायलों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है.

ट्रेन को देखने के लिए लोग मौजूद रहे

वहीं, दुर्घटना के चार दिन बाद बाहानगा बाजार स्टेशन के पास शालीमार-चेन्नई कोरोमंडल एक्सप्रेस ने चेन्नई से डाउन ट्रेन ने मंगलवार (6 जून) को 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दुर्घटना स्थल को पार किया. कोरोमंडल ट्रेन जैसे ही घटनास्थल से गुजरी, बड़ी संख्या में लोग वहां मौजूद थे.

70 से अधिक ट्रेनें बाहानगा बाजार स्टेशन से गुजरीं

रविवार की रात अप और डाउन दोनों लाइनों के बहाल होने के बाद से अब तक वंदे भारत एक्सप्रेस सहित 70 से अधिक ट्रेनें बाहानगा बाजार स्टेशन से गुजर चुकी हैं. जबकि, ट्रेन हादसे की जांच सीबीआई ने अपने हाथ में ले ली है. 6 जून को सीबीआई ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर लिया. सीबीआई के प्रवक्ता ने बताया कि एक टीम ने बालासोर पहुंचकर घटनास्थल का दौरा किया है.  

CBI दर्ज किया केस

सीबीआई ने रेल मंत्रालय के अनुरोध, ओडिशा सरकार की सहमति और केंद्र सरकार के आदेशों पर कोरोमंडल एक्सप्रेस, यशवंतपुर-हावड़ा एक्सप्रेस और एक मालगाड़ी से संबंधित ट्रेन दुर्घटना के संबंध में केस दर्ज किया है.  

सीबीआई की टीम ने मंगलवार को सिग्नल रूम और रेल पटरियों का निरीक्षण किया. साथ ही बाहानगा बाजार रेलवे स्टेशन पर तैनात रेलवे के अधिकारियों से पूछताछ भी की. सीबीआई अधिकारियों के साथ फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची थी.

ये भी पढ़ें: Farmers Protest: कुरुक्षेत्र के शाहबाद में किसानों ने किया NH जाम, पुलिस ने तितर-बितर करने के लिए वाटर कैनन का किया इस्तेमाल

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सपा सांसद बर्क ने कच्चे तेल की कीमतों को लेकर उठाया सवाल, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने क्या दिया जवाब?
सपा सांसद बर्क ने कच्चे तेल की कीमतों को लेकर उठाया सवाल, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने क्या दिया जवाब?
अभिषेक मनु सिंघवी और वेम नरेंद्र रेड्डी... राज्यसभा में तेलंगाना का प्रतिनिधित्व करेंगे ये नेता, निर्विरोध जीते
अभिषेक मनु सिंघवी और वेम नरेंद्र रेड्डी... राज्यसभा में तेलंगाना का प्रतिनिधित्व करेंगे ये नेता, निर्विरोध जीते
मिडिल ईस्ट में जंग के बीच भारत में कितने दिनों का पेट्रोल-डीजल और LPG का स्टॉक? सरकार ने बताया
मिडिल ईस्ट में जंग के बीच भारत में कितने दिनों का पेट्रोल-डीजल और LPG का स्टॉक? सरकार ने बताया
'LPG का उत्पादन बढ़ाएं', रिफाइनरियों को सरकार का आदेश, रेस्तरां-होटल को सप्लाई के लिए बनाई कमेटी
'LPG का उत्पादन बढ़ाएं', रिफाइनरियों को सरकार का आदेश, रेस्तरां-होटल को सप्लाई के लिए बनाई कमेटी

वीडियोज

Sansani: Iran में खामेनेई 2.0 के 'दुस्साहस' का दौर ! | Iran- Israel War
Iran Israel War: क्या Middle East War अब और फैलने वाला है? | Big Breaking
Chitra Tripathi: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर कब्जा करेगा अमेरिका | Iran Israel War | Breaking | Janhit
Bharat Ki Baat: महायुद्ध का आपकी जेब से जुड़ा विश्लेषण | Iran Israel War | Netanyahu | Khamenei
Sandeep Chaudhary: चर्चा से क्यों भाग रही सरकार? वरिष्ठ पत्रकार ने खोली पोल! | Iran Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Us-Iran War: ईरान के साथ युद्ध में पैसे फूंक रहा अमेरिका, एक दिन का खर्च जान रह जाएंगे सन्न!
ईरान के साथ युद्ध में पैसे फूंक रहा अमेरिका, एक दिन का खर्च जान रह जाएंगे सन्न!
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विदेश जाने पर रोक! आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विदेश जाने पर रोक! आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी
नेपाल में RSP की शानदार जीत, PM मोदी ने रबी लामिछाने और बालेन शाह को लगाया फोन, क्या हुई बात?
नेपाल में RSP की शानदार जीत, PM मोदी ने रबी लामिछाने और बालेन शाह को लगाया फोन, क्या हुई बात?
स्लीवलेस गाउन, लहराती जुल्फें, ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या के इस मेकअप वाले लुक ने लूटी लाइमलाइट
स्लीवलेस गाउन, लहराती जुल्फें, ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या के इस मेकअप वाले लुक ने लूटी लाइमलाइट
गर्लफ्रेंड नहीं वाइफ कहिए, हार्दिक पांड्या ने खुलेआम कही दिल की बात; पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
गर्लफ्रेंड नहीं वाइफ कहिए, हार्दिक पांड्या ने खुलेआम कही दिल की बात; पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
T-20 वर्ल्डकप ट्रॉफी हनुमान मंदिर में लाई गई तो भड़के TMC सांसद कीर्ति आजाद, कहा- शेम ऑन टीम इंडिया
T-20 वर्ल्डकप ट्रॉफी हनुमान मंदिर में लाई गई तो भड़के कीर्ति आजाद, कहा- शेम ऑन टीम इंडिया
CBSE ने गल्फ देशों में स्थगित की बोर्ड परीक्षा, जानें अब आगे क्या होगा?
CBSE ने गल्फ देशों में स्थगित की बोर्ड परीक्षा, जानें अब आगे क्या होगा?
गर्मियों में ऐसी खरीदने का बना रहे हैं प्लान, जानें आपके कमरे के हिसाब से कितने टन वाले एसी की होगी जरूरत?
गर्मियों में ऐसी खरीदने का बना रहे हैं प्लान, जानें आपके कमरे के हिसाब से कितने टन वाले एसी की होगी जरूरत?
Embed widget