एक्सप्लोरर

Odisha Train Accident: ममता बनर्जी ने ओडिशा रेल हादसे के पीड़ितों को सौंपे चेक, नियुक्ति पत्र भी दिए

Coromandel Express Derail: ओडिशा रेल हादसे के पीड़ित परिवारों को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मुआवजा देने की घोषणा की थी. इस दुर्घटना में 288 लोगों की मौत हो चुकी है.

Coromandel Train Accident: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार (7 जून) को ओडिशा रेल दुर्घटना के पीड़ितों के परिवारों को मुआवजा राशि के चेक वितरित किए. साथ ही उन्होंने पीड़ित परिवारों को नौकरी के नियुक्ति पत्र भी सौंपे. ओडिशा (Odisha) के बालासोर (Balasore) जिले में 2 जून को हुए इस हादसे में 288 लोगों की मौत हो गई थी और सैकड़ों लोग घायल हुए थे. जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है. 

ममता बनर्जी इससे पहले मंगलवार को कटक के अस्पतालों में घायल यात्रियों से मिलने भी पहुंची थी. उन्होंने घायलों से मुलाकात करके उन्हें हरसंभव मदद का आश्वासन दिया था. उन्होंने कहा था कि हम घायल यात्रियों की हरसंभव तरीके से मदद करने की कोशिश कर रहे हैं और घायल यात्रियों की देखभाल के लिए दो जून की दुर्घटना वाली रात ही डॉक्टरों, नर्सों और अधिकारियों की टीम भेज चुके हैं. 

ममता बनर्जी ने कहा- साथ खड़ा होना चाहिए

उन्होंने बताया था कि दुर्घटना में जान गंवाने वाले पश्चिम बंगाल के 103 यात्रियों के शवों की पहचान की जा चुकी है जबकि 30 अब भी लापता हैं. मुख्यमंत्री ने कहा था कि ये बेहद दुखद स्थिति है. ये वह समय है जब हर एक व्यक्ति को सभी के लिए और सभी को एक के लिए खड़ा होना चाहिए. मैं लोगों के साथ रहना चाहती हूं. कई लोगों की जान चली गई है और यह बहुत महत्वपूर्ण है कि सच्चाई सामने आए. 

बंगाल सरकार ने की थी मुआवजे की घोषणा

बंगाल सरकार ने हादसे के बाद मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये, घायलों के लिए एक लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की थी. गौरतलब है कि ओडिशा के बालासोर जिले के पास दो जून को शाम सात बजे तीन ट्रेन आपस में भिड़ गई थीं. 

ये भी पढ़ें- 

Farmers Lathicharge: 'दिल्ली के आंदोलन से भी बड़ा आंदोलन करना पड़ेगा...' किसानों पर लाठीचार्ज के बाद भड़के राकेश टिकैत

अब्दुल वाहिद आज़ाद

अब्दुल वाहिद आज़ाद इस वक़्त abp न्यूज़ में बतौर एडिटर (एबीपी लाइव- हिंदी) अपनी सेवाएं दे रहे हैं. आज़ाद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में बीते 15 साल से हिंदी वेबसाइट की जिम्मेदारी संभाले रहे हैं. इससे पहले वे बीबीसी उर्दू और हिंदी में अपनी सेवाएं दे चुके हैं और साढ़े तीन साल तक उनका जुड़ाव बीबीसी से रहा. इस दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग से लेकर खबरों के संपादन के काम को बखू़बी अंजाम दिया. अब्दुल वाहिद आज़ाद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत हिंदुस्तान एक्सप्रेस अखबार में बतौर कॉरेस्पोंडेंट की. पांच महीने की इस छोटी सी पारी में उन्हें बीजेपी और कांग्रेस पार्टी की बीट दी गई थी. बाजापता तौर पर पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखने से पहले उन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया (केंद्रीय विश्वविद्यालय) के हिंदी विभाग से मास मीडिया में स्नातक और देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान MCRC से कनवर्जेंट जर्नलिज्म का कोर्स किया. आज़ाद राजनीति, चुनाव, समाज, मुस्लिम, भेदभाव, उत्पीड़न जैसे संजीदा मसलों के हल में रुचि रखते हैं और इन मुद्दों पर लगातार लिखते रहते हैं. अंतरराष्ट्रीय राजनीति और कूटनीति पर भी उनकी पैनी नज़र है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
जमीन के कागजात नहीं हो सकते नागरिकता के आधार, फॉरनर्स केस में कोलकाता HC का अहम फैसला
जमीन के कागजात नहीं हो सकते नागरिकता के आधार, फॉरनर्स केस में कोलकाता HC का अहम फैसला
पंजाब में 5470 करोड़ के विकास परियोजनाओं की सौगात, पीएम मोदी ने कहा- सिर्फ बीजेपी ही ला सकती है राज्य में बदलाव
पंजाब में 5470 करोड़ के विकास परियोजनाओं की सौगात, PM मोदी ने कहा- सिर्फ BJP ही ला सकती है राज्य में बदलाव
संसद में पेश होने से पहले ही वंदे मातरम बिल पर छिड़ गई बहस, कांग्रेस ने बताया संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
संसद में आने से पहले ही 'वंदे मातरम' पर बहस, कांग्रेस बोली-संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
संसद में पेश होने से पहले ही वंदे मातरम बिल पर छिड़ गई बहस, कांग्रेस ने बताया संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
संसद में आने से पहले ही 'वंदे मातरम' पर बहस, कांग्रेस बोली-संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
Embed widget