एक्सप्लोरर

Odisha Train Accident: 'वहां किसी का हाथ कटा पड़ा था तो किसी का...', यात्री ने बताया आंखों देखा हाल

Coromandel Express Derail: ओडिशा में हुए रेल हादसे में अब तक 207 लोगों की मौत हो चुकी है और 900 से ज्यादा लोग घायल हैं. पीएम मोदी ने स्थिति का जायजा लेने के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बात की है.

Coromandel Train Accident: ओडिशा के बालासोर (Balasore) जिले में शुक्रवार (2 जून) को बड़ा ट्रेन हादसा हुआ है. इस हादसे में अब तक 207 लोगों की मौत हो चुकी है और 900 से ज्यादा घायल हुए हैं. पीड़ितों की मदद के लिए मौके पर राहत बचाव कार्य तेजी से चलाए जा रहे हैं. कोरोमंडल एक्सप्रेस (Coromandel Express) और बेंगलुरु-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन के बेपटरी होने और एक मालगाड़ी के टकराने से ये हादसा हुआ है. इस हादसे के वक्त ट्रेन में मौजूद यात्रियों ने इस एक्सीडेंट के भयावह मंजर के बारे में बताया. 

एक यात्री ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया, "हादसे के वक्त मैं सो रहा था. जैसे ही ट्रेन पलटी तो मेरी आंख खुल गई. मेरे ऊपर 10-15 लोग पड़े हुए थे. मैं नीचे दबा हुआ था, मुझे हाथ-पांव पर चोट लगी है. उसके बाद किसी तरह बाहर आकर मैंने देखा कई लोग वहां मरे पड़े थे. किसी का हाथ कटा हुआ था, किसी पैर कटा हुआ था. ये बहुत भयानक मंजर था."

रेल मंत्री ने की मुआवजे की घोषणा

इस हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दुख जताया है. केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मृतक के परिजनों को 10 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायल लोगों के लिए 2 लाख रुपये और मामूली चोटों वाले लोगों के लिए 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की. वहीं ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने विशेष राहत आयुक्त नियंत्रण कक्ष में दुर्घटना की स्थिति और बचाव कार्यों की समीक्षा की है. 

उन्होंने कहा, "मैं कल सुबह घटनास्थल पहुंचकर स्थिति का जायजा लूंगा." ओडिशा के मुख्य सचिव प्रदीप जेना ने बताया कि एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर हैं. 600-700 रेस्क्यू फोर्स वहां पर काम कर रही हैं. रेस्क्यू ऑपरेशन रात भर चलेगा. हमारी प्राथमिकता घायलों को बचाना है और उनका इलाज कराना है. 

कैसे हुआ ये हादसा?

रेलवे के एक अधिकारी ने बताया, "हावड़ा जा रही 12864 बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस के कई डिब्बे बाहानगा बाजार में पटरी से उतर गए और दूसरी पटरी पर जा गिरे. पटरी से उतरे ये डिब्बे 12841 शालीमार-चेन्नई कोरोमंडल एक्सप्रेस से टकरा गए और इसके डिब्बे भी पलट गए. कोरोमंडल एक्सप्रेस के डिब्बे पटरी से उतरने के बाद एक मालगाड़ी से टकरा गए, जिससे मालगाड़ी भी दुर्घटना की चपेट में आ गई." उन्होंने बताया, "हावड़ा से करीब 255 किलोमीटर दूर बाहानगा बाजार स्टेशन पर शाम को करीब सात बजे हादसा हुआ." 

ये भी पढ़ें- 

Coromandel Train Accident: ओडिशा के बालासोर में 2 ट्रेनें हुईं बेपटरी, हादसे में 50 लोगों की मौत, कैसे और कब हुआ एक्सीडेंट? 10 बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर गरजा बुलडोजर तो आई बीजेपी की प्रतिक्रिया, बोले - 'खुद को राजकुमार...'
अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर गरजा बुलडोजर तो आई बीजेपी की प्रतिक्रिया, बोले - 'खुद को राजकुमार...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सरकार ने NCPI सांसदों को दिया न्योता, मानसून सत्र पर आयोजित ऑल पार्टी मीटिंग में चर्चा के लिए बुलाया
सरकार का NCPI सांसदों को न्योता, मानसून सत्र पर आयोजित ऑल पार्टी मीटिंग में चर्चा के लिए बुलाया
उद्धव गुट के सांसदों के शिंदे गुट में विलय को मिली मंजूरी, TMC के बागी सांसदों पर भी आया फैसला
उद्धव गुट के सांसदों के शिंदे गुट में विलय को मिली मंजूरी, TMC के बागी सांसदों पर भी आया फैसला

वीडियोज

Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, बागी सांसदों का शिंदे गुट में विलय, लोकसभा स्पीकर की मंजूरी
उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, बागी सांसदों का शिंदे गुट में विलय, लोकसभा स्पीकर की मंजूरी
अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर गरजा बुलडोजर तो आई बीजेपी की प्रतिक्रिया, बोले - 'खुद को राजकुमार...'
अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर गरजा बुलडोजर तो आई बीजेपी की प्रतिक्रिया, बोले - 'खुद को राजकुमार...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
उत्तराखंड में 4 दिन भारी बारिश की चेतावनी, 19-20 जुलाई को 6 जिलों में रेड अलर्ट जारी
उत्तराखंड में 4 दिन भारी बारिश की चेतावनी, 19-20 जुलाई को 6 जिलों में रेड अलर्ट जारी
Embed widget