एक्सप्लोरर

Odisha Train Accident: 'भूख लगना बंद हो गयी है', ओडिशा ट्रेन हादसे में रेस्क्यू टीम में शामिल NDRF कर्मी ने सुनाई दर्दनाक कहानी

Odisha Train Accident News: ओडिशा में 2 जून को हुए भीषण रेल हादसे ने कई लोगों की जिंदगी छीन ली है, वहीं इस भयावह हादसे में बचाव एवं राहत अभियान में जूटे बचावकर्मियों कीसेहत पर भी प्रभाव पड़ रहा है.

Coromandel Train Accident: ओडिशा के बालासोर में दो जून को हुए भीषण रेल हादसे ने अपनों को खोने वालों और इसमें घायल हुए लोगों को कभी न भरने वाले घाव दिए हैं. वहीं इस आपदा ने एनडीआरएफ (NDRF) के बचावकर्मियों को भी मानसिक रूप से प्रभावित किया है. राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के महानिदेशक अतुल करवाल ने मंगलवार (6 जून) को बताया कि ट्रेन दुर्घटनास्थल पर बचाव अभियान में तैनात बल वहां के हालातों से उबर नहीं पाए है.

बालासोर में तीन ट्रेनों के आपस में टकराने के बाद बचाव अभियान के लिए एनडीआरएफ के नौ दलों को तैनात किया गया था. भारत के सबसे भीषण रेल हादसों में से एक इस दुर्घटना में करीब 288 लोगों की मौत हो गयी और 900 से अधिक लोग घायल हो गए. बचाव अभियान समाप्त होने और पटरियों की मरम्मत के बाद इस मार्ग पर ट्रेनों की आवाजाही शुरू कर दी गई है लेकिन कई पीड़ितों का दावा है कि उनके अपनों का पता नहीं चल पा रहा है.

'बचावकर्मी मानसिक रूप से प्रभावित हुए'

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, एनडीआरएफ की टीम ने 44 पीड़ितों को बचाया और घटनास्थल से 121 शव बरामद किए. करवाल ने कहा, ‘‘मैं बालासोर ट्रेन हादसे के बाद बचाव अभियान में शामिल अपने कर्मियों से मिला... एक कर्मी ने मुझे बताया कि वह जब भी पानी देखता है तो उसे वह खून की तरह लगता है. एक अन्य बचावकर्मी ने बताया कि इस बचाव अभियान के बाद उसे भूख लगना बंद हो गयी है.’’

करवाल विज्ञान भवन में एनडीआरएफ की ओर से आयोजित आपदा प्रतिक्रिया के लिए क्षमता निर्माण पर वार्षिक सम्मेलन, 2023 को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि हादसा इतना भीषण था कि बोगियां क्षतिग्रस्त हो गयी जिससे कई शव उनके अंदर फंसे रह गए.

काउंसलिंग सत्र का होगा आयोजन

हाल में दुर्घटना स्थल का दौरा करने वाले एनडीआरएफ के महानिदेशक ने कहा कि अपने कुछ कर्मियों की इन समस्याओं को ध्यान में रखते हुए, बल ने अपने कर्मियों के बचाव एवं राहत अभियान से लौटने पर उनके लिए मनोवैज्ञानिक काउंसलिंग और मानसिक स्थिरता पाठ्यक्रम शुरू किया है. उन्होंने कहा, ‘‘अच्छी मानसिक सेहत के वास्ते ऐसी काउंसलिंग हमारे उन कर्मियों के लिए करायी जा रही है जो आपदाग्रस्त इलाकों में बचाव एवं राहत अभियानों में शामिल होते हैं.’’

महानिदेशक ने कहा, ‘‘हमारे कर्मियों को मानसिक और शारीरिक रूप से फिट रहने की जरूरत है इसलिए कई शारीरिक और मानिसक फिटनेस कार्यक्रम शामिल किए गए हैं. बचावकर्ताओं की अच्छी मानसिक सेहत के लिए काउंसलिंग सत्र आयोजित कराए जा रहे हैं.’’

करवाल ने बताया कि हाल में तुर्किये में भूकंप के बाद वहां राहत अभियान से लौटने बचावकर्ताओं के लिए भी ऐसे सत्र आयोजित किए गए थे. उन्होंने कहा कि एनडीआरएफ नियमित काउंसलर की भर्ती करने की प्रक्रिया में भी है. करवाल ने कहा कि पिछले साल से अब तक इस संबंध में कराए विशेष अभ्यास के बाद तकरीबन 18,000 कर्मियों में से 95 प्रतिशत कर्मी ‘फिट’ पाए गए. 

डूबने से होने वाली मौत पर NDRF महानिदेशक

देशभर में डूबने से होने वाली मौत की घटनाओं से निपटने के बारे में भी एनडीआरएफ के महानिदेशक ने अपनी बात रखी. उन्होंने कहा, ‘‘हमें एनसीआरबी ने बताया कि भारत में डूबने के कारण हर साल औसतन करीब 36,000 लोगों की जान चली जाती है और इन घटनाओं में से करीब दो तिहाई ज्यादातर नहाने के लिए निर्धारित ‘घाटों’ पर हुई.’’करवाल ने कहा कि हम अब इन मौतों को रोकने के लिए कदम उठाने पर काम कर रहे हैं.

गृह राज्य मंत्री ने एनडीआरएफ के कार्यों की प्रशंसा की

सम्मेलन को संबोधित करते हुए गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार आपदाओं से निपटने तथा पूर्व चेतावनी विषय पर अति सक्रिय है. उन्होंने कहा कि पिछले नौ वर्ष में प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने यह सुनिश्चित किया है कि न केवल देश में बल्कि जब हमारे बचावकर्ताओं को विदेश भेजा जाता है, तो उन्हें सभी प्रकार की आपदाओं से निपटने के लिए उचित नीति, योजना, संसाधन और प्रशिक्षण उपलब्ध हो. उन्होंने बालासोर ट्रेन दुर्घटना स्थल तथा तुर्किये में एनडीआरएफ द्वारा किए कार्यों की प्रशंसा की.

ये भी पढ़ें- क्या है ट्रेनों की सुरक्षा के लिए कवच सिस्टम, बीते 5 सालों में सुरक्षित सफर के लिए कितना खर्च हुआ? 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नारी शक्ति कभी माफ नहीं करेगी', राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रोटोकॉल को लेकर ममता बनर्जी पर भड़के PM मोदी
'नारी शक्ति कभी माफ नहीं करेगी', राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रोटोकॉल को लेकर ममता बनर्जी पर भड़के PM मोदी
Kamal Haasan To Trump: 'माइंड यॉर ऑन बिजनेस', रूसी तेल खरीद को लेकर 30 दिन की छूट पर बोले ट्रंप तो भड़के कमल हासन
'माइंड यॉर ऑन बिजनेस', रूसी तेल खरीद को लेकर 30 दिन की छूट पर बोले ट्रंप तो भड़के कमल हासन
Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो के दो नए कॉरिडोर का उद्घाटन, PM मोदी ने तीन नए कॉरिडोर की रखी आधारशिला
दिल्ली मेट्रो के दो नए कॉरिडोर का उद्घाटन, PM मोदी ने तीन नए कॉरिडोर की रखी आधारशिला
Exclusive: वर्ल्ड कप फाइनल को लेकर क्या कह रहा फलोदी सट्टा बाजार, भारत न्यूज़ीलैंड में किसका पलड़ा भारी?
वर्ल्ड कप फाइनल को लेकर क्या कह रहा फलोदी सट्टा बाजार, भारत-न्यूजीलैंड में से किसका पलड़ा भारी?

वीडियोज

Iran Israel War: ईरान से अमेरिका और इजरायल के बीच जंग के 10 Updates | Donald Trump
Iran Israel War: ईरान का वार एलर्ट! IRGC बोली- '6 महीने तक भीषण जंग लड़ सकते हैं' | Trump | Breaking
Aage Ka Agenda: महायुद्ध में अब तक कितनी तबाही | Iran Israel War | America | Trump | Ashish Singh
Iran Israel War: Iran की Oil Refinery पर Israel ने की बारूदी बौछार.. | War Update | Donald Trump
Iran Israel War: मिडिल ईस्ट युद्ध में नया मोर्चा, लड़ाई में उतरे कुर्द | Donald Trump | War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'खामेनेई की हत्या का बदला लेंगे', सुप्रीम लीडर के सलाहकार की धमकी से भड़के ट्रंप, दिया ये जवाब
'खामेनेई की हत्या का बदला लेंगे', सुप्रीम लीडर के सलाहकार की धमकी से भड़के ट्रंप, दिया ये जवाब
Punjab Budget 2026: पंजाब की महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1 हजार रुपये, मान सरकार ने पेश किया 2.60 करोड़ का बजट
पंजाब की महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1 हजार रुपये, मान सरकार ने पेश किया 2.60 करोड़ का बजट
IND vs NZ T20 World Cup 2026 Final: क्या आज टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में होगी बारिश! जानिए मौसम का हाल
IND vs NZ T20 World Cup 2026 Final: क्या आज टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में होगी बारिश! जानिए मौसम का हाल
Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो के दो नए कॉरिडोर का उद्घाटन, PM मोदी ने तीन नए कॉरिडोर की रखी आधारशिला
दिल्ली मेट्रो के दो नए कॉरिडोर का उद्घाटन, PM मोदी ने तीन नए कॉरिडोर की रखी आधारशिला
'आपके बिना अधूरा हूं..' पत्नी की डेथ एनिवर्सरी पर इमोशनल हुए पवन सिंह, पोस्ट शेयर कर जाहिर किया दुख
पत्नी की डेथ एनिवर्सरी पर इमोशनल हुए पवन सिंह, पोस्ट शेयर कर जाहिर किया दुख
West Bengal: राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल मामले को लेकर एक्शन में केंद्र, गृह मंत्रालय ने बंगाल के चीफ सेक्रेटरी से मांगी रिपोर्ट, जानें मामला
राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल मामले को लेकर एक्शन में केंद्र, गृह मंत्रालय ने बंगाल के चीफ सेक्रेटरी से मांगी रिपोर्ट, जानें मामला
पाकिस्तान में अब कार चलाना हुआ महंगा, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी उछाल, जानें कितने बढ़े दाम?
पाकिस्तान में अब कार चलाना हुआ महंगा, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी उछाल
राशन कार्ड में ई-केवाईसी कैसे करें, यहां देखें आसान तरीका; नहीं तो रुक जाएगा अनाज
राशन कार्ड में ई-केवाईसी कैसे करें, यहां देखें आसान तरीका; नहीं तो रुक जाएगा अनाज
Embed widget