एक्सप्लोरर

Coromandel Express Derail: ओडिशा ट्रेन हादसे के बाद रेलवे की हाई-लेवल मीटिंग, सभी सेक्शन के ट्रैक को मॉनीटर करने का निर्देश, हर हफ्ते होगा रिव्यू

Odisha Train Accident: ओडिशा ट्रेन हादसे के बाद उच्च स्तरीय बैठक हुई. इस बैठक में स्टाफ को रेल दुर्घटना से जुड़े कई निर्देश दिए गए और हर ब्लॉक में किए जाने वाले कामों की लिस्ट तैयार करने को कहा गया.

Coromandel Train Accident: ओडिशा के बालासोर में पिछले हफ्ते ट्रिपल ट्रेन हादसा हुआ था. जिसके बाद रेलवे ने अपनी पहली हाई-लेवल बैठक की. बैठक में सभी स्टाफ को हर छोटी गलती की रिपोर्ट करने को कहा गया. इसके अलावा उन्हें शॉर्टकट लेने के खिलाफ चेतावनी दी गई. इंटर जोनल और इंटर डिवीजनल लेवल पर लगातार ऑडिट का आदेश दिया भी जारी हुआ. 

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक रेलवे बोर्ड (सीआरबी) के अध्यक्ष अनिल कुमार लाहोटी की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई बैठक में जोनल रेलवे को अगले छह महीनों में रखरखाव ब्लॉक-रोलिंग ब्लॉक कार्यक्रम करने के लिए कहा गया था. रोलिंग ब्लॉक कार्यक्रम 26 सप्ताह के लिए बनाया जाएगा. इसके साथ ही कार्यक्रम की हर हफ्ते समीक्षा की जाएगी. सभी सेक्शन के ट्रैक को मॉनीटर करने का निर्देश दिया गया है. 

हर हफ्ते होगी समीक्षा 
बैठक में मंडल रेल प्रबंधकों और जोनल प्रमुखों को एक ब्लॉक में किए जाने वाले कामों का एक कार्यक्रम बनाने का निर्देश दिया गया. इसके अलावा उन्हें हर हफ्ते कार्यक्रम की समीक्षा करने का भी निर्देश दिया गया. सीआरबी ने सभी जोनल रेलवे से बिना रेलवे ब्लॉक के रखरखाव का काम नहीं करने को कहा है. साथ ही सभी जोनल रेलवे को रखरखाव के लिए कॉरिडोर ब्लॉक की योजना बनाने के लिए कहा. 

फील्ड का करें दौरा
बोर्ड के अधिकारियों ने कर्मचारियों को शॉर्टकट का सहारा न लेने की चेतावनी दी. साथ ही उन्होंने कहा कि अगर रखरखाव करना है तो ब्लॉक या डिस्कनेक्शन सुनिश्चित किया जाना चाहिए. वरिष्ठ अधिकारियों से कहा गया है कि वे फील्ड का दौरा करें और अपने स्टाफ काउंसिल के साथ समय बिताएं और जरूरत पड़ने पर मौके पर ही सही करें. ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार 2 जून को भयानक रेल हादसा हुआ था. हादसे में बेकसूर 278 लोगों की जान चली गई. वहीं 1100 लोग बेहद गंभीर रूप से घायल हो गए. जिसका रेस्क्यू 15 घंटे चला था. 

ये भी पढ़ें - पहलवानों और सरकार के बीच बन गई बात, बृजभूषण सिंह के खिलाफ जांच और WFI चुनाव पर अनुराग ठाकुर ने बताई तारीख

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पीएम मोदी की शाह, नितिन नबीन और बीएल संतोष के साथ हाई लेवल मीटिंग, BJP की नई टीम पर चर्चा
पीएम मोदी की शाह, नितिन नबीन और बीएल संतोष के साथ हाई लेवल मीटिंग, BJP की नई टीम पर चर्चा
जिस PoK के लिए अमित शाह ने खाई थी कसम, क्या वो अब वापस मिलने वाला है? बगावत दे रहे संकेत
जिस PoK के लिए अमित शाह ने खाई थी कसम, क्या वो अब वापस मिलने वाला है? बगावत दे रहे संकेत
सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की अपील, बोले - 'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...'
सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की अपील, बोले - 'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...'
मदन मित्रा ने छोड़ा ममता बनर्जी का साथ, तो भड़की महुआ मोइत्रा; जानें अभिषेक बनर्जी को लेकर क्या बोले बागी विधायक
मदन मित्रा ने छोड़ा ममता का साथ तो भड़की महुआ मोइत्रा; जानें अभिषेक को लेकर क्या बोले बागी विधायक

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल पेश करने की तैयारी
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल लाने करने की तैयारी
Video: पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
Embed widget