एक्सप्लोरर

Odisha Train Accident: 'उनमें कोई ममता नहीं बची', अनुराग ठाकुर ने पश्चिम बंगाल की सीएम पर किया तीखा हमला, मौत के आंकड़े पर उठाए थे सवाल

Coromandel Express Derail: अनुराग ठाकुर ने कहा कि राज्य और केंद्र सरकार सहित हर कोई अस्पतालों में घायल यात्रियों की जान बचाने की पूरी कोशिश कर रहा है. 

Anurag Thakur On Mamata Banerjee: ओडिशा में हुए भीषण ट्रेन दुर्घटना (Odisha Train Accident) को लेकर नेताओं में जुबानी जंग शुरू हो गई है. अब केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला किया. उन्होंने रविवार (4 जून) को इस हादसे में मरने वालों की संख्या के बारे में ममता बनर्जी की टिप्पणी पर पलटवार करते हुए कहा, "इस तरह की दुखद घटना के बारे में उनके पास कोई ममता (मातृत्व) नहीं बची है. ऐसे मुद्दों पर राजनीति नहीं करनी चाहिए." 

अनुराग ठाकुर ने आगे कहा, "ओडिशा ट्रेन दुर्घटना एक दिल दहला देने वाली घटना है और किसी को भी ऐसी घटनाओं पर राजनीति नहीं करनी चाहिए. ये उन पीड़ितों के परिवार के साथ खड़े होने का समय है, जिन्होंने अपनों को खो दिया है." अनुराग ठाकुर की टिप्पणी दुर्घटना में मरने वालों की संख्या पर ममता बनर्जी के सवाल उठाने के बाद आई है. 

ममता बनर्जी ने उठाए सवाल

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्रेन दुर्घटना के संबंध में रेल मंत्रालय की ओर से दिए गए मौत के आंकड़ों पर सवाल उठाया और कहा, "अकेले उनके राज्य के ही 61 लोगों की मौत हुई है और 182 अब भी लापता हैं. अगर एक राज्य के ही 182 लोग लापता हैं और 61 लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है, तो आंकड़े कैसे सही हैं." अधिकारियों के अनुसार, बालासोर हादसे में अब तक 275 लोगों की मौत हुई है और 1,175 घायल हुए हैं. 

"राज्य सरकार करती है मृतकों की संख्या जारी"

ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा, "ममता जी के मन में ममता नहीं है. राज्य सरकार की ओर से मरने वालों की संख्या जारी की जाती है और राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार नहीं है." उन्होंने तेज गति से राहत बचाव कार्य के लिए ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के प्रयासों की भी तारीफ की.  

सीबीआई जांच की सिफारिश की

उन्होंने कहा, "ये वो समय है जब सभी को उन लोगों के मिलकर काम करना चाहिए जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है और जो घायल हैं." इस बीच, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रविवार को बताया कि रेलवे बोर्ड ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को ओडिशा ट्रेन दुर्घटना की जांच की सिफारिश की है. ये हादसा शुक्रवार शाम को ओडिशा के बालासोर जिले में हुआ था. तब कोरोमंडल एक्सप्रेस एक मालगाड़ी से टकरा गई थी. जिसके बाद इसके डिब्बे पटरी से उतर गए थे और वहां से गुजर रही बेंगलुरु-हावड़ा एक्सप्रेस पर पलट गए थे.  

ये भी पढ़ें-

Odisha Train Accident: रेल पटरियों की मरम्मत से CBI जांच की सिफारिश तक... पढ़ें ओडिशा रेल हादसे का अब तक का पूरा अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्नाटक में फिर शुरु हुआ सियासी नाटक, 30 विधायकों ने दिल्ली में डाला डेरा, कैबिनेट में फेरबदल की मांग
कर्नाटक में फिर शुरु हुआ सियासी नाटक, 30 विधायकों ने दिल्ली में डाला डेरा, कैबिनेट में फेरबदल की मांग
राज्यसभा उपसभापति चुनाव पर सियासी संग्राम, 17 अप्रैल को फैसला, क्या बनेगी सहमति या होगा मुकाबला
राज्यसभा उपसभापति चुनाव पर सियासी संग्राम, 17 अप्रैल को फैसला, क्या बनेगी सहमति या होगा मुकाबला
Exclusive: ‘ECI के खिलाफ फाइल करूंगा PIL’, चुनाव आयोग पर क्यों भड़के असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा
Exclusive: ‘ECI के खिलाफ फाइल करूंगा PIL’, चुनाव आयोग पर क्यों भड़के असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा
'अभी पेट्रोल की कीमतों का आनंद लीजिए, जल्द ही...', ईरान ने चला चीन जैसा दांव, अब क्या करेंगे ट्रंप?
'अभी पेट्रोल की कीमतों का आनंद लीजिए, जल्द ही...', ईरान ने चला चीन जैसा दांव, अब क्या करेंगे ट्रंप?

वीडियोज

Noida Labour Protest Update: अधिकारियों को CM Yogi का सख्त निर्देश | UP News | Breaking
Saharanpur में बड़ा हादसा, 5 गाड़ियों की टक्कर, कई घायल | ABP NEWS
US Iran Peace Talk Update: फिर बम बरसेंगे या बातचीत का नया रास्ता खुलेगा? | Iarael | Ceasefire |News
Sandeep Chaudhary : शांतिवार्ता फेल...Trump करने लगे जंग की तयारी? |US Iran Peace Talks | Pak
US Iran Peace Talk Update: बातचीत के बीच क्यों भागे JD Vance? बड़ा खुलासा! | Iarael | Ceasefire | US

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राज्यसभा उपसभापति चुनाव पर सियासी संग्राम, 17 अप्रैल को फैसला, क्या बनेगी सहमति या होगा मुकाबला
राज्यसभा उपसभापति चुनाव पर सियासी संग्राम, 17 अप्रैल को फैसला, क्या बनेगी सहमति या होगा मुकाबला
नोएडा में श्रमिक प्रदर्शन के बीच कैसे भड़की हिंसा? पुलिस कमिश्नर ने किया बड़ा दावा, अब तक हुआ ये एक्शन
नोएडा में श्रमिक प्रदर्शन के बीच कैसे भड़की हिंसा? पुलिस कमिश्नर ने किया बड़ा दावा, अब तक हुआ ये एक्शन
Bhooth Bangla Box Office: 'भूत बंगला' से अक्षय-प्रियदर्शन रच सकते हैं इतिहास? 16 साल बाद जोड़ी को मिल सकती है सबसे बड़ी ओपनिंग!
'भूत बंगला' से अक्षय-प्रियदर्शन की जोड़ी रचेगी इतिहास? 16 साल बाद मिलेगी सबसे बड़ी ओपनिंग!
IPL 2026 : मुंबई इंडियंस को हराकर आरसीबी ने पॉइंट टेबल में कहां पहुंची, जानिए कौन टॉप पर
IPL 2026 : मुंबई इंडियंस को हराकर आरसीबी ने पॉइंट टेबल में कहां पहुंची, जानिए कौन टॉप पर
इधर ईरान के होर्मुज की ट्रंप ने की नाकाबंदी, इजरायल की सीजफायर तोड़ने की धमकी, उधर रूस उठाने जा रहा बड़ा कदम
इधर ईरान के होर्मुज की ट्रंप ने की नाकाबंदी, इजरायल की सीजफायर तोड़ने की धमकी, उधर रूस उठाने जा रहा बड़ा कदम
Noida Protest Live: नोएडा में कैसे फैली आग? पुलिस कमिश्नर ने किया ये दावा, अखिलेश यादव बोले- झूठ बोलने में सरकार नंबर 1
नोएडा में कैसे फैली आग? पुलिस कमिश्नर ने किया ये दावा, अखिलेश यादव बोले- झूठ बोलने में सरकार नंबर 1
Bengal SIR: बंगाल में 34 लाख मतदाता नहीं डाल पाएंगे वोट, SC का राहत से इनकार, ममता को लग सकता है झटका
बंगाल में 34 लाख मतदाता नहीं डाल पाएंगे वोट, SC का राहत से इनकार, ममता को लग सकता है झटका
अरविंद केजरीवाल हाई कोर्ट में खुद बने अपने 'वकील', सभी पक्षों की जिरह के बाद फैसला सुरक्षित
अरविंद केजरीवाल हाई कोर्ट में खुद बने अपने 'वकील', सभी पक्षों की जिरह के बाद फैसला सुरक्षित
Embed widget