एक्सप्लोरर

Pavel Antov Death: तीसरी मंजिल से गिरकर हुई थी रूसी सांसद की मौत, साजिश का नहीं मिला सुराग, अब CID करेगी सीन रीक्रिएट

Three Russian Death in Odisha: बुधवार को रूसी इंजीनियर मिलियाकोव सर्गेई का पोस्टमार्टम हुआ जो पारादीप बंदरगाह के पास समुद्र में खड़े एक कार्गो शिप के अंदर मृत पाए गए थे.

Odisha News: ओडिशा आपराधिक जांच विभाग (CID) रूसी सांसद पावेल एंटोव की मौत के मामले में परिस्थितियों का सीन रीक्रिएट करने की योजना बना रहा है. एंटोव की 24 दिसंबर को रायगडा शहर के एक होटल की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई थी जबकि एक अन्य रूसी व्लादिमीर बिदानोव 22 दिसंबर को होटल में अपने कमरे में मृत पाए गए थे.

इस बीच जगतसिंहपुर जिला प्रशासन के साथ पारादीप में मरीन थाना ने बुधवार को रूसी इंजीनियर मिलियाकोव सर्गेई (51) का पोस्टमार्टम किया जो पारादीप बंदरगाह के पास समुद्र में खड़े एक कार्गो शिप के अंदर मृत पाए गए थे. पोस्टमार्टम (postmortem) के दौरान मजिस्ट्रेट के रूप में मौजूद कुजंग तहसीलदार प्रीतिपर्णा मिश्रा ने कहा, "शव का पोस्टमार्टम पूरा हो गया है. विसरा एकत्र किया गया है और फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है. शव को प्रोटोकॉल के अनुसार एक उचित एजेंसी को सौंप दिया जाएगा."

पोस्टमार्टम में सर्गेई  के माथे पर मिले चोट के निशान 

पोस्टमार्टम जांच में शामिल डॉक्टरों में से एक ने दावा किया कि सर्गेई के माथे के बाई ओर चोट का निशान था. डॉक्टर ने कहा, ''यह गिरने के कारण हो सकता है. फोरेंसिक रिपोर्ट से विवरण का पता लगाया जा सकता है.'' डॉक्टर ने कहा कि माथे पर चोट का निशान कुछ गलत का संकेत नहीं दे सकता है.

होटल के कर्मचारियों से CID की पूछताछ जारी

एक अन्य अधिकारी ने कहा कि रायगडा मौत के मामले में सीआईडी ​​की होटल के कर्मचारियों से पूछताछ जारी है जबकि जब्त की गई वस्तुओं को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा. अधिकारी ने कहा, "मौत के इन दोनों मामलों में साजिश का कोई सबूत या सुराग नहीं मिला है. इसलिए जांच एजेंसी एंटोव की मौत के लिए जिम्मेदार परिस्थितियों के सीन रीक्रिएट पर विचार कर रही है. जैसे कि इसी तरह की परिस्थिति में छत से गिरने की कवायद."

'पोस्टमार्टम रिपोर्ट से करेंगे मिलान'

अधिकारी ने एजेंसी की योजना का जिक्र करते हुए कहा कि एंटोव के समान वजन और ऊंचाई वाली वस्तु बनाई जाएगी. विशेषज्ञ एंटोव के शरीर पर घटना की प्रकृति और चोट के निशान का पता लगाने की कोशिश करेंगे और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मिलान करेंगे. अधिकारी ने कहा, "इस कवायद से जांच दल को एक निश्चित निष्कर्ष पर पहुंचने में मदद मिलने की उम्मीद है."

ये भी पढ़ें- Fact Check: 'कोरोना के कारण देश में लगेगा लॉकडाउन', जानें वायरल हो रहे इस दावे की सच्चाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘बागी सांसदों पर जल्द हो कार्रवाई’, अभिषेक बनर्जी ने ओम बिरला से की मांग
‘बागी सांसदों पर जल्द हो कार्रवाई’, अभिषेक बनर्जी ने स्पीकर से की मांग
FIR, वादाखिलाफी और प्रदर्शन..., कॉकरोट पार्टी के ऐलान ने बढ़ाई टेंशन
FIR, वादाखिलाफी और प्रदर्शन..., कॉकरोट पार्टी के ऐलान ने बढ़ाई टेंशन
तेलंगाना HC का बड़ा एक्शन, माफी मांगने में देरी पर अधिकारी को हटाने का आदेश
तेलंगाना HC का बड़ा एक्शन, माफी मांगने में देरी पर अधिकारी को हटाने का आदेश
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
बिहार NEET आंदोलन: 355 को जेल, 91 पुलिसकर्मी घायल, आंकड़े जारी
बिहार NEET आंदोलन: 355 को जेल, 91 पुलिसकर्मी घायल, आंकड़े जारी
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
‘बागी सांसदों पर जल्द हो कार्रवाई’, अभिषेक बनर्जी ने ओम बिरला से की मांग
‘बागी सांसदों पर जल्द हो कार्रवाई’, अभिषेक बनर्जी ने स्पीकर से की मांग
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
Embed widget