एक्सप्लोरर

भगवान हुए बीमार, अब 15 दिनों तक पुरी में नहीं होंगे जगन्नाथ जी के दर्शन

जगन्नाथ जी, उनके बड़े भाई बलभद्र जी और बहन सुभद्रा जी बुखार से तप रहे हैं. आज तीनों भाई बहन का पुरी मंदिर में शाही स्नान हुआ जिसे जलाभिषेक कहते हैं.

नई दिल्ली: अब 15 दिनों तक पुरी में भगवान जगन्नाथ के दर्शन नहीं हो पाएंगे. भगवान अब बीमार हो गए हैं. उन्हें बुखार हो गया है. वैद्यों ने जिन्हें हम डॉक्टर कहते हैं वे सब भगवान के इलाज में जुट गए हैं. जगन्नाथ जी, उनके बड़े भाई बलभद्र जी और बहन सुभद्रा जी बुखार से तप रहे हैं. आज तीनों भाई बहन का पुरी मंदिर में शाही स्नान हुआ जिसे जलाभिषेक कहते हैं. जगन्नाथ जी को मंदिर के छत पर बने स्नान मंडप में लाया जाता है. इसके बाद 108 पीतल के मटकों से भगवान के परिवार को नहलाया गया.

स्नान के लिए पानी मंदिर में ही बने गोल्डन कुआं से लाया जाता है. इस मौके पर मंदिर के सिंह द्धार पर भक्तों की भारी भीड़ लग जाती है. कहते हैं नहाते हुए जगन्नाथ जी के दर्शन से सारे पाप धुल जाते हैं. ओडिशा में इस दिन को देवस्नान पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है. भगवान जगन्नाथ के भक्तों में इस दिन का विशेष महत्व है.

भगवान जगन्नाथ अब 13 जुलाई तक बीमार रहेंगे. इस दौरान ना तो उनकी पूजा होती है. न ही लोग उनके दर्शन कर सकते हैं. सिर्फ उनके सेवक जिन्हे शैवायत कहते हैं, वही भगवान से मिल सकते हैं. कई वैद्य मिलकर उन्हें तरह तरह की दवा देते हैं. जगन्नाथ जी का लगातार इलाज चलता रहता है. इस दौरान मंदिर के गर्भ गृह का दरवाजा बंद रहता है.

मंदिर के एक छोटे से कमरे में भगवान का इलाज होता रहता है. जिसे रतन वेदी कहते हैं. जैसे हम और आप बीमारी में कुछ ख़ास चीजें ही खाते हैं. जगन्नाथ जी के साथ भी ऐसा ही होता है. पंद्रह दिन बीमार रहने के बाद रथयात्रा से ठीक एक दिन पहले वे स्वस्थ हो जाते है. उन्हें वापस गर्भ गृह में लाया जाता है. 14 जुलाई को पुरी में रथयात्रा है.

इस दिन जगन्नाथ जी रथ पर सवार होकर भक्तों को दर्शन देने मंदिर से बाहर निकलते हैं. आम तौर पर तो हम भगवान के दर्शन करने मंदिर जाते हैं. लेकिन जगन्नाथ जी खुद दर्शन देने बाहर निकलते हैं. वे अपने भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ अपने मौसी के घर गुंडीचा मंदिर जाते हैं. इसे ही रथयात्रा कहते हैं. इस मौके पर देश दुनिया से लाखों भक्त पुरी पहुंचते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ayatollah Ali Khamenei Funeral: 'ईरान के लोग डरे नहीं, एकजुट और मजबूत दिखे',खामेनेई के अंतिम संस्कार से लौटने पर सलमान खुर्शीद का बड़ा बयान
'ईरान के लोग डरे नहीं, एकजुट और मजबूत दिखे',खामेनेई के अंतिम संस्कार से लौटने पर सलमान खुर्शीद का बड़ा बयान
‘कांग्रेस 117 सीटों के साथ फिर से सत्ता में आएगी’, तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर बोले CM रेवंत रेड्डी
‘कांग्रेस 117 सीटों के साथ फिर से सत्ता में आएगी’, तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर बोले CM रेवंत रेड्डी
पाक के चक्कर में बांग्लादेश ने चली कश्मीर पर 'गंदी चाल', भारत ने ढाका में ही कर दी बोलती बंद!
पाक के चक्कर में बांग्लादेश ने चली कश्मीर पर 'गंदी चाल', भारत ने ढाका में ही कर दी बोलती बंद!
‘मानसिक दशा ठीक नहीं लगती, हम कोई कार्रवाई नहीं करेंगे’, सुप्रीम कोर्ट में याचिकाकर्ता के अशोभनीय आचरण पर बोले न्यायाधीश
‘मानसिक दशा ठीक नहीं लगती, हम...’, SC में याचिकाकर्ता के अशोभनीय आचरण पर बोले न्यायाधीश

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget