एक्सप्लोरर

Odisha: इश्क की अनोखी कहानी पति ने रचाई ट्रांसजेंडर से शादी, पत्नी ने दी मंजूरी, संग रहेंगे हम सब अब...

Married Man Marries Transgender: ओडिशा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. एक 32 वर्षीय शख्स ने अपनी पत्नी की मंजूरी के बाद ट्रांसवुमन से शादी कर ली.

Odisha News: ओडिशा के कालाहांडी से एक अजीबोगरीब शादी (Weird Marriage) का मामला सामने आया है. शायद ही आपने पहले ऐसा कहीं देखा या सुना हो. एक शख्स ने अपनी पत्नी की इजाजत के बाद ट्रांसजेंडर (Transgender) से शादी रचा ली. पत्नी ने अपने पति को शादी के बाद ट्रांसजेंडर के साथ एक ही छत के नीचे रहने की भी अनुमति दे दी है.

खुशी-खुशी तैयार हुई पत्नी

दो साल के बच्चे का 32 वर्षीय पिता पिछले एक साल से ट्रांसवुमन (Transwoman) से प्यार करता था. इस बात की जानकारी उसकी पत्नी को लगी तो उसने इस कठोर सच को स्वीकार कर लिया और खुशी-खुशी अपने पति और ट्रांसवुमन के साथ रहने को तैयार हो गई. 

ट्रांस-कम्युनिटी के सदस्यों के बीच हुई शादी

बता दें कि नारला के एक मंदिर में एक मामूली समारोह में ट्रांस-कम्युनिटी के कई सदस्यों की उपस्थिति में शादी की गई. सेबकारी किन्नर महासंघ की अध्यक्ष कामिनी ने दोनों की शादी का आयोजन करने का बीड़ा उठाया. ट्रांस कम्युनिटी के लिए यह एक दुर्लभ दिन था जिसमें एक पुरुष के बच्चे और पत्नी थी, जिसने एक ट्रांस-महिला के साथ विवाह करने का फैसला किया, जिसे वह प्यार करता था.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कामिनी ने बताया कि हम सभी दोनों के लिए खुश हैं और भविष्य में उनके समृद्ध जीवन की कामना करते हैं. कामिनी ने कहा कि यह दोनों भागीदारों की इच्छा थी और इस दुर्लभ विवाह के लिए पत्नी की सहमति थी. ट्रांसजेंडर समुदाय के सभी सदस्यों ने भी उनसे बार-बार पूछा कि क्या उनके पास दूसरे विचार हैं.

पुलिस ने क्या कहा?

प्रभारी निरीक्षक (नरला थाना) गंगाधर मेहर ने कहा, ''अगर किसी पीड़ित पक्ष द्वारा ऐसी किसी घटना (ट्रांसजेंडर विवाह) के संबंध में शिकायत की जाती है, तो हम कानून के अनुसार कार्रवाई करेंगे."

क्या यह शादी कानूनी रूप से सही है?

उड़ीसा उच्च न्यायालय में प्रैक्टिस करने वाले एक वरिष्ठ वकील त्रिलोचन नंदा ने कहा कि जब तक पहली शादी कानून के अनुसार भंग नहीं हो जाती, तब तक दूसरी शादी कानूनी नहीं हो सकती. उन्होंने स्पष्ट किया, "ऐसे रिश्तों को या तो लिव-इन या एक्स्ट्रा-मैरिटल कहा जा सकता है, भले ही वे पत्नी और पति के रूप में रहें. इसे शादी नहीं कहा जा सकता." हालांकि, नवविवाहित जोड़े ने कहा कि उन्हें कानूनों की परवाह नहीं है. पहचान जाहिर नहीं करने की शर्त पर शख्स ने कहा, "हम तीनों खुश हैं और ऐसे ही बने रहना चाहते हैं."

ये भी पढ़ें- पीएम मोदी को दुनियाभर में मिले गिफ्ट्स की चौथी बार होगी नीलामी, उनके बर्थ-डे वाले दिन से लगाई जाएगी प्रदर्शनी

ये भी पढ़ें- Tamil Nadu: तमिलनाडु में पूर्व मंत्री विजय भास्कर के घर समेत 13 जगहों पर छापेमारी, भ्रष्टाचार के मामले में कार्रवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'किसी को नहीं बख्शेंगे...', पेपर लीक बिल पास होने पर अमित शाह का पहला रिएक्शन
'किसी को नहीं बख्शेंगे...', पेपर लीक बिल पास होने पर अमित शाह का पहला रिएक्शन
'गृह मंत्री नहीं मजिस्ट्रेट देता आदेश', राहुल के आरोपों पर BJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस
'गृह मंत्री नहीं मजिस्ट्रेट देता आदेश', राहुल के आरोपों पर BJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'अगर पुराना कानून सफल था तो..', महुआ मोइत्रा ने सरकार को घेरा
'अगर पुराना कानून सफल था तो..', महुआ मोइत्रा ने सरकार को घेरा

वीडियोज

New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive
Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive
Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget