एक्सप्लोरर

ओडिशा सरकार ने पत्रकार अभिजीत अय्यर मित्रा को दी माफी

मित्रा के खिलाफ भुवनेश्वर में शहीद नगर पुलिस थाने और पुरी जिले में कोणार्क पुलिस थाने में दो मामले दर्ज किए गए थे. उन्हें आईपीसी, सूचना प्रौद्योगिकी कानून और प्राचीन इमारत एवं पुरातात्विक स्थलों एवं अवशेष कानून की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया था.

भुवनेश्वर: ओडिशा सरकार ने राज्य, उसके लोगों और संस्कृति के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में जेल में बंद पत्रकार अभिजीत अय्यर मित्रा को माफी देने का मंगलवार को फैसला किया. गृह विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि मित्रा ने ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से उनके खिलाफ दर्ज कुछ आपराधिक मामलों में उन पर मुकदमा चलाने की मंजूरी को रोकने पर विचार करने का अनुरोध किया था जिसके बाद यह फैसला लिया गया.

अधिकारी ने कहा, ‘‘उन्होंने (मित्रा ने) मुख्यमंत्री से उनकी माफी और बिना किसी मंशा के ओडिशा के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के पश्चाताप को स्वीकार करने की अपील की.’’ मित्रा ने अपनी अर्जी में कहा कि ‘बिना दुर्भावना के अनजाने में’ ओडिशा के लोगों की भावनाओं को आहत करने के लिए उनकी बिना शर्त माफी पर विचार करते हुए ओडिशा विधानसभा ने उन्हें 17 नवंबर को माफी दे दी थी.

अधिकारी ने कहा, ‘‘उनकी अर्जी पर विचार करते हुए सरकार ने मामले में मुकदमा चलाने की मंजूरी ना देने का फैसला किया और साथ ही उनके खिलाफ दर्ज अन्य मामलों को भी वापस लेने का फैसला किया है.’’ दिल्ली के पत्रकार और शोधकर्ता को 23 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था. उन्होंने अपने टि्वटर हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट कर ओडिशा, भगवान जगन्नाथ, कोणार्क मंदिर और ओडिशा के विधायकों की कथित तौर पर आलोचना की थी.

मित्रा के खिलाफ भुवनेश्वर में शहीद नगर पुलिस थाने और पुरी जिले में कोणार्क पुलिस थाने में दो मामले दर्ज किए गए थे. उन्हें आईपीसी, सूचना प्रौद्योगिकी कानून और प्राचीन इमारत एवं पुरातात्विक स्थलों एवं अवशेष कानून की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया था. राज्य सरकार को दी अपनी अर्जी में मित्रा ने मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव से सीआरपीसी की धारा 196 के तहत उन पर मुकदमा चलाने को मंजूरी देने को वापस लेने का अनुरोध किया था.

उन्होंने वीडियो के लिए माफी मांगते हुए यह भी कहा कि उनकी मंशा ओडिशा के लोगों की भावनाओं को आहत करने की नहीं थी. ओडिशा सरकार ने 17 नवंबर को मित्रा को माफी दे दी थी. उन्होंने विधायकों के खिलाफ अपने बयान के लिए बिना शर्त और स्पष्ट माफी मांगी थी.

ये भी देखें

यूपी में योगी राज चलेगा या हत्यारी भीड़ का राज?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
'जवाब तो मैं तब दूंगा, जब...', केजरीवाल से नाराज होकर क्या बोले अमित शाह
'जवाब तो मैं तब दूंगा, जब...', केजरीवाल से नाराज होकर क्या बोले अमित शाह
SIR विवाद: अमित शाह का राहुल गांधी को मैसेज, 'बचा-खुचा भी चला जाएगा, चुनाव जीतना है तो...'
SIR विवाद: अमित शाह का राहुल गांधी को मैसेज, 'बचा-खुचा भी चला जाएगा, चुनाव जीतना है तो...'
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
The Paradise OTT Release: नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म?
नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म?
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
Embed widget