एक्सप्लोरर

Omicron Death: ओमिक्रोन से देश में हुई दूसरी मौत, ओडिशा के बालनगीर में 50 साल की महिला ने तोड़ा दम

Omicron Threat: ओडिशा के बालनगीर में ओमिक्रोन से संक्रमित एक 50 साल की महिला ने दम तोड़ दिया.

Omicron: ओमिक्रोन का खतरा देश में लगातार बढ़ता जा रहा है. अब तक कोरोना के इस नए वेरिएंट से दो लोगों ने दम तोड़ दिया है. ओडिशा के बालनगीर जिले में एक 50 वर्षीय महिला ने दम तोड़ दिया. ओमिक्रोन से ओडिशा में मौत का यह पहला मामला सामने आया है, जबकि देश में यह दूसरी मौत है. इससे पहले, राजस्थान के उदयपुर में एक बुजुर्ग की ओमिक्रोन के चलते मौत हो गई थी.

ओमिक्रोन से ओडिशा में पहली मौत पर बालनगीर की सीडीएमओ स्नेहलता साहू ने बताया कि कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन से पहली मौत हुई है. उन्होंने बताया कि एक 50 साल की महिला को ब्रेन स्ट्रोक की शिकायत के बाद बालनगीर भीमा भोज मेडिकल कॉलेज में एडमिट कराया गया. लेकिन, बाद में उसे बुर्ला मेडिकल कॉलेज शिफ्ट किया गया था.

स्नेहलता ने बताया कि वहां पर वह महिला कोरोना संक्रमित पाई गई. इसके बाद सैंपल को जीनोम सिक्वेंसिंग टेस्ट के लिए भेजा गया. लेकिन, जां रिपोर्ट आने से पहले ही उस महिला ने 27 दिसंबर को दम तोड़ दिया. अब जबकि जीनोम सिक्वेंसिंग की रिपोर्ट आई है, उसमें वह महिला ओमिक्रोन पॉजिटिव पाई गई. उन्होंने बताया कि इसके बाद बालनगीर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने अगलपुर बालनगीर गांव का दौरा किया. वहां पर लोगों का कंटैक्ट ट्रेसिंग जारी है. 

ये भी पढ़ें: देश में Corona की तीसरी लहर सुनामी में बदली, आज एक लाख के पार जा सकती नए मरीजों की संख्या

उदयपुर में ओमिक्रोन से पहली मौत

इससे पहले, राजस्थान के उदयपुर में ओमिक्रोन वेरिएंट से 72 साल के एक व्यक्ति की मौत हो गई थी. देश में ओमिक्रोन से पहली मौत को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry) ने भी पुष्टि की. जानकारी के मुताबिक मृतक 15 दिसंबर को कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया था और तब से वो अस्पताल में ही भर्ती था. उसे डायबिटिज, ब्लड प्रेशर समेत कई और बीमारियां भी थी.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अस्पताल में भर्ती के दौरान होने के दौरान उसके जांच नमूने को जीनोम सीक्वेंसिग (Genome Sequencing) के लिए भेजे गए थे. इस बीच उन्हें 21 दिसंबर को कोविड निगेटिव पाया गया था. जानकारी के मुताबिक उस व्यक्ति को दोनों टीके लगाए गए थे और उसका कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं था. राजस्थान सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने भी इसकी पुष्टि ओमिक्रोन संक्रमण से हुई मौत के रूप में की. जीनोम सीक्वेंसिग (Genome Sequencing) के परिणाम 25 दिसंबर को आए और उन्हें ओमिक्रोन से संक्रमित पाया गया. छह दिन बाद 31 दिसंबर को सुबह करीब साढ़े तीन बजे उनकी मौत हो गई.

ये भी पढ़ें: Coronavirus 3rd Wave: कोरोना की तीसरी लहर की चपेट में सबसे ज्यादा क्यों आ रहे हैं बच्चे? क्या हैं इसके लक्षण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘अगर अभी नहीं रोका गया तो...’, राहुल गांधी के SC मार्च के खिलाफ 200 वकीलों ने सौंपा ज्ञापन
‘अगर अभी नहीं रोका गया तो...’, राहुल गांधी के SC मार्च के खिलाफ 200 वकीलों ने सौंपा ज्ञापन
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
एल मुरुगन ने मोदी कैबिनेट से दिया इस्तीफा, बताया अगला प्लान
एल मुरुगन ने मोदी कैबिनेट से दिया इस्तीफा, बताया अगला प्लान
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
Embed widget