एक्सप्लोरर

Odisha Election 2024 Dates: ओडिशा में कितने चरणों में होंगे चुनाव, देखें लोकसभा और विधानसभा चुनाव का पूरा शेड्यूल

Odisha Elections 2024 Full Schedule: ओडिशा में 21 लोकसभा सीट हैं. यहां 2019 में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ 4 चरण में हुए थे. 2014 लोकसभा चुनाव में 1 चरण में वोटिंग हुई थी.

Odisha Elections 2024 Full Schedule: लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान हो चुका है. चुनाव आयोग ने देश की सभी 543 सीटों पर मतदान की तारीखों का ऐलान कर दिया है. ओडिशा की 21 लोकसभा सीटों के लिए चुनाव की तारीख सामने आ चुकी है. यहां लोकसभा चुनाव के साथ विधानसभा चुनाव भी हो रहे हैं और उसकी तारीखें भी सामने आ चुकी हैं. चुनाव आयोग के शेड्यूल के अनुसार देश की अलग-अलग सीटों पर अलग-अलग चरणों में मतदान होगा. हालांकि, सभी सीटों के नतीजे एक साथ जारी किए जाएंगे. मतदान की तारीखों का ऐलान होने के साथ ही पूरे देश में आचार संहिता भी लागू हो गई है. आचार संहिता चुनाव के नतीजे आने तक लागू रहेगी. इस दौरान राजनीतिक दलों पर कई तरह की पाबंदियां रहेंगी. इस दौरान संबंधित सरकार भी किसी नई योजना का ऐलान नहीं कर सकती है. प्रधानमंत्री और अन्य मंत्री भी कोई नई घोषणा नहीं कर सकते हैं.

किस चरण में कब मतदान

चरण नामांकन की तारीख नाम वापस लेने की तारीख मतदान की तारीख
पहला चरण     13 मई 2024
दूसरा चरण     20 मई 2024
तीसरा चरण     25 मई 2024
चौथा चरण     1 जून 2024

2019 में पहले चरण में हुआ था मतदान

2019 में यहां 4 चरण में मतदान हुआ था. राज्य में 21 लोकसभा सीट हैं, इनमें से 4 सीटों पर पहले चरण में 11 अप्रैल को मतदान हुआ था. 5 सीट पर दूसरे चरण में 18 अप्रैल को वोटिंग हुई थी. 6 सीट पर तीसरे चरण में 23 अप्रैल को वोटिंग हुई थी और 6 सीट पर चौथे चरण में 29 अप्रैल को वोटिंग हुई थी. हालांकि, लोकसभा चुनाव के बाद सभी 543 सीटों पर एक साथ नतीजों का एलान हुआ था. ओडिशा की 21 सीटों के नतीजे भी अन्य राज्यों की लोकसभा सीटों के नतीजों के साथ जारी हुए थे. 2014 में यहां 1 चरण में 10 अप्रैल को मतदान हुआ था. 2009 में भी यहां 2 चरण में वोटिंग हुई थी. पहले चरण का मतदान 16 अप्रैल और दूसरे चरण का मतदान 23 अप्रैल को हुआ था.

इन लोकसभा सीटों के लिए होंगे चुनाव

ओडिशा में लोकसभा की 21 सीटों में अराकू, श्रीकाकुलम, विजयनगरम, विशाखापत्तनम, अनाकापल्ली, काकीनाडा, अमलापुरम, राजमुंदरी, नरसापुरम, एलुरु, मछलीपट्टनम, विजयवाड़ा, गुंटूर, नरसारावपेट, बापटला, ओंगोल, नंद्याल, कुरनूल, अनंतपुर, हिंदूपुर, कडप्पा, नेल्लोर, तिरूपति, राजमपेट व चित्तूर शामिल हैं.

2019 में 4 चरण में हुए थे विधानसभा चुनाव

ओडिशा में 147 सीटों के लिए 2019 विधानसभा चुनाव 4 चरण में हुए थे. पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल, दूसरे चरण का मतदान 18 अप्रैल, तीसरे चरण का मतदान 23 अप्रैल और चौथे चरण का मतदान 29 अप्रैल को हुआ था. इससे पहले 2014 में विधानसभा चुनाव दो चरण (10 अप्रैल और 17 अप्रैल) में हुए थे. 2009 में (16 अप्रैल और 23 अप्रैल) और 2004 में (20 अप्रैल और 26 अप्रैल) को हुए थे.

7 चरण में हुए थे 2019 के चुनाव
2019 में लोकसभा चुनाव में मतदान 7 चरण में हुआ था और चुनाव के नतीजे 23 मई को जारी हुए थे. पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल को हुआ था. दूसरे चरण का मतदान 18 अप्रैल, तीसरे चरण का मतदान 23 अप्रलै, चौथे चरण का मतदान 29 अप्रैल, पांचवें चरण का मतदान 6 मई , छठे चरण का मतदान 12 मई, सातवें और आखिरी चरण का मतदान 19 मई को हुआ था. 

इन राज्यों में भी हुए थे चुनाव
लोकसभा चुनाव के साथ 4 राज्यों में विधानसभा चुनाव भी हुए थे. अरुणाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश, सिक्किम और ओडिशा में लोकसभा चुनाव के साथ विधानसभा चुनाव भी हुए थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नहीं हुई सौरव-आशुतोष की याचिका दिल्ली HC में लिस्ट, आज सुनवाई की मांग करेगी लीगल टीम
नहीं हुई सौरव-आशुतोष की याचिका दिल्ली HC में लिस्ट, आज सुनवाई की मांग करेगी लीगल टीम
‘21वीं सदी कैसी होगी, ये...’ भारत-अमेरिका की साझेदारी पर बोले मार्को रुबियो
‘21वीं सदी कैसी होगी, ये...’ भारत-अमेरिका की साझेदारी पर बोले मार्को रुबियो
‘डबल इंजन कुछ और नहीं...’, यूसुफ पठान का प्लॉट विवाद खत्म होते ही TMC का BJP पर हमला
‘डबल इंजन कुछ और नहीं...’, यूसुफ पठान का प्लॉट विवाद खत्म होते ही TMC का BJP पर हमला
नवीन पटनायक ने की सौरव-आशुतोष की रिहाई की मांग, बोले- ‘राष्ट्रीय झंडा फहराना...’
नवीन पटनायक ने की सौरव-आशुतोष की रिहाई की मांग, बोले- ‘राष्ट्रीय झंडा फहराना...’

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget