एक्सप्लोरर

20 सालों से ओड़िशा के सीएम नवीन पटनायक अपराजेय बन गए हैं !

बीजेडी प्रमुख नवीन पटनायक 2024 तक ओडिशा के मुख्यमंत्री रहेंगे. इसी के साथ वह सबसे अधिक समय तक मुख्यमंत्री रहने वाले नेता बन जाएंगे.

नई दिल्ली: नवीन पटनायक बीस साल पहले ओड़िशा के मुख्यमंत्री बने थे. तब से वे इस कुर्सी पर जमे हुए हैं. अंगद की तरह. इसी 5 मार्च को उनके बीस साल हो गए. हर चुनाव में नवीन बाबू और भी मज़बूत बन कर उभरते हैं. लगातार 20 सालों तक मुख्यमंत्री रहे इस नेता के बारे में लोग कम ही जानते हैं.

विवादों से उनका दूर दूर तक रिश्ता नहीं रहा है. वे बहुत कम बोलते हैं. प्रचार प्रसार से दूर भागते हैं. उन्हें उड़िया तक नहीं बोलने आती है. न क़ाहू से दोस्ती, न काहू से बैर के फ़ार्मूले पर चलते हैं. न तो वे केंद्र के पिछलग्गू बने और न ही कभी किसी विपक्षी मोर्चा का हिस्सा. एकला चलो रहे हैं नवीन पटनायक. 73 साल के नवीन बाबू पैचवर्क हैं. वे साधारण कुर्ता पायजामा पहनते हैं. आपने उन्हें कभी सूट बूट में नहीं देखा होगा.

चॉकलेट खाने के शौक़ीन नवीन बाबू राजनीति के धुरंधर खिलाड़ी हैं. उनके बारे में मशहूर है कि उनकी परछाईं को भी उनके बारे में पता नहीं होता है. अमेरिका से लौटे तो सीधे वाजपेयी सरकार में मंत्री बन गए. फिर अपने पिता बीजू पटनायक के निधन के बाद नई पार्टी बनाई. ओड़िशा में पिछले बीस सालों से उनकी पार्टी बीजेडी की सरकार है. पीएम नरेन्द्र मोदी उन्हें अपना दोस्त मानते हैं.

ओड़िशा के घर घर में जगन्नाथ जी की पूजा होती है. नवीन पटनायक पहली बार सीएम बने, तो एक पत्रकार ने लिखा भगवान के बाद सबसे अधिक मान सम्मान उनका ही है. तब उस पत्रकार की सबने बड़ी निंदा की थी. ये कहा गया कि वो पटनायक की चापलूसी कर रहे हैं. लेकिन बीस साल बाद लगता है कि उस पत्रकार ने जो कहा, सच कहा.

आज नवीन बाबू ओड़िशा के घर घर में जाने जाते हैं, पहचाने जाते हैं. कोई उन्हें भाई समझता है तो कोई दोस्त तो कुछ उनमें अपने अभिभावक की छवि देखते हैं. इसीलिए तो उन्हें बाहरी बताने की कांग्रेस की मुहिम की हवा निकल गई. मोदी लहर भी ओड़िशा जाकर कमजोर हो गई. उड़िया भाषा और संस्कृति को जाने बग़ैर ही नवीन पटनायक ओड़िशा के सबसे पॉपुलर नेता बने हुए हैं.

20 सालों से ओड़िशा के सीएम नवीन पटनायक अपराजेय बन गए हैं !

नवीन पटनायक 2024 तक राज्य के सीएम बने रह सकते हैं. अगर ऐसा हुआ तो वे देश में सबसे अधिक समय तक मुख्य मंत्री रहने वाले नेता बन जायेंगे. ओड़िशा में लोकसभा के साथ ही विधानसभा के भी चुनाव होते हैं. अभी ये रिकार्ड पवन चामलिंग के पास है. वे 24 वर्षों तक सिक्किम के सीएम रहे. ज्योति बसु भी लगातार 23 सालों तक बंगाल के मुख्य मंत्री रहे. साल 2000 में उन्होंने खुद अपनी कुर्सी छोड़ दी थी. लेफ़्ट नेता माणिक सरकार भी त्रिपुरा में बीस सालों तक सीएम रहे. नवीन पटनायक का केस इन सब नेताओं से थोड़ा अलग है. उनकी पार्टी बीजू जनता दल में उनके अलावा कुछ नहीं है. वहीं सर्वेसर्वा हैं.

अब आप सोच रहे होंगे कि आख़िर नवीन पटनायक में ऐसा क्या स्पेशल है ? जो वे लगातार बीस सालों से सत्ता में हैं. न कांग्रेस हिंसा पाई, न ही मोदी लहर उनका कुछ बिगाड़ पाई. इसका सीधा जवाब है नवीन पटनायक की छवि और उनकी परफ़ेक्ट टाइमिंग. 23 सालों की उनकी राजनीति अब तक बेदाग़ रही है. लेकिन उनका ट्रम्प कार्ड रहा है उनकी टाइमिंग. फ़ैसला करने का समय. किस विरोधी को कब निपटाना है. किसे अपना बनाना है ? ऐसा लगता है टाइमिंग के खेल के नवीन बाबू माहिर खिलाड़ी हैं.

भ्रष्टाचार के बहाने अब तक दो दर्जन मंत्रियों को बाहर कर चुके हैं. बीजेपी के साथ मिल कर ओड़िशा में सरकार बनाई. फिर एक दिन अचानक गठबंधन तोड़ दिया. इसी जोड़ने ओर तोड़ने के चाणक्य हैं नवीन बाबू. इसीलिए बीस सालों से वे अपराजेय है. अमित शाह का सपना था ओड़िशा में बीजेपी की सरकार बनाना. लेकिन रास्ते में पटनायक आ गए. ओड़िशा के लोग मज़ाक़ मज़ाक़ में कहते हैं जब तक नवीन बाबू हैं कोई दूसरा सीएम नहीं बन सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'UPA सरकार ने BJP को प्रदर्शन के लिए जंतर मंतर दिया था, अब...', अधीर रंजन चौधरी का चौंकाने वाला बयान
'UPA सरकार ने BJP को प्रदर्शन के लिए जंतर मंतर दिया था, अब...', अधीर रंजन चौधरी का चौंकाने वाला बयान
Abhijeet Dipke Detained Live: 'संपर्क नहीं हो पा रहा, वकीलों से भी बात नहीं करने दे रहे', दीपके की हिरासत पर भड़की CJP
Live: 'संपर्क नहीं हो पा रहा, वकीलों से भी बात नहीं करने दे रहे', दीपके की हिरासत पर भड़की CJP
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, OTT पर देखना ना भूलें
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, ओटीटी पर देखना ना भूलें
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
Embed widget