एक्सप्लोरर

Odisha: सीएम नवीन पटनायक की BJD का मिशन 2024, पुरी में सिल्वर जुबली पर तैयार होगा जीत का प्लान

BJD Foundation Day: बीजेडी के 25वें स्थापना दिवस के मौके पर ही मुख्यमंत्री नवीन पटनायक आने वाले चुनावों का शंखनाद कर सकते हैं.

BJD Foundation Day Silver Jubilee: ओडिशा में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (BJD) आगामी 26 दिसंबर को पुरी में अपने स्थापना दिवस के रजत जयंती समारोह का आयोजन करने वाली है. पार्टी की ओर से इस कार्यक्रम को भव्य बनाने की योजना है. इस कार्यक्रम के जरिए 2024 में होने वाले विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव के लिए शंखनाद कर दिया जाएगा.

बीजेडी उपाध्यक्ष देवी प्रसाद मिश्र ने इस कार्यक्रम पर मुहर लगाई है. उन्होंने बताया, "पिछले साल कोविड महामारी के कारण पार्टी अपना स्थापना दिवस समारोह नहीं मना सकी थी, इसलिए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने पुरी में स्थापना दिवस के रजत जयंती समारोह को बड़े पैमाने पर मनाने का फैसला किया है."

पिछले साल कोरोना बना था रुकावट

पार्टी उपाध्यक्ष देवी प्रसाद मिश्र ने बीजेडी अध्यक्ष और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से इस कार्यक्रम को आयोजित करने की इजाजत ले ली है. उन्होंने मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को उनके निवास पर जाकर इस कार्यक्रम की पूरी जानकारी दी. पार्टी उपाध्यक्ष ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पिछले साल कोरोना के कारण पार्टी का स्थापना दिवस कार्यक्रम नहीं हो सका था, इसीलिए पार्टी ने इस बार इसे भव्य तरीके से मनाने का फैसला लिया है. 

'जनआंदोलन बन चुकी है BJD'

देवी प्रसाद मिश्र ने बीजेडी अध्यक्ष और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से इस कार्यक्रम को आयोजित करने की इजाजत मिल गई है. पार्टी के एक अन्य उपाध्यक्ष प्रसन्ना आचार्य ने कहा, "अपने 25 वर्षों के सफर में बीजेडी अब राजनीतिक पार्टी की जगह एक जनआंदोलन बन चुकी है." उन्होंने कहा, "पुरी में होने वाले रजत जयंती समारोह में पार्टी के जिला और ब्लॉक इकाइयों के सभी पदाधिकारी और निर्वाचित प्रतिनिधि भाग लेंगे."

2024 के लिए तैयार होगा रोडमैप

प्रसन्ना आचार्य ने कहा कि इस कार्यक्रम में ही 2024 के लिए रणनीति तैयार की जाएगी. उन्होंने कहा, "मुख्यमंत्री नवीन पटनायक इस कार्यक्रम को संबोधित करेंगे और पार्टी को भविष्य के लिए रोडमैप दिखाएंगे. बीजेडी स्थापना दिवस अगले 15 दिनों में सभी विधानसभा क्षेत्रों में भी आयोजित किया जाएगा."

बीजू पटनायक ने की थी पार्टी की स्थापना

पार्टी सूत्रों ने बताया कि पुरी में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में ही 2024 में होने वाले अगले आम चुनाव के लिए बीजेडी के चुनाव अभियान की शुरुआत होने की संभावना है. बता दें कि मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के पिता बीजू पटनायक ने 26 दिसंबर 1997 को बीजू जनता दल की स्थापना की थी. ओडिशा में बीजेडी ने पहली बार बीजेपी के साथ गठबंधन करके सरकार बनाई थी और 2009 तक गठबंधन की सरकार चली थी.

ये भी पढ़ें-Maharashtra: शीतकालीन सत्र में नवजात के साथ विधानसभा पहुंचीं NCP विधायक सरोज बाबूलाल, क्या कुछ बोलीं?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget