एक्सप्लोरर

ब्रिटेन से ओडिशा आए 62 यात्रियों का पता नहीं, स्वास्थ्य निदेशक बोले- वे अपना फोन नहीं उठा रहे

ओडिशा के स्वास्थ्य निदेशक ने कहा कि ब्रिटेन से लौटे 62 यात्री अपना फोन नहीं उठा रहे हैं. उन्होंने कहा कि हो सकता है कि डिक्लेरेशन में उन्होंने गलत जानकारी दी हो. 30 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच ब्रिटेन से ओडिशा में कुल 181 यात्री लौटे हैं.

भुवनेश्वर: ब्रिटेन से ओडिशा लौटे करीब 62 यात्रियों का अभी पता नहीं चला है. उनकी तलाश अभी तक पूरी नहीं हो पाई है. एक अधिकारी ने सोमवार को इसकी जानकारी दी थी. हालांकि, सार्वजनिक स्वास्थ्य निदेशक निरंजन मिश्रा ने कल कहा था कि घबराने की कोई बात नहीं है, क्योंकि इन 62 लोगों ने अपने क्वॉरन्टीन की अवधि पूरा कर ली है. ये 62 लोग अपना फोन नहीं उठा रहे हैं.

निरंजन मिश्रा ने कहा था, "हम उन्हें ट्रेस करने की कोशिश कर रहे हैं ताकि उनकी जीनोम सीक्वेंसिंग कराई जा सके." 30 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच ब्रिटेन से ओडिशा में कुल 181 यात्री लौटे हैं. इनमें से 119 लोग कोविड-19 की जांच में से होकर गुजरे हैं और छह वायरस से संक्रमित पाए गए हैं. डॉ मिश्रा ने कहा कि हो सकता है कि उन्होंने अपने डिक्लेरेशन में गलत जानकारी दी हो, जिसके कारण उनका पता लगाना संभव नहीं हो पा रहा है.

ओडिशा में कोरोना की मौजूदा स्थिति

ओडिशा में कोविड-19 के 263 नए मामले सामने आने के साथ राज्य में मंगलवार को संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,29,001 हो गयी. वहीं, संक्रमण से चार और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 1,868 हो गयी है. राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. नए मामलों में 151 मामले अलग-अलग आइसोलेशन केंद्रों से हैं जबकि शेष की पहचान संपर्क में आए लोगों की जांच के दौरान हुई. सुंदरगढ़ जिले में सबसे अधिक 32 मामले आए, इसके बाद बारगढ़ में 23 और बोलनगिर में 22 मामले आए.

चार जिलों ढेंकानाल, गजपति, कंधमाल और कोरापुट में सोमवार से कोई नया मामला नहीं आया है. अधिकारी ने बताया कि संक्रमण से एक-एक व्यक्ति की मौत बालासोर, कालाहांडी, खुर्दा और पुरी जिलों में हुई. ओडिशा में वर्तमान में 2,688 मरीजों का इलाज चल रहा है जबकि 3 लाख 24 हजार 392 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं. संक्रमण से अब तक 53 लोगों की मौत हुई है। राज्य में संक्रमण दर 4.78 फीसदी है. अधिकारी ने बताया कि ओडिशा में सोमवार को 26 हजार 722 नमूनों की जांच हुई.

देश में कोरोना मरीजों की संख्या में भारी गिरावट, छह महीने बाद एक्टिव केस घटकर 2.7 लाख हुए 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: EC का 17 राज्यों/UTs में SSR का आदेश, जानिए यह SIR से कितना अलग और क्यों है अहम
Explained: EC का 17 राज्यों/UTs में SSR का आदेश, जानिए यह SIR से कितना अलग और क्यों है अहम
Lehra Do Tiranga March Live: 'धारा 163 लागू, CP की तरफ न जाएं', CJP के तिरंगा मार्च पर बोली दिल्ली पुलिस
Live: 'धारा 163 लागू, CP की तरफ न जाएं', CJP के तिरंगा मार्च पर बोली दिल्ली पुलिस
सुबह 4:30 बजे अब किसे उठा ले गई दिल्ली पुलिस? भड़की कांग्रेस
सुबह 4:30 बजे अब किसे उठा ले गई दिल्ली पुलिस? भड़की कांग्रेस
उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार से लेकर राजस्थान तक... मौसम विभाग की चेतावनी
उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार से लेकर राजस्थान तक... मौसम विभाग की चेतावनी

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान पर पहली बार 'मदर ऑफ ऑल बॉम्ब' गिराएगा अमेरिका? ट्रंप का खुल गया सीक्रेट
ईरान पर पहली बार 'मदर ऑफ ऑल बॉम्ब' गिराएगा अमेरिका? ट्रंप का खुल गया सीक्रेट
Delhi Traffic Advisory: CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
Smelly Clothes After Washing: धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
Embed widget