एक्सप्लोरर

दिल्ली सरकार का दावा- ऑड ईवन पहले दिन सफल रहा

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली की हवा आज पहले से साफ है. इसके पीछे कई फैक्टर हैं लेकिन इनमें से एक फैक्टर ऑड ईवन भी है. उन्होंने कहा कि लोग इसका पालन कर रहे हैं.

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में आज ऑड ईवन का पहला दिन था. केजरीवाल सरकार की मानें तो पहला दिन काफी कामयाब रहा और लोगों ने ऑड ईवन में पूरा सहयोग दिया. प्रदूषण को कम करने के लिए तीसरी बार लागू हुए ऑड ईवन को दिल्ली सरकार के मुताबिक लोगों ने वैसे ही समर्थन दिया जैसे पहली दो बार दिया था.

दिल्ली सरकार के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के मुताबिक दिल्ली में आधी प्राइवेट कार आज सड़कों पर नहीं उतरी. सिसोदिया ने कहा "दिल्ली में 30 लाख प्राइवेट गाड़ियां है, जिसमें से आधी गाड़ियां सड़कों पर नहीं आईं. इसे साफ है की दिल्ली के लोग इसका पूरा कंप्लायंस कर रहे हैं."

दिल्ली में प्रदूषण पर SC सख्त, पंजाब, हरियाणा और यूपी के मुख्य सचिव तलब

वहीं आज ऑड ईवन के पहले दिन कुछ लोगों ने इसका उल्लंघन भी किया. आज पहले दिन दोपहर 2 बजे तक 192 लोगों का चालान हुआ. इसमें से 170 चालान दिल्ली पुलिस ने, 15 चालान ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट की एनफोर्समेंट टीम ने और 7 चालान सड़क पर खड़े एसडीएम ने भी काटे हैं. लेकिन दिल्ली सरकार का कहना है की राजधानी दिल्ली में इतनी गाड़ियों के बीच ये आंकड़े बहुत कम हैं और लोग इसका पालन कर रहे हैं.

वहीं इस बीच एयर क्वालिटी इंडेक्स में आए सुधार के लिए भी आम आदमी पार्टी सरकार ने ओड ईवन को एक फैक्टर बताया. दिल्ली सरकार की तरफ से दिए आंकड़े में कहा गया को आज सुबह PM 2.5 562 था, दोपहर 2 तक ये 152 हुआ और 4 बजे तक 93 पर आ गया. उपमुख्यमंत्री सिसोदिया ने कहा "आज दिल्ली की हवा पहले से साफ है और एयर क्वालिटी इंडेक्स भी अच्छा हुआ है. इसके लिए कई फैक्टर जिम्मेदार है लेकिन उसमें से एक फैक्टर ऑड ईवन भी है."

महाराष्ट्र: मुख्यमंत्री पद से समझौता नहीं करेगी बीजेपी, कहा- शिवसेना से चर्चा के लिए दरवाजे खुले हैं- सूत्र

बता दें दिल्ली में 4 से 15 नवंबर ऑड ईवन लागू है. इस नियम के तहत ऑड तारीख के दिन ऑड नंबर की गाड़ी और ईवन तारीख के दिन ईवन नंबर वाली गाड़ी ही दिल्ली सड़कों पर चला सकेंगे. ये नियम सोमवार से शनिवार तक सुबह 8 से रात 8 बजे तक लागू होंगे. इसमें टू व्हीलर गाड़ियों को छूट दी गई . वहीं अगर कोई महिला चला रही है या उसके साथ कोई छोटा बच्चा स्कूल यूनिफॉर्म में है तो उसे छूट है. इस नियम का उल्लघंन करने कर चार हजार रुपए तक का जुर्माना है.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget