एक्सप्लोरर

शशिकला होंगीं तमिलनाडु की अगली सीएम, पन्नीरसेल्वम ने दिया इस्तीफा

चेन्नई: तमिलनाडु की सत्ताधारी पार्टी एआईएडीएमके की महासचिव शशिकला सूबे की अगली सीएम होंगी. इससे पहले, पार्टी की बैठक में तमिलनाडु के सीएम ओ पनीरसेल्वम ने गद्दी छोड़ने की पेशकश की और शाम को अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया है.  AIADMK के विधायकों ने शशिकला को विधायक दल का नया नेता चुना है. शशिकला परसों मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकती हैं.

  पनीरसेल्वम के इस्तीफे के बाद शशिकला के सीएम बनने का रास्ता साफ हो गया. खुद पनीरसेल्वम ने सीएम पद के लिए शशिकला के नाम की पेशकश की. पार्टी के तरफ से शशिकला के सीएम बनने को लेकर जानकारी दी गई है और कहा गया है कि पार्टी महासचिव शशिकला अगली सीएम होंगीं.

अम्मा के सिद्धांतों पर चलेगी सरकार- शशिकला

विधायक दल की नेता चुनी जाने पर शशिकला ने कहा, "हमारी अम्मा के निधन के बाद पनीरसेल्वम ही वो शख्स हैं जिन्होंने सबसे पहले मुझे सीेएम बनने के लिए जोर दिया." इसके साथ शशिकला ने कहा कि तमिलनाडु की सरकार हमेशा ही जनता की भलाई के लिए काम करती है और अम्मा के दिखाए रास्ते और सिद्धांत पर चलेगी.

तमिलनाडु की तीसरी महिला सीएम होंगी जयललिता के निधन के बाद शशिकला पार्टी की महासचिव चुनी गई थी. 31 दिसंबर 2016 को शशिकला पार्टी महासचिव चुनी गई थीं. तमिलनाडु में शशिकला को ही जलललिता का राजनीतिक वारिस माना जाता रहा है और अब वो राज्य की अगली सीएम बनने जा रही हैं. जानकी रामाचंद्रन और जयललिता के बाद शशिकला तीसरी महिला होंगी जो तमिलनाडु के सीएम की कुर्सी संभालेंगीं.

क्या होंगी चुनौतियां?

वरिष्ठ पत्रकार आर राजगोपालन का कहना है कि शशिकला सीेएम तो बन गई, लेकिन उनके सामने चुनौतियां बहुत ही ज्यादा हैं, क्योंकि पार्टी में काफी फूट है. उनका कहना है कि राष्ट्रपति चुनाव के दौरान पार्टी के भीतर जो असंतोष है उसे उबरने का बल मिल सकता है. बताया जाता है कि पार्टी के भीतर दो गुट हैं एक गुट पीएम नरेंद्र मोदी के पक्ष में है तो दूसरा गुट इसके खिलाफ है. राष्ट्रपति चुनाव में बीजेपी को अपने कैंडिडेट को जिताने के लिए AIADMK के समर्थन की सख्त जरूरत होगी और उस दौरान पार्टी का कलह जमीन पर आ सकता है.

शशिकला के लिए परेशानी की बात ये है कि वो कभी भी सीधे तौर पर राजनीति की खिलाड़ी नहीं रही हैं. कभी कोई चुनाव नहीं लड़ा और पर्दे के पीछे से ही पार्टी को संभालती रही हैं. ऐसे में उन्हें अपने सक्रिय राजनीति की अनुभवहीनता का खमियाजा भुगतना पड़ सकता है.

शशिकला के लिए तीसरी बड़ी परेशानी ये है कि उनके सामने जो विपक्ष है वो काफी मजबूत है.

कौन हैं शशिलकला? शशिकला नटराजन थेवर समुदाय से हैं. उनका प्रभाव जयललिता के करीबी लोगों में है और जयललिता के जीवन में वो परदे के पीछे से पार्टी का काम देखती रही थी और इसके लिए उन्हें जयललिता का आशिर्वाद प्राप्त था.

शशिकला जयललिता की सबसे करीबी मानी जाती रही हैं, एक जमाने में ये भी कहा जाता था कि जयललिता के हर फैसले के पीछे शशिकला का हाथ होता था. हालांकि, दोनों के रिश्तों में कई बार खटास भी देखी गई.

जयललिता को कैसे मिली थी पार्टी की कमान? एमजीआर की मृत्यु के बाद जयललिता को उनका उत्तराधिकारी बनाने के लिए एमजीआर की पत्नी जानकी से एक तीखा चुनाव लड़ना पड़ा. जानकी खुद अपना चुनाव हार गईं. जयललिता नेता विपक्ष बनने के साथ ही एमजीआर की असली उत्तराधिकारी बन गईं.

जयललिता से कैसे मिली थीं शशिकला? शशिकला विभिन्न आयोजनों में जयललिता के साथ लगातार नजर आईं, चाहे वह चुनाव प्रचार हो या उनका विशेष वाहन. विरोधियों ने शशिकला को ‘जयललिता की परछाई’ तक कहना शुरू कर दिया था. वह एक वीडियो कंपनी मालिक के रूप में 1980 के दशक में जयललिता के संपर्क में आई थीं.

जब जयललिता ने शशिकला को घर से निकाल दिया! शशिकला को जयललिता बेहद करीबी दोस्त बताया जाता है लेकिन इन दोनों की दोस्ती में एक ऐसा समय भी आया जब शशिकला को जयललिता ने अपने घर से निकाल दिया. लेकिन शशिकला के सार्वजनिक रूप से मांफी मांगने के बाद दोबारा अपने घर में जगह दी. सिर्फ घर में ही नहीं राजनीति में शशिकला की वापसी हुई.

जयललिता की भतीजी दीपा ने भी किया दावा जयललिता की भतीजी दीपा भी सक्रिय राजनीति में उतर सकती हैं. दीपा ने एबीपी न्यूज से बात करते हुए कहा था कि वो तमिलनाडु के लोगों से मिलकर विकल्पों पर विचार करेंगी. दीपा ने कहा था कि मैं अपना राजनीतिक सफर मैं सही समय पर शुरू करूंगी. दीपा 24 फरवरी को कोई बड़ा एलान कर सकतीं हैं. आपको बता दें 24 फरवरी जयललिता की जयंती है.  जानकारों की माने तो दीपा में उनकी बुआ जयललिता की झलक भी दिखती है. कुछ दिन पहले ही एक पोस्टर जारी हुआ था जिसमें उन्हें जयललिता के अंदाज में ही दिखाया गया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET PG एडमिशन रिव्यू के लिए बनी कमेटी, जानें निगेटिव मार्किंग का पूरा विवाद
NEET PG एडमिशन रिव्यू के लिए बनी कमेटी, जानें निगेटिव मार्किंग का पूरा विवाद
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
अभिजीत दीपके की किस बात पर भड़के पूर्व विदेश सचिव, सुनाई खरी-खरी
अभिजीत दीपके की किस बात पर भड़के पूर्व विदेश सचिव, सुनाई खरी-खरी
यूसुफ पठान लौटेंगे ममता बनर्जी के साथ? लंच के बाद बदल गई कहानी
यूसुफ पठान लौटेंगे ममता बनर्जी के साथ? लंच के बाद बदल गई कहानी

वीडियोज

Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल
Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
कौन हैं सपा विधायक सचिन यादव? जिन्हें यूपी विधानसभा से किया सस्पेंड
कौन हैं सपा विधायक सचिन यादव? जिन्हें यूपी विधानसभा से किया सस्पेंड
यूसुफ पठान लौटेंगे ममता बनर्जी के साथ? लंच के बाद बदल गई कहानी
यूसुफ पठान लौटेंगे ममता बनर्जी के साथ? लंच के बाद बदल गई कहानी
Embed widget