एक्सप्लोरर

राहुल गांधी के जन्मदिन पर बड़ा एलान, डीयू में दाखिला लेने वाले शहीद जवानों और किसानों के बच्चों की फीस भरेगी NSUI

एनएसयूआई जांच पड़ताल के बाद ऐसे बच्चों के पहले साल की फीस भरेगी. एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन ने कहा अगर खुद से फीस जमा करने के बाद भी कोई चाहे तो एनएसयूआई फीस की राशि रिम्बर्स (अदा) करेगी.

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन पर पार्टी के छात्र संगठन एनएसयूआई ने शहीद जवानों और कर्ज के कारण आत्महत्या करने वाले किसानों के बच्चों की पढ़ाई में मदद के लिए स्कीम का एलान किया है. एनएसयूआई इस साल दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिला लेने वाले वैसे विद्यार्थियों के पहले साल की फीस भरेगी जो शहीद जवानों या कर्ज के कारण आत्महत्या करने वाले किसानों के बच्चे हैं.

इस योजना का एलान करते हुए एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन ने कहा कि ये कार्यक्रम राहुल गांधी की सोच के अनुसार है. फौज, अर्ध-सैनिक बल, पुलिस के शहीद जवानों के बच्चे और खुदकुशी करने वाले किसानों के बच्चे जो इस साल दिल्ली विश्वविद्यालय के अंडर ग्रेजुएट कोर्स में दाखिला लेंगे वो nsuifordu@gmail.com पर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. एनएसयूआई जांच पड़ताल के बाद ऐसे बच्चों के पहले साल की फीस भरेगी. कुंदन ने कहा कि अगर खुद से फीस जमा करने के बाद भी कोई चाहे तो एनएसयूआई फीस की राशि रिम्बर्स (अदा) करेगी.

क्या ये एलान दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में लाभ लेने के मकसद से किया गया है? इस पर जवाब देते हुए नीरज कुंदन ने कहा कि अपने नेता के जन्मदिन पर केक काटने की बजाए हम उनकी सोच को आगे बढ़ाने के लिए कुछ ठोस करना चाहते थे. देश पर जान न्यौछावर करने वालों और अन्नदाता के साथ हमारी पार्टी हमेशा खड़ी रही है जबकि दूसरी तरफ सेना के शौर्य का राजनीतिकरण होता है जो दुर्भाग्यपूर्ण है. हम जवानों और किसानों के परिवार की मदद करना चाहते हैं.

एनएसयूआई की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष अक्षय लाकड़ा ने कहा कि इस योजना के तहत रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है और इसकी कोई सीमा नहीं है. फिलहाल हमने पहले साल की फीस जमा करने का बीड़ा उठाया है. अगर सब ठीक रहा तो हम आगे भी जवानों और किसानों के बच्चों की मदद करने की कोशिश करेंगे. आपको बता दें कि जून के अंत में डीयू की पहली कटऑफ की तारीख जारी की जा सकती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
क्या चीफ इलेक्शन ऑफिसर को हटाया जा सकता है? संविधान में क्या है प्रावधान?
क्या चीफ इलेक्शन ऑफिसर को हटाया जा सकता है? संविधान में क्या है प्रावधान?
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
परिसीमन क्या है और दक्षिणी राज्य इससे क्यों चिंतित हैं? 5 सवालों में समझें पूरी कहानी
परिसीमन क्या है और दक्षिणी राज्य इससे क्यों चिंतित हैं? 5 सवालों में समझें पूरी कहानी

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
वाइफ ने वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर पर लगाए धोखेबाजी के गंभीर आरोप, कहा- कप्तानी छीनी जाए
वाइफ ने वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर पर लगाए धोखेबाजी के गंभीर आरोप, कहा- कप्तानी छीनी जाए
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
UPSC में हिंदी से IAS-IPS बनने वालों की संख्या घटी, 2024 में सिर्फ 5 उम्मीदवार
UPSC में हिंदी से IAS-IPS बनने वालों की संख्या घटी, 2024 में सिर्फ 5 उम्मीदवार
टाटा ला रही 600 KM रेंज वाली पहली 7-सीटर EV, जानिए खासियत
टाटा ला रही 600 KM रेंज वाली पहली 7-सीटर EV, जानिए खासियत
Embed widget