एक्सप्लोरर

अयोध्या कितना सुरक्षित? पता लगाने शहर पहुंच रही NSG, राम जन्मभूमि पर होगा कड़ा पहरा

Ayodhya News: 17 जुलाई को एनएसजी की एक टुकड़ी अयोध्या पहुंच रही है. वह चार दिनों तक अयोध्या में रहकर राम जन्मभूमि और आस-पास की सुरक्षा परखेगी. यह टीम अयोध्या में 20 जुलाई तक रहेगी. 

Ayodhya News: केंद्र सरकार अयोध्या में राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) का हब बनाने की तैयारी में है. इसके बाद यहां एनएसजी की टुकड़ी स्थायी रूप से तैनात की जाएगी. इसी को लेकर 17 जुलाई को एनएसजी की एक टुकड़ी अयोध्या आ रही है. यह टीम चार दिन तक अयोध्या में रहेगी. इस दौरान वो राम जन्मभूमि व आस-पास की सुरक्षा परखेंगे. एनएसजी की टुकड़ी अयोध्या में 20 जुलाई तक रहेगी. 

राममंदिर के निर्माण होने के बाद से अयोध्या में आतंकी खतरे की आशंका लगातार बढ़ रही है. इसी वजह से केंद्र सरकार इस खतरे से निपटने की योजना पर लगातार काम कर रही है. 

केंद्र सरकार की है ये योजना 

22 जनवरी 2024 को राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी. इसके बाद से ही यहां श्रद्धालुओं की संख्या में भारी इजाफा हुआ है. हर दिन लगभग एक लाख से ज्यादा लोग यहां दर्शन करने के लिए आते हैं. इसी वजह से यहां पर सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने पर जोर दिया जा रहा है. केंद्र सरकार अयोध्या में एनएसजी का हब बनाने की तैयारी कर रही है. जानकारी के अनुसार, एनएसजी हब में ब्लैक कैट कमांडो की तैनाती हो सकती है. 

एनएसजी की टीम करेगी सुरक्षा की समीक्षा 

इसी को लेकर एनएसजी की टीम 17 अप्रैल को अयोध्या आ रही है. इस दौरान वो राम जन्मभूमि परिसर की सुरक्षा की समीक्षा करेंगे. अगर यहां पर आतंकी हमला होता है तो इस हालात में इससे कैसे निपटा जा सके, इसको लेकर अधिकारियों के साथ टीम चर्चा करेगी. अयोध्या के आस-पास की सुरक्षा की भी समीक्षा होगी.

फिलहाल रामनवमी, सावन, कार्तिक परिक्रमा मेले में यहां पर एटीएस की तैनाती की जाती है. अभी राममंदिर की सुरक्षा की जिम्मेदारी एसएसएफ के पास है. यहां पर सीआरपीएफ व पीएसी को भी तैनात किया गया है. एनएसजी की ओर से एसएसएफ के जवानों को ट्रेनिंग दे गई है. अयोध्या में स्पेशल फोर्स के 200 कमांडो भी तैनात हैं. 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर आधी रात बवाल, परेड ग्राउंड में अड़कर बैठ गए कांग्रेसी, अब क्या होगा?
राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर आधी रात बवाल, परेड ग्राउंड में अड़कर बैठ गए कांग्रेसी, अब क्या होगा?
Weather Forecast Today: दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
बेंगलुरु ISIS साजिश केस में बड़ा फैसला, NIA कोर्ट ने आरोपी मोहम्मद हनीफ खान को सुनाई 7 साल की सजा
बेंगलुरु ISIS साजिश केस में बड़ा फैसला, NIA कोर्ट ने आरोपी मोहम्मद हनीफ खान को सुनाई 7 साल की सजा
देश में कितने फीसदी लोगों के पास पासपोर्ट, कैसे होता है जारी? विदेश मंत्रालय ने सब साफ कर दिया
देश में कितने फीसदी लोगों के पास पासपोर्ट, कैसे होता है जारी? विदेश मंत्रालय ने सब साफ कर दिया

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Weather Forecast Today: दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर आधी रात बवाल, परेड ग्राउंड में अड़कर बैठ गए कांग्रेसी, अब क्या होगा?
राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर आधी रात बवाल, परेड ग्राउंड में अड़कर बैठ गए कांग्रेसी, अब क्या होगा?
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
बिहार पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 22 DSP अधिकारियों का ट्रांसफर; कई SDPO बदले गए
बिहार पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 22 DSP अधिकारियों का ट्रांसफर; कई SDPO बदले गए
पुणे के लड़के का कारनामा, चौराहे पर लगवाया पोस्टर; लिखा- न फ्लैट-न गाड़ी, चाहिए एक सुंदर लाड़ी
पुणे के लड़के का कारनामा, चौराहे पर लगवाया पोस्टर; लिखा- न फ्लैट-न गाड़ी, चाहिए एक सुंदर लाड़ी
अब रिमूवेबल बैटरी के साथ क्यों नहीं आते फोन? खुल गया यह बड़ा राज
अब रिमूवेबल बैटरी के साथ क्यों नहीं आते फोन? खुल गया यह बड़ा राज
Embed widget