एक्सप्लोरर

अयोध्या फैसला : NSA डोभाल ने धर्मगुरुओं के साथ की बैठक, बाबा रामदेव और कल्बे जव्वाद रहे मौजूद

इस सब के बीच राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने देश में अमन, शांति और सद्भाव कायम रहे इसी के मद्देनजर देश के कुछ प्रमुख धर्म गुरुओं के साथ लगातार दूसरे दिन भी बैठक की.

नई दिल्ली: अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले के बाद हर तरफ देश में एक ही बात चल रही है कि देश की सर्वोच्च अदालत का फैसला सर्वसम्मति से आया है और इस फैसले का हर कोई सम्मान करता है.हिंदू पक्ष हो या मुस्लिम पक्ष हर कोई अब देश में अमन, शांति, सद्भाव और एकता की अपील कर रहा है. ऐसी तस्वीरें भी जगह जगह दिख रही है जहां पर हिंदू मुस्लिम एक साथ मिलकर देशभर में शांति की अपील कर रहे हैं.

इस सब के बीच राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने देश में अमन, शांति और सद्भाव कायम रहे इसी के मद्देनजर देश के कुछ प्रमुख धर्म गुरुओं के साथ लगातार दूसरे दिन भी बैठक की. आज भी इस बैठक के दौरान देश के जाने-माने संत और मुस्लिम धर्मगुरु मौजूद रहे. इसके साथ ही कुछ अधिकारी और वीएचपी के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार भी इस बैठक का हिस्सा बने. बैठक में चर्चा के दौरान इसी बात पर जोर दिया गया कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद बाद अब किस तरह से देश में जो अमन शांति का माहौल बना हुआ है वह कायम रहे. हिंदू धर्म गुरु हो या मुस्लिम धर्मगुरु सभी ने इस बात पर जोर दिया कि सुप्रीम कोर्ट का यह फैसला देश की सर्वोच्च अदालत का फैसला है जिसका देश सम्मान करता है.उसी को ध्यान में रखते हुए हर किसी की कोशिश यही है कि देश में आपसी सौहार्द का माहौल बना रहे.

हिंदू धर्मगुरुओं में जहां बाबा रामदेव, स्वामी अवधेशानंद समेत अन्य धर्मगुरु शरीक हुए. तो मुस्लिम पक्ष से कल्बे जव्वाद समेत अन्य धर्मगुरु शामिल हुए. इसके साथ ही वीएचपी से कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार मौजूद थे. बैठक करीबन 2:30 घंटे तक चली और इस ढाई घंटे के दौरान सभी ने एकमत से और एक पक्ष से देश में अमन और शांति की बात की.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
Parliament Monsoon Session LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget