एक्सप्लोरर

राम मंदिर निर्माण के लिए नहीं मिल रहे मजदूर! जानें नृपेंद्र मिश्रा ने बताई क्या वजह

Ayodhya: राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि मंदिर की चारदीवारी में 8.5 लाख घन फुट पत्थर का उपयोग किया जाएगा, लेकिन 200 श्रमिकों की कमी से निर्माण में देरी हो रही है.

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में बन रहे राम मंदिर को पूरा होने में अब तीन महीने की देरी हो सकती है और अब ये मंदिर सितंबर 2025 तक तैयार होने की संभावना है. राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने शुक्रवार (8 नवंबर) को जानकारी दी कि पहले जून 2025 तक मंदिर का निर्माण पूरा होने का लक्ष्य था, लेकिन वर्तमान में 200 श्रमिकों की कमी के कारण इसमें देरी हो रही है. उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि मंदिर की चारदीवारी में इस्तेमाल होने वाले 8.5 लाख घन फुट लाल बंसी पहाड़पुर पत्थर पहले ही अयोध्या पहुंच चुके हैं, लेकिन श्रमिकों की कमी से निर्माण कार्य में बाधाएं आ रही हैं.

नृपेंद्र मिश्र ने ये भी बताया कि मंदिर के निर्माण में उपयोग किए जा रहे पत्थरों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. जानकारी के अनुसार पहले तल पर कुछ पत्थरों को कमजोर और पतला पाया गया है जिनकी जगह पर अब मकराना के मजबूत पत्थरों का इस्तेमाल किया जा रहा है. इसके अलावा मंदिर की अन्य संरचनाओं जैसे सभागार, सीमा और परिक्रमा पथ की निर्माण प्रक्रिया भी जारी है. उन्होंने ये भी बताया कि मूर्तिकारों ने आश्वासन दिया है कि दिसंबर 2024 तक मंदिर की सभी मूर्तियां पूरी कर ली जाएंगी और दिसंबर के अंत तक ये मूर्तियां अयोध्या पहुंच जाएंगी.

जयपुर में चल रहा है मूर्तियों का निर्माण कार्य
जयपुर में राम दरबार और सात मंदिरों सहित अन्य मूर्तियों का निर्माण कार्य चल रहा है. इन मूर्तियों को दिसंबर तक अयोध्या लाया जाएगा और फिर यह निर्णय लिया जाएगा कि इन्हें मंदिर में किस स्थान पर स्थापित किया जाएगा. नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि रामलला की दो मूर्तियों को पहले से ही ट्रस्ट की ओर से स्वीकृत किया गया है और उन्हें मंदिर में उचित स्थान दिया जाएगा. इसके साथ ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के दर्शन के बाद बाहर निकलने के रास्ते को भी और अधिक सुलभ बनाने के लिए चर्चा की जा रही है. क्योंकि जब जन्मभूमि पथ के सामने बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं, तो उन्हें बाहर निकलने में कठिनाई काफी कठिनाई होती है. 

राम मंदिर निर्माण समिति की बैठकें जारी
राम मंदिर निर्माण समिति की बैठकें लगातार जारी हैं और समिति के सदस्य इसे पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं. आगामी कार्यों की योजना के तहत मंदिर की संरचनाओं और मूर्तियों की जल्द ही अंतिम रूप में स्थापना की जाएगी. मिश्र ने यह आश्वासन भी दिया कि सभी निर्माण कार्य समय पर पूरा होंगे, हालांकि श्रमिकों की कमी और सामग्री में बदलाव के कारण समयसीमा में थोड़ी देरी होने की संभावना है. 

ये भी पढ़ें: बढ़ती आबादी और घटता भूजल: क्या भारत के ये 5 राज्य पानी के बड़े संकट की ओर बढ़ रहे हैं?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिक्षामंत्री बनाए जाने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले- 'धर्मेंद्र प्रधान ने...'
शिक्षामंत्री बनाए जाने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले- 'धर्मेंद्र प्रधान ने...'
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
‘वो ये समझें कि देश का युवा...’, प्रह्लाद जोशी के नए शिक्षा मंत्री बनने पर CJP ने दिया ये रिएक्शन
‘वो ये समझें कि देश का युवा...’, प्रह्लाद जोशी के नए शिक्षा मंत्री बनने पर CJP ने दिया ये रिएक्शन
'युवा एकजुट हों...', पेपर लीक के बाद अब CJP ने लपका ये मुद्दा! GEN-Z को बताया अगला टारगेट
'युवा एकजुट हों...', पेपर लीक के बाद अब CJP ने लपका ये मुद्दा! GEN-Z को बताया अगला टारगेट

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'मैं उनको सलाम करता हूं जिन्होंने...', CJP के प्रोटेस्ट पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान
'मैं उनको सलाम करता हूं जिन्होंने...', CJP के प्रोटेस्ट पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
रोहित शर्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज, राजीव शुक्ला का बयान कर देगा खुश
रोहित शर्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज, राजीव शुक्ला का बयान कर देगा खुश
Embed widget