एक्सप्लोरर

कोरोना वायरस के कारण टली जनगणना-एनपीआर, अगले साल करने पर विचार

इस प्रकिया को रीशेड्यूल करने से पहले सरकार महामारी की स्थिति की निगरानी कर रही है. स्थिति को देखते हुए ही आगे कोई फैसला लिया जाएगा.

  नई दिल्ली: कोरोना वायरस से फैली महामारी को देखते हुए अप्रैल-सितंबर 2020 से शुरू होने वाली जनगणना, हाउस लिस्टिंग और एनपीआर प्रक्रिया को टाल दिया गया है. दोबारा इसे शुरू करने से पहले इसे लेकर एक ऑडिट किया जाएगा कि क्या जून के बाद सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में इस प्रक्रिया के पहले चरण को शुरू किया जा सकता है या नहीं. अगर ऐसा होना संभव नहीं होता है तो इसे अगले साल अप्रैल तक के लिए रीशेड्यूल कर दिया जाएगा. टीओआई के मुताबिक, 2021 जनगणना दो चरणों में होनी है. पहले चरण में अप्रैल-सितंबर के बीच राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) के साथ हाउस लिस्टिंग और हाउसिंग को क्रियान्वित किया जाएगा. इसके बाद  9 फरवरी-28 फरवरी, 2021 के बीच जनसंख्या गणना की जाएगी. भारत के दो पूर्व रजिस्ट्रार जनरल और जनगणना आयुक्तों सहित कुछ विशेषज्ञ- एआर नंदा और जेके बंथिया ने क्रमशः 1991 और 2001 की जनगणना का निरीक्षण किया, और कहा कि पुनर्मूल्यांकन अपरिहार्य हो सकता है. एक विकल्प के तौर पर इसे पर भी विचार किया जा रहा है कि जनगणना को एक मार्च 2021 के बजाय एक मार्च 2022 से माना जाए और घरों व अन्य गणनाएं भी अगले वर्ष अप्रैल से सितंबर के बीच शुरू की जाएं. बंथिया ने कहा कि इसके पीछे एक कारण है कि भारत हर 10 साल बाद फरवरी में जनसंख्या गणना करता है। इसमें कृषि मौसम, जलवायु कारक, त्योहारों, प्रगणकों की उपलब्धता और अन्य कारकों को ध्यान में रखा जाता है. एक अधिकारी ने कहा कि मार्च से अब तक कोविड-19 के मामले लगातार बढ़ रहे हैं ऐसे में जनगणना की तारीखों को रीशेड्यूल करना जरूरी है. एनपीआर क्या है? नेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर का उद्देश्य देश में रहने वाले प्रत्येक शख्स की पहचान का डेटाबेस तैयार करना है. साल 2010 में पहली बार एनपीआर बनाने की शुरुआत हुई थी. एनपीआर में मांग जाने वाले दस्तावेजों को लेकर बीते दिनों में देशभर में खूब चर्चा हुई. हालांकि, गृहमंत्री अमित शाह ये साफ कर चुके है कि एनपीआर में कोई दस्तावेज नहीं मांगे जाएंगे. संसद में वे इस बात को कह चुके हैं कि जिन लोगों के पास जो जानकारी नहीं है उसे देने की जरूरत नहीं है. मानव संसाधन मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा- अगस्त के बाद स्कूल-कॉलेज खोलने पर होगा विचार दिल्ली-एनसीआर में डेढ़ महीने में 12वीं बार लगे भूकंप के झटके

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तमिल संस्कृति के बारे में कुछ जानते भी हैं', राहुल के बयान पर BJP का पलटवार
'तमिल संस्कृति के बारे में कुछ जानते भी हैं', राहुल के बयान पर BJP का पलटवार
CJP Protest Live Updates: 'राजा की जान तोते में होती है', CJP के आशुतोष रांका का PM मोदी पर निशाना
LIVE: 'राजा की जान तोते में होती है', CJP के आशुतोष रांका का PM मोदी पर निशाना
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
'ये शांति भंग...', क्या अब प्रदर्शन नहीं करेंगे CJP के नेता? दावों पर आया पार्टी का बयान
'ये शांति भंग...', क्या अब प्रदर्शन नहीं करेंगे CJP के नेता? दावों पर आया पार्टी का बयान

वीडियोज

Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
'वह चाहते हैं कि...', खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
'वह चाहते हैं कि...', खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
Embed widget