एक्सप्लोरर

अब प्राइवेट लैब में भी हो सकेगी कोरोना की जांच, सरकार ने बनाए ये नियम

प्राइवेट लैब में भी अब कोरोना संक्रमित व्यक्ति की जांच हो सकेगी.सरकार ने इसके लिए सख्त गाइडलाइन भी जारी की है.

नई दिल्ली: भारत में लगातार बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुए आईसीएमआर ने प्राइवेट लैब को भी कोविड-19 का टेस्ट करने की अनुमति दे दी है. इसके लिए खास नियम भी बनाए गए हैं. जिनका सख्ती से पालन इन लैब्स को करना होगा. हालांकि अब तक भारत में कुल 12 निजी लैब को इजाजत दी गई है.

आईसीएमआर के डायरेक्टर जनरल बलराम भार्गव ने जानकारी देते हुए बताया, "भारत में अभी तक 12 लैब को कोरोना टेस्ट करने की अनुमति दे दी गई है. वहीं इन 12 लैब के 12 हजार से ज्यादा कलेक्शन सेंटर है जिससे टेस्ट में बहुत मदद मिलेगी. इसके टेस्ट के लिए 4500 रुपए लगेंगे." इन प्राइवेट लैब में कोई भी टेस्ट करा सकता है लेकिन उसके लिए कई नियम हैं.

- कोई भी अपनी मर्जी टेस्ट नहीं कर सकता है. ना लैब ना कोई व्यक्ति. - मान्यताप्राप्त डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन पर ही ये टेस्ट होगा. - टेस्ट उन्हीं का होगा जो हाल ही में विदेश से लौटे है, या किसी संक्रमित व्यक्ति के सम्पर्क में आए हैं या उन्हें जिन्हें सीरियस एक्यूट रेस्पिरेटरी इलनेस है. - इसके अलावा हेल्थ केयर वर्कर यानी डॉक्टर, नर्स, पैरामेडिक्स करा सकते है. - वहीं प्राइमरी टेस्ट और कन्फर्मेशन टेस्ट दोनों के लिए प्राइवेट लैब सिर्फ 4500 रुपए ही ले सकते हैं.

आईसीएमआर का मानना है की प्राइवेट लैब को इस काम में शामिल करने से सरकार पर दबाव कम हो जाएगा. वहीं इन निजी लैब की लंबी लैब चैन है जिसे कलेक्शन में आसानी होगी. वहीं. केस ज्यादा होने पर लोगों को भी सहूलियत होगी.

आईसीएमआर के साइंटिस्ट डॉ रमन गंगाखेड़कर ने एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए कहा, "एक चीज लोगों को समझना जरूरी है कि प्राइवेट लैब है तो कोई भी नहीं ऐसे जाकर टेस्ट करा सकता है. उसके लिए हमने सख्त गाइडलाइन जारी की है. कोई ये सोचे की मैं जाकर टेस्ट करा लेता हूं तो ये गलत है. आपको समझना होगा कि दुनिया में ये महामारी फैली है और ऐसे ही टेस्ट कराएंगे तो वो टेस्ट किट बर्बाद हो जाएगी और जरूरत के समय नहीं होगी."

फिलहाल भारत में 111 सरकारी लैब जहां कोविड 19 का टेस्ट हो रहा है. वहीं जल्द ही आईसीएमआर रैपिड टेस्टिंग मशीन शुरू करने जा रही है जो की नोएडा और भुवनेश्वर में होगी. ये मशीन एक दिन में यानी रोजान 1400 सैंपल टेस्ट करेगी.

ये भी पढ़ें-

कोरोना वायरस: COVID 19 से देश में 11वीं मौत, कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 500 के पार

Coronavirus: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण करेंगी प्रेस कॉन्फ्रेंस, आर्थिक पैकेज सहित कुछ बड़े एलान संभव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TMC सांसद सौगत रॉय की कार पर हमला, BJP कार्यकर्ताओं पर आरोप
TMC सांसद सौगत रॉय की कार पर हमला, BJP कार्यकर्ताओं पर आरोप
रिजिजू पर भड़के राहुल, 'सबसे बड़ा खतरा दिमाग से खाली लोग, जिन्हें...'
रिजिजू पर भड़के राहुल, 'सबसे बड़ा खतरा दिमाग से खाली लोग, जिन्हें...'
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
तमिलनाडु के मंत्री ने ऐसा क्या कह दिया, जिसे लेकर CM विजय ने मांगी माफी
तमिलनाडु के मंत्री ने ऐसा क्या कह दिया, जिसे लेकर CM विजय ने मांगी माफी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget