एक्सप्लोरर

तब्लीगी जमात के कुछ सदस्यों को दिए गए नोटिस, विवादों से रहा है मरकज का पुराना नाता

मरकज का पुराना नाता विवादों से रहा हैकहीं पूरे देश में कोरोना को फैलाने की तो नहीं थी साजिश इस बात की जांच की जा रही है.

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने आज तब्लीगी जमात के कुछ अन्य लोगों को भी नोटिस जारी कर उन्हें जांच में सहयोग करने को कहा है. जिन लोगों को नोटिस जारी किया गया है, उनमें से एक मुफ्ती शहजाद हैं, जो मरकज से ताल्लुक रखते हैं. पुलिस का कहना है कि वह फिलहाल बदरपुर सरकारी स्कूल में बने आइसोलेशन कैम्प में हैं, जहां उन्हें क्वॉरंटाइन किया गया है. पुलिस सूत्रों के अनुसार क्राइम ब्रांच ने जो एफआईआर दर्ज की है, उसमें निजामुद्दीन तब्लीगी जमात मरकज के प्रमुख मौलाना साद के अलावा डॉ जिशान, मुफ्ती शहजाद, मोहम्मद, मोहम्मद सैफी, यूनुस मोहम्मद सलमान और मोहम्मद अशरफ समेत सात के नामों का उल्लेख है.

दिनभर चला सैनिटाइजेशन का काम

दिल्ली पुलिस और प्रशासन ने मिलकर बुधवार तड़के मरकज को खाली कराने के बाद उसकी तालाबंदी कर दी है. इससे पहले मरकज को पूरी तरह से सैनिटाइज कराया गया. इतना ही नहीं मरकज वाली गली के अलावा हजरत निजामुद्दीन थाना और मेन रोड को भी केमिकल के छिड़काव से सैनिटाइज कराया गया.

साजिश के तहत तो नहीं किया था कोरोना पीड़ितों को एकत्र

क्राइम ब्रांच सूत्रों का कहना है कि अभी इस बात की जांच की जा रही है की इन लोगों ने मरकज के अंदर रहते हुए किस किस तरीके से सरकारी आदेशों का उल्लंघन किया है. किन-किन तरीकों से कोरोना जैसी जानलेवा बीमारी को बढ़ाया है. इतना ही नहीं पुलिस का यह भी कहना है कि इस बात की भी जांच की जा रही है कि कहीं यह सारा काम सोची समझी साजिश के तहत तो अंजाम नहीं दिया गया है. कहीं इन लोगों ने जमात के नाम पर एकत्र होकर पूरे भारत देश में यह प्राणघातक बीमारी फैलाने का षड्यंत्र तो नहीं रचा है?

विवादों में पहले भी घिर चुका है मरकज

पुलिस सूत्रों के अनुसार तब्लीगी जमात मरकज निजामुद्दीन विवादों में घिरा रहा है. स्पेशल सेल सूत्रों के अनुसार है कि धर्म प्रचार के नाम पर बना यह मरकज इस्लामिक कट्टरपंथ को बढ़ावा देने का काम करती है. स्पेशल सेल के आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि धर्म प्रचार के नाम पर बनी इस जमात में जो स्पीच होती है उसमें इस्लाम के कट्टरपंथ पर जोर होता है. युवाओं को कट्टरपंथी विचारधारा के लिए प्रेरित किया जाता है. कुछ कट्टरपंथी सदस्य उन युवाओं पर नजर रखते हैं, जो रेडिकलाइज होकर मकसद के लिए काम आ सकते हैं.

वकील का कहना पुलिस और प्रशासन को समय समय पर दी गयी जानकारी

मरकज के वकील तौसीफ खान का कहना है कि पुलिस ने गलत आधार पर मरकज के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. मरकज की तरफ से समय समय पर पुलिस और प्रशासन को जानकारी दी जा रही थी. इसके अलावा जो विदेशी नागरिक रुके थे, उन्हें बाहर भिजवाने के लिए भी प्रशासन से कहा गया था, पुलिस से भी इस बात की जानकारी साझा की गई थी लेकिन किसी ने कुछ नहीं सुना. हम अदालत के सामने अब बात सबूत के साथ रखेंगे लेकिन अभी तक हमें एफआईआर की कॉपी भी नहीं मिली है.

साद का नहीं मिला कोई सुराग

निजामुद्दीन मरकज तब्लीगी जमात के खिलाफ दर्ज हुए आपराधिक मामले की जांच कर रही अपराध शाखा को अभी तक मोहम्मद साद का कोई सुराग हाथ नहीं लगा है. पुलिस की टीमें उन्हें तलाशने के लिए दिल्ली में यूपी में अलग-अलग जगह छापेमारी कर रही है. ऐसा भी संदेह जताया जा रहा है कि मौलाना ने खुद को क्वॉरंटाइन कर रखा हो. हालांकि इस बारे में पुलिस के पास कोई पुख्ता जानकारी नहीं है.

ये भी पढ़ें

अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 5000 के पार, 24 घंटे में एक हजार से ज्यादा लोगों की मौत

Coronavirus: विंबलडन का आयोजन नहीं होगा, दूसरे विश्व युद्ध के बाद पहली बार रद्द हुआ ग्रैंड स्लैम
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अपशब्द बोलने वाली छात्रा का माफीनामा, PM मोदी बोले- 'सबको माफ किया'
अपशब्द बोलने वाली छात्रा का माफीनामा, PM मोदी बोले- 'सबको माफ किया'
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह बोले- मेरी मां...मां नहीं
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह बोले- मेरी मां...मां नहीं
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
Bulb Fuse Reason: बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
Sleeping With Earplugs: कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
Embed widget