एक्सप्लोरर

abp की खबर का असरः दिल्ली में नॉर्थ MCD ने सितंबर-अक्टूबर की पेंशन जारी की, 24 हजार पेंशनधारियों को मिली राहत

उत्तर दिल्ली नगर निगम ने सितंबर और अक्टूबर माह की पेंशन जारी कर दी है. पेंशनभोगियों को करीब 7 महीने से पेंशन ना मिलने के कारण होने वाली दिक्कतों को लेकर एबीपी न्यूज ने 20 फरवरी को रिपोर्ट चलाई थी. रिपोर्ट के बाद भी एक महीने की पेंशन जारी की गई थी.

नई दिल्लीः उत्तर दिल्ली नगर निगम ने दो महीने की पेंशन जारी की है. 20 फरवरी को एबीपी न्यूज ने पेंशनभोगियों को करीब 7 महीने से पेंशन ना मिलने के कारण होने वाली दिक्कतों को लेकर रिपोर्ट चलाई थी. उस दौरान उत्तर दिल्ली नगर निगम के मेयर ने एक महीने की पेंशन तुरंत जारी की थी. साथ ही आने वाले समय में दो महीने की पेंशन जारी करने का वादा और आश्वासन दिया था. वादे के मुताबिक मेयर ने उत्तर दिल्ली नगर निगम की दो महीने ( सितंबर और अक्टूबर ) की पेंशन जारी कर दी है, जिसकी जानकारी मेयर जय प्रकाश देते हुए बताते हैं " लगभग 24 हजार पेंशनभोगियों की दो महीने की पेंशन जारी की गई है जो कि 107 करोड़ रुपए बनता है. साथ ही सफाई कर्मचारियों के वेतन के लिए 75 करोड़ जारी किए हैं. उनका एक महीने का वेतन आज जारी किया गया है."

एबीपी न्यूज़ पर दिखाई गई खबर का असर 20 फरवरी से ही प्रारंभ हो गया था. सुबह दिखाई गई रिपोर्ट का असर केवल 9 घंटों के भीतर हुआ था. उत्तर नगर निगम के मेयर जय प्रकाश ने चैनल के माध्यम से पेंशनभोगियों तक ये संदेश पहले भी पहुंचाया था "आज दोपहर मैंने एबीपी न्यूज पर खबर देखी जिसमे हमारे रिटायर्ड कर्मचारियों का दर्द देख कर मुझसे सहा नही गया. एबीपी न्यूज की टीम हमसे आकर मिली थी जिनसे मैं कहा था कि सोमवार तक एक माह की पेंशन जारी कर देंगे. लेकिन हमने आज ही पेंशन जारी करने का निर्णय लिया है और जारी कर दी है. "

पेंशन ना मिलने के कारण बुजुर्गों को हो रही परेशानी 72 वर्षीय कृष्णा शर्मा के पति की मृत्यु साल 2013 में हो गई जिसके बाद कृष्णा शर्मा फैमिली पेंशन से इज्ज़त और सम्मान की जिंदगी जी रही थीं लेकिन बीते करीब 7 महीने से घर पर एक पैसा भी पेंशन के रूप में नही आया. बेटा और एक बेटी भी एमसीडी के सरकारी कर्मचारी हैं लेकिन उन्हे भी बीते 4 महीने से वेतन मिलने के कारण घर केवल क्रेडिट कार्ड और उधार से चलाने पर मजबूर थे.

कई परिवार पेंशन के सहारे कई परिवार ऐसे भी हैं जिनके घर में कमाने वाला कोई नहीं है और खाने या पालने के लिए 6 लोग हैं. इन लोगों का सहारा सिर्फ एक पेंशन होती है. दिल्ली के रोहिणी में रहने वाले 70 वर्षीय गोपाल कृष्ण बंसल की पत्नी को तीन बड़ी बीमारियां हैं और महीने का दवाई का खर्च 5 हजार पहुंच जाता है. गोपाल कहते हैं " हम इधर उधर से पैसे लेकर अपना पेट भर रहे हैं. मेरे बेटे की नौकरी कोरोना वायरस की वजह से चली गई. 6 लोग हैं मेरे घर में. घर का थोड़ा थोड़ा समान लेकर आते हैं."

पेंशन के अभाव में कई मौतों का दावा रिटायर्ड एम्प्लॉय एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी मनमोहन भारद्वाज के अनुसार 25 से 30 पेंशनधारक पेंशन के अभाव में अपनी जान गवां चुके है. करीब 7 महीने बाद जारी की गई पेंशन को अगर वक्त से जारी कर दिया जाता तो देखभाल या इलाज के अभाव में मरने वाले बुजुर्गों की संख्या घट सकती थी. लेकिन सरकारी महकमों के आपसी टकराव और नजरअंदाजी का खामियाज़ा उन रिटायर्ड कर्मचारियों को उठाना पड़ा जिन्होंने अपनी ज़िंदगी का बड़ा हिस्सा इन्ही महकमो में काम करके निकाल दिया.

यह भी पढ़ें

हिरेन मनसुख ने सीएम को लिखा था पत्र, पुलिस और मीडिया पर लगाया था परेशान करने का आरोप

देश में फिर बेकाबू कोरोना संक्रमण की रफ्तार, 18 हजार से ज्यादा नए मामले, 108 की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा की पत्नी चेन्नम्मा का निधन, 89 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा की पत्नी चेन्नम्मा का निधन, 89 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
Exclusive: ‘सोनम के सभी वाइटल्स नॉर्मल हैं, पर...’, सफदरजंग अस्पताल की मेडिकल रिपोर्ट पर वांगचुक की पत्नी का गंभीर आरोप
‘सोनम के सभी वाइटल्स नॉर्मल हैं, पर...’, सफदरजंग अस्पताल की मेडिकल रिपोर्ट पर वांगचुक की पत्नी का गंभीर आरोप
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला ने फेंकी स्याही तो आया अभिजीत दीपके का बयान, 'नील रंग मेरा...'
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला ने फेंकी स्याही तो आया अभिजीत दीपके का बयान, 'नील रंग मेरा...'
‘यह शक पैदा करता है...’ अस्पताल पहुंचे सोनम वांगचुक की सेहत को लेकर क्या बोले उनके डॉक्टर?
‘यह शक पैदा करता है...’ अस्पताल पहुंचे सोनम वांगचुक की सेहत को लेकर क्या बोले उनके डॉक्टर?

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला ने फेंकी स्याही तो आया अभिजीत दीपके का बयान, 'नील रंग मेरा...'
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला ने फेंकी स्याही तो आया अभिजीत दीपके का बयान, 'नील रंग मेरा...'
Sonam Wangchuk News Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
Video: पापा के 50वें जन्मदिन पर बेटी ने गिफ्ट की नई बाइक, सरप्राइज देखकर रो पड़े पिता- वीडियो वायरल
पापा के 50वें जन्मदिन पर बेटी ने गिफ्ट की नई बाइक, सरप्राइज देखकर रो पड़े पिता- वीडियो वायरल
'अस्पताल से भी जंग जारी...', सोनम वांगचुक के अनशन पर CJP ने दिया बड़ा अपडेट
'अस्पताल से भी जंग जारी...', सोनम वांगचुक के अनशन पर CJP ने दिया बड़ा अपडेट
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget