एक्सप्लोरर

किचन में महंगाई की घुसपैठ, बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर 93 रुपये महंगा

सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों की अधिसूचना के अनुसार विमान ईंधन (एटीएफ) की कीमत में भी दो प्रतिशत की वृद्धि की गई है. अगस्त से अब तक इसकी कीमत में भी यह लगातार चौथी वृद्धि है.

नई दिल्ली: रसोई गैस सिलेंडर साढ़े चार रुपये तक महंगा हो गया है. घरेलू रसोई गैस के सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम के एक सिलेंडर की नई कीमत अब 495.69 रुपये होगी. जुलाई 2016 में सरकार के हर महीने कीमत बढ़ाकर गैस सिलेंडर पर सब्सिडी खत्म करने के फैसले के बाद यह सिलेंडर की कीमत में 19वीं वृद्धि है.

सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों की अधिसूचना के अनुसार विमान ईंधन (एटीएफ) की कीमत में भी दो प्रतिशत की वृद्धि की गई है. अगस्त से अब तक इसकी कीमत में भी यह लगातार चौथी वृद्धि है. बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 93 रुपये बढ़कर 742 रुपये प्रति सिलेंडर हो गई है. इससे पहले आखिरी बार एक अक्तूबर को इसकी कीमत 50 रुपये बढ़ाकर 649 रुपये की गई थी.

गौरतलब है कि पिछले साल सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों से हर महीने कीमत वृद्धि करने के लिए कहा था ताकि अगले साल मार्च तक सब्सिडी को खत्म किया जा सके. इस नीति को लागू किए जाने के बाद से अब तक एलपीजी सिलेंडर के दाम में 76.51 रुपये की वृद्धि हुई है जबकि जून 2016 में इसकी कीमत 419.18 रुपये प्रति सिलेंडर थी.

पेट्रोलियम कंपनियों के अनुसार विमान ईंधन की दिल्ली में कीमत 54143 रुपये प्रति किलोलीटर हो गई है. यह पिछली कीमत 53045 रुपये प्रति किलोलीटर से 1098 रुपये अधिक है. विमान ईंधन की कीमत में यह लगातार चौथे महीने वृद्धि हुई है. इससे पहले एक अक्तूबर को इसकी कीमत में छह प्रतिशत यानी 3025 रुपये प्रति किलोलीटर की वृद्धि हुई थी.

सरकारी पेट्रोलियम कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी और एटीएफ की कीमतों को संशोधित करती हैं जो पिछले माह तेल की औसत कीमत और विदेशी मुद्रा विनिमय दर पर निर्भर करती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके का दावा, 'आज रात या कल सुबह, मुझे उठा सकती है पुलिस'
अभिजीत दीपके का दावा, 'आज रात या कल सुबह, मुझे उठा सकती है पुलिस'
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
Highlights: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने धरने से हटाया
Highlights: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने धरने से हटाया

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget