एक्सप्लोरर

Covid-19 वैक्सीन से साइड-इफेक्ट्स होने पर क्या आपको मिलेगा मुआवजा, जानें सरकार ने क्या जवाब दिया

किसी भी वैक्सीन लगवाने पर साइड-इफेक्ट्स का होना सामान्य घटना है. वैज्ञानिकों ने कोविड-19 वैक्सीन के मामले में गंभीर प्रतिकूल प्रभाव की संभावना से इंकार नहीं किया है लेकिन क्या ऐसा होने पर आपको मुआवजा मिल सकता है? जानिए इस सवाल का जवाब.

भारत सरकार ने साफ कर दिया है कि कोविड-19 टीकाकरण के नतीजे में होनेवाली प्रतिकूल घटनाओं पर मुआवजे का कोई प्रावधान नहीं है. हालांकि, कोविड-19 की वैक्सीन सरकारी संस्थानों में मुफ्त उपलब्ध कराने की सुविधा दी जा रही है. संसद में एक सवाल का जवाब देते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी है.

कोविड-19 वैक्सीन से साइड-इफेक्ट्स पर नहीं है मुआवजे का प्रावधान

उसने बताया, "कोविड-19 की वैक्सीन का डोज लेनेवालों को किसी तरह का साइड-इफेट्स या मेडिकल जटिलता होने पर मुआवजे का प्रावधान नहीं है." जबकि वैक्सीन निर्माताओं के साथ सरकार का खरीद ऑर्डर कहता है कि दवा कंपनियां सभी परेशानियों की उत्तरदायी होंगी और किसी दुर्घटना के खिलाफ उसकी क्षतिपूर्ति करेंगी. एक अधिकारी ने बताया कि क्षतिपूर्ति से इंकार करने पर लोगों के लिए अदालत का दरवाजा खुला है जहां गंभीर प्रतिकूल प्रभाव के नतीजे में होनेवाले नुकसान की भरपाई का दावा कर सकते हैं.

भारत में होनेवाले मानव परीक्षण के दौरान प्रतिभागियों की खातिर मुआवजे को परिभाषित करते हुए खास नियम बनाए गए हैं, लेकिन ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के तहत आपातकालीन इस्तेमाल के लिए स्वीकृत वैक्सीन लगवाने पर होनेवाले प्रतिकूल घटना के खिलाफ मुआवजा उपलब्ध कराने का कोई तंत्र मौजूद नहीं है. ऐसे लोग कानूनी विकल्प तलाश कर सकते हैं.

अधिकारी ने बताया कि ऐसे मामलों में जिम्मेदार वैक्सीन निर्माता होंगे. इसके अलावा, टीकाकरण के बाद प्रतिकूल घटना से अस्पताल में इलाज पर हुए खर्च की क्षतिपूर्ति का अन्य उपाय है और ये बीमा नियामक की तरफ से मुहैया स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी के तहत आता है. हालांकि, 8 करोड़ से ज्यादा कोविड-19 वैक्सीन का डोज लोगों को पूरे भारत में लगाया जा चुका है, मगर अब तक गंभीर प्रतिकूल घटना के बहुत कम मामले सामने आए हैं.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सवाल के जवाब में संसद को दी जानकारी

कोविड-19 टीकाकरण के बाद मार्च के मध्य तक करीब 79 लोगों की मौत के मामले सामने आ चुके हैं. फिर भी, कई जन स्वास्थ्य ग्रुप जैसे अखिल भारतीय दवा एक्शन नेटवर्क ने मंत्रालय को चिट्ठी लिखकर प्रावधान को स्पष्ट करने की अपील की है. उसने मांग की है कि गंभीर प्रतिकूल प्रभाव की सूरत में कंपनियों से मुआवजा मांगने के प्रावधान को साफ-साफ बताया जाए. अमेरिका, ब्रिटेन, सिंगापुर और कनाडा समेत ज्यादातर देशों में टीकाकरण के बाद होनेवाले दुर्लभ मगर गंभीर प्रतिकूल प्रभाव पर मुआवजा देने का तंत्र मौजूद है. कुछ देश दवा कंपनियों को बीमा के माध्यम से मुआवजा अदा करने का आदेश देते हैं, जबकि अन्य जैसे अमेरिका ने इसके लिए आरक्षित फंड का प्रबंध कर रखा हैं.

दिल्ली में अब 24 घंटे लगवा सकेंगे कोरोना वैक्सीन, नहीं होगी टीके की कमी, CM केजरीवाल ने की घोषणा

BJP Foundation Day: पीएम मोदी बोले- संकट काल में तैयार हुआ भारत के विकास का खाका, हमने किसानों की सुध ली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
Rohit Sharma: 100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट, शतकों के मामले में भी नंबर 1, विश्वकप में शानदार रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा क्या सच में अब नहीं खेलेंगे
100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट, शतकों के मामले में भी नंबर 1, विश्वकप में शानदार रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा क्या सच में अब नहीं खेलेंगे
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
Embed widget