एक्सप्लोरर

दिल्ली में अब नहीं बचे हैं बंदर पकड़ने वाले, जानिए- अब परेशान सरकार क्या कर रही है

दिल्ली के मयूर विहार, लाजपत नगर, वसंत कुंज और तुगलकाबाद जैसे इलाकों से बंदरों के हमले के कई मामले सामने आए हैं. इतना ही नहीं कई सरकारी बिल्डिंग्स और कोर्ट कैंपस में बंदरों धूमते रहते हैं, जिसकी वजह से हमले का खतरा बना रहता है.

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में बंदर पकड़ने वालों की संख्या बेहद कम है क्योंकि नई बहाली नहीं हो पा रही है. वजह है कि अब दिल्ली में बंदर पकड़ने वाले नहीं बचे हैं. अब दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) ने हरियाणा, पंजाब, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में वहां के स्थानीय अखबारों में विज्ञापन देने का फैसला किया है, ताकि बंदर पकड़ने वालों को बहाल किया जा सके.

निगम का कहना है कि उन्होंने एक बंदर पकड़ने के लिए पैसे भी बढ़ा दिए लेकिन फिर भी किसी ने नौकरी के लिए आवेदन नहीं किया. पहले एक बंदर को पकड़ने के 1200 मिलते थे जिसे दो महीने पहले बढ़ाकर 2400 कर दिया गया. एसडीएमसी के पशु चिकित्सा विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस साल निगम सिर्फ 50 बंदरों को पकड़ने में सफल रहा है. अधिकारी ने यह भी कहा कि पिछले दो महीनों में नौकरी ने लिए कोई नया आवेदन नहीं मिला. अधिकारी ने बताया कि एनिमल एक्टिविस्ट बंदर पकड़ने वालों को पुलिस के पास ले जाते हैं, ये भी एक कारण हो सकता है कि नौकरी के लिए कोई नया आवेदन नहीं मिला.

याद रहे कि दिल्ली के मयूर विहार, लाजपत नगर, वसंत कुंज और तुगलकाबाद जैसे इलाकों से बंदरों के हमले के कई मामले सामने आए हैं. इतना ही नहीं कई सरकारी बिल्डिंग्स और कोर्ट कैंपस में बंदर घूमते रहते हैं, जिसकी वजह से हमले का खतरा बना रहता है.

अधिकारियों का कहना है कि बंदरों को पकड़ना एक बेहद मुश्किल भरा काम है.

अधिकारी ने कहा, ''बंदर पकड़ने वाला सबसे पहले पिंजरे में एक केला रखता है और कई दिन इंतजार करता है...ताकि बंदरों को ये आभास हो सके कि ये उनके लिए खतरा नहीं है...इसके बाद जब वे एक साथ पिंजरे में झुंड में आते हैं तो उन्हें पकड़ लिया जाता है और बाद में जंगल में छोड़ दिया जाता है...अब इस तरह के काम में कोई रूचि क्यों लेगा?''

द इंडियन एक्सप्रेस की मानें तो दिल्ली में हर दिन बंदर के काटने के पांच मामले सामने आते हैं. वहीं साल 2015 में ऐसे 1900 से अधिक मामले दर्ज किए गए थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज कैसी है सोनम वांगचुक की तबीयत? बोले- 'मुझे अनशन तोड़ने को मत कहिए...'
आज कैसी है सोनम वांगचुक की तबीयत? बोले- 'मुझे अनशन तोड़ने को मत कहिए...'
पीएम मोदी की शाह, नितिन नबीन और बीएल संतोष के साथ हाई लेवल मीटिंग, BJP की नई टीम पर चर्चा
पीएम मोदी की शाह, नितिन नबीन और बीएल संतोष के साथ हाई लेवल मीटिंग, BJP की नई टीम पर चर्चा
जिस PoK के लिए अमित शाह ने खाई थी कसम, क्या वो अब वापस मिलने वाला है? बगावत दे रहे संकेत
जिस PoK के लिए अमित शाह ने खाई थी कसम, क्या वो अब वापस मिलने वाला है? बगावत दे रहे संकेत
सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की अपील, बोले - 'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...'
सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की अपील, बोले - 'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...'

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
यूपी चुनाव से पहले मायावती की राह चले चिराग पासवान! दोहरा दी बसपा चीफ की सालों पुरानी मांग
यूपी चुनाव से पहले मायावती की राह चले चिराग पासवान! दोहरा दी बसपा चीफ की सालों पुरानी मांग
CSK के नए कोच की तलाश जारी, रविचंद्रन अश्विन ने किसे कहा- उनसे बेहतर कोई नहीं?
CSK के नए कोच की तलाश जारी, रविचंद्रन अश्विन ने किसे कहा- उनसे बेहतर कोई नहीं?
पाकिस्तान ने अब बिटकॉइन पर जारी कर दिया 'फतवा', क्रिप्टो कारोबार को बताया गैर-इस्लामी
पाकिस्तान ने अब बिटकॉइन पर जारी कर दिया 'फतवा', क्रिप्टो कारोबार को बताया गैर-इस्लामी
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
Delhi Weather Today: दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
IIT online Courses: घर बैठे IIT से कर सकते हैं ये सीक्रेट कोर्स, कोई नहीं बताएगा इनके बारे में, बन जाएगी जिंदगी
घर बैठे IIT से कर सकते हैं ये सीक्रेट कोर्स, कोई नहीं बताएगा इनके बारे में, बन जाएगी जिंदगी
AI Intimacy Survey: AI बन रहा रिलेशनशिप एक्सपर्ट, बेंगलुरु के बाद इन 3 शहरों में रिश्तों पर सवाल पूछ रहे लोग
AI बन रहा रिलेशनशिप एक्सपर्ट, बेंगलुरु के बाद इन 3 शहरों में रिश्तों पर सवाल पूछ रहे लोग
Embed widget