एक्सप्लोरर

महाराष्ट्रः पानी की कमी की वजह से लातूर में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन नहीं होगा

महाराष्ट्र के लातूर में पानी की कमी के चलते इस बार गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन नहीं किया जाएगा. लातूर के जिलाधिकारी ने कहा कि नगर निगम ने इन प्रतिमाओं को मंदिरों में रखने की व्यवस्था की है.

मुंबई: महाराष्ट्र के मराठवाड़ा इलाके स्थित लातूर में पानी की कमी की वजह से इस साल 10,000 से ज्यादा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन नहीं होगा. स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि हर साल लातूर में जिन छह स्थानों पर सार्वजनिक पंडालों और घरों में प्रतिष्ठापित गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन होता था, वहां अब एक बूंद भी पानी नहीं है. लातूर के जिलाधिकारी जी. श्रीकांत ने बताया कि प्रतिमा विसर्जन न करने का फैसला जन जागरूकता की वजह से लिया गया और इसे अंतिम रूप शहर के गणेश मंडलों की बैठक के बाद दिया गया.

उन्होंने कहा, ‘यह फैसला केवल पानी की कमी की वजह से नहीं लिया गया. बड़े मंडल एक ही प्रतिमा को तीन से चार साल तक दोबारा स्थापित कर रहे हैं. यह मंडलों का सामूहिक निर्णय है.’ नगर निगम ने इन प्रतिमाओं को मंदिरों में रखने की व्यवस्था की है.

जिलाधिकारी ने कहा, ‘अगर प्रतिमाओं को दोबारा स्थापित या इनका पुनर्चक्रण किया जाता है तो यह जल संकट का सामना करने का सबसे बेहतर उपाय होगा.’उन्होंने कहा, ‘हमने लोगों से मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की तरह गणेश प्रतिमाओं को घर में विसर्जित करने को कहा है. मैं भी घर पर ही गणेश प्रतिमा का विसर्जन करूंगा.

लातूर के एक स्थानीय इतिहासकार ने कहा कि मुंबई से करीब 500 किलोमीटर दूर स्थित शहर में एक सदी से अधिक समय में यह पहला मौका है जब गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन नहीं किया जाएगा.

बता दें कि कल अनंत चतुर्दशी है और महाराष्ट्र में 10 दिनों तक चलने वाले गणेशोत्सव का कल समापन हो जाएगा. लाखों की तादाद में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन नदी, तालाबों, समुद्र और पोखरों में किया जाता है. पिछले कुछ समय से महाराष्ट्र में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए कृत्रिम तालाब भी बनाए जाते रहे हैं. इसके अलावा आजकल इको-फ्रेंडली गणेश प्रतिमाओं का भी चलन हो गया है जिनका विसर्जन घर में ही किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें

नए मोटर व्हीकल एक्ट पर बोले गडकरी- जुर्माना घटाने के बाद एक्सीडेंट में मौत के जिम्मेदार होंगे राज्य

महाराष्ट्र सरकार ने नए मोटर व्हीकल एक्ट को लागू करने से मना किया, नितिन गडकरी को लिखा पत्र

जम्मू कश्मीर मुद्दे से निपटने में पटेल सही थे, नेहरू गलत- रविशंकर प्रसाद

अयोध्या भूमि विवाद: सुनवाई के लाइव प्रसारण की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 16 सितंबर को करेगा सुनवाई

चीन सीमा के करीब अक्टूबर में पहला युद्धाभ्यास करेगी भारत की पहली माउंटन स्ट्राइक कोर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

11 महिलाएं, 40 साल से कम 36 और एक क्रिकेटर... बंगाल की 144 सीटों पर BJP की पहली लिस्ट का डिकोड
11 महिलाएं, 40 साल से कम 36 और एक क्रिकेटर... बंगाल की 144 सीटों पर BJP की पहली लिस्ट का डिकोड
नक्सलियों से लोहा लेने वाले CRPF के असिस्टेंट कमांडेंट अजय मलिक से मिलने पहुंचे राहुल गांधी, झारखंड में IED ब्लास्ट में हुए थे घायल
नक्सलियों से लोहा लेने वाले CRPF के असिस्टेंट कमांडेंट अजय मलिक से मिलने पहुंचे राहुल गांधी, झारखंड में IED ब्लास्ट में हुए थे घायल
'जीते जी इलाहाबाद' के लिए मिला साहित्य अकादमी पुरस्कार तो ममता कालिया का आया रिएक्शन? जानें क्या कहा
'जीते जी इलाहाबाद' के लिए मिला साहित्य अकादमी पुरस्कार तो ममता कालिया का आया रिएक्शन? जानें क्या कहा
RSS और RAW पर बैन की सिफारिश वाली अमेरिकी रिपोर्ट पर MEA ने लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
RSS और RAW पर बैन की सिफारिश वाली अमेरिकी रिपोर्ट पर MEA ने लगाई लताड़, जानें क्या कहा?

वीडियोज

Iran- Israel War: 'डांसिंग डेथ का मारा इजरायल' ! | World War | Sansani |
Iran- Israel War: 7 हजार से ज्यादा ठिकानों पर हमले- Trump | World War | Breaking | Abp News
'इजरायल सभी मुस्लिम देशों का दुश्मन'- Iran
LPG की किल्लत से जनता परेशान?
चुनाव से पहले तबादलों के पीछे का 'असली सच' क्या?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RSS और RAW पर बैन की सिफारिश वाली अमेरिकी रिपोर्ट पर MEA ने लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
RSS और RAW पर बैन की सिफारिश वाली अमेरिकी रिपोर्ट पर MEA ने लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
राज्यसभा चुनाव रिजल्ट: बेटे निशांत ने पिता की जीत पर ऐसे दी बधाई, बोले- 'एक पुत्र के रूप में…'
राज्यसभा चुनाव रिजल्ट: बेटे निशांत ने पिता की जीत पर ऐसे दी बधाई, बोले- 'एक पुत्र के रूप में…'
एशिया में एक और जंग! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की एयरस्ट्राइक, काबुल में हुए 5 धमाके
एशिया में एक और जंग! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की एयरस्ट्राइक, काबुल में हुए 5 धमाके
CSK से RCB तक, IPL 2026 की सभी 10 टीमों का स्क्वाड; जानें किसने किसने कर दिया कप्तान का एलान
CSK से RCB तक, IPL 2026 की सभी 10 टीमों का स्क्वाड; जानें किसने किसने कर दिया कप्तान का एलान
'किसी को हंसाना बहुत मुश्किल है', कॉमेडी एक्टर्स को अवॉर्ड नहीं मिलने पर बोले अक्षय कुमार
'किसी को हंसाना बहुत मुश्किल है', कॉमेडी एक्टर्स को अवॉर्ड नहीं मिलने पर बोले अक्षय कुमार
'इजरायल पर परमाणु हमला करेगा PAK', कौन हैं मुज्तबा के सैन्य सलाहकार? दिया था बयान
'इजरायल पर परमाणु हमला करेगा PAK', कौन हैं मुज्तबा के सैन्य सलाहकार? दिया था बयान
मुरादाबाद से ISIS मॉड्यूल से जुड़ा संदिग्ध आतंकी हारिश अली गिरफ्तार, बीडीएस का है छात्र
मुरादाबाद से ISIS मॉड्यूल से जुड़ा संदिग्ध आतंकी हारिश अली गिरफ्तार, बीडीएस का है छात्र
CBSE का कड़ा फरमान: कॉपी जांच की जानकारी शेयर की तो खैर नहीं, evaluators पर होगी कार्रवाई
CBSE का कड़ा फरमान: कॉपी जांच की जानकारी शेयर की तो खैर नहीं, evaluators पर होगी कार्रवाई
Embed widget