एक्सप्लोरर

वापस लिया गया अमरनाथ यात्रा रद्द करने का फैसला, 23 जून से शुरू होनी है यात्रा

राज भवन की तरफ से बुधवार शाम एक प्रेस नोट के ज़रिये यह जानकारी दी गयी थी कि देशभर में फैले कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते इस साल की अमरनाथ यात्रा को रद्द करने का फैसला लिया गया है. लेकिन इसके कुछ देर के भीतर ही फैसले को वापस ले लिया गया.

जम्मू: इस वर्ष की अमरनाथ यात्रा को लेकर बुधवार का दिन काफी सस्पेंस भरा रहा. प्रदेश के उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू की अध्क्षयता में हुई श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड की 38वीं बैठक में पहले यह फैसला लिया गया था कि इस साल की अमरनाथ यात्रा नहीं होगी, लकिन इस फैसले के प्रेस नोट को सरकार ने चंद ही मिनटों के बाद वापस ले लिया. जिसके बाद अब स्थिति को साफ़ करते हुए राज भवन से ये दावा किया गया है कि अमरनाथ यात्रा करवाने को लेकर आने वाले दिनों में उस समय की स्थिति का आंकलन कर नया फैसला लिया जा सकता है.

इस साल की अमरनाथ यात्रा को लेकर स्थिति साफ़ करते हुए राज भवन की तरफ से बुधवार शाम 8:44 मिनट पर जारी एक प्रेस नोट में कहा गया कि आज की स्थिति को देखते हुए इस साल की अमरनाथ यात्रा को करवा पाना मुमकिन नहीं है. इस प्रेस नोट में कहा गया है कि वर्तमान में कोरोना वायरस की महामारी की स्थिति के गतिशील होने के कारण, आने वाले समय में उस समय की स्थिति की समीक्षा करने के बाद ही अमरनाथ यात्रा के आयोजन पर उचित फैसला लिया जाएगा.

इससे पहले राज भवन की तरफ से बुधवार शाम 7:06 मिनट पर एक प्रेस नोट के ज़रिये यह जानकारी दी गयी थी कि देशभर में फैले कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते इस साल की अमरनाथ यात्रा को रद्द करने का फैसला लिया गया है. प्रेस नोट में जम्मू में हुई श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की 38वीं बैठक का हवाला देते हुए कहा गया कि यह देखा गया कि प्रदेश सरकार ने कश्मीर घाटी में ऐसे 77 ऐसे इलाकों को रेड ज़ोन्स घोषित कर दिया है, जिन इलाको से अमरनाथ यात्रा को गुज़ारना है. साथ ही इस बैठक में इस बात पर भी विचार किया गया कि कोरोना वायरस के खतरे के चलते इस साल यात्रा के लिए लंगरों की स्थापना, स्वास्थ्य सेवाओं की शुरुआत, यात्रा के लिए कैंप बनाने और यात्रा मार्ग पर बर्फ हटाने के काम संभव नहीं हो पाया है. इस बैठक में उप-राज्यपाल ने कहा कि भारत सरकार ने लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ा दिया है और अभी इस बात का अंदाज़ा लगाना बेहद मुश्किल है कि यह लॉकडाउन आगे किस दिशा में जायेगा. उप-राज्यपाल ने इस बैठक में कहा कि श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के साथ साथ जम्मू कश्मीर सरकार की प्राथमिकता यात्रियों की सुरक्षा है.

जम्मू में हुई इस बैठक में श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के सभी सदस्यों ने सर्वसम्मिति से यह विचार रखा कि मौजूदा हालातों में इस साल की अमरनाथ यात्रा को करवाना संभव नहीं होगा. इस बैठक में यह भी फैसला किया गया कि इस साल की अमरमनाथ यात्रा की प्रथम पूजा और संपन्न पूजा को पारम्परिक तरीके से ही करवाया जायेगा. इसके साथ ही श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड इस साल की प्रथम पूजा और संपन्न पूजा के साथ-साथ पवित्र शिवलिंग के दर्शनों के लिए ऑनलाइन व्यवस्था पर विचार कर रही है. बोर्ड के सदस्यों ने इस बैठक में कहा कि इस साल की अमरनाथ यात्रा का आयोजन नहीं करना चाहिए ताकि इस तरह की सभाओं से बचने के लिए महामारी की मौजूदा परिस्थितियों के दौरान सभी के लिए एक उदाहरण स्थापित किया जा सके.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Delhi Protest Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'
कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget