एक्सप्लोरर

No Confidence Motion: गाय भैंस की जनगणना वाला तंज कसते हुए RSS पर भड़के गिरिधारी यादव, पीठासीन बोले- नो

No Confidence Motion: बिहार में सत्तारूढ़ जेडीयू-आरजेडी की सरकार जातीय जनगणना की प्रबल समर्थक है तो वहीं बीजेपी ने इसको लेकर अभी तक अपना रुख स्पष्ट नहीं किया है.

No Confidence Motion Debate: जनता दल यूनाइटेड पार्टी के लोकसभा सांसद गिरधारी यादव के गुरुवार (10 अगस्त) को अविश्वास प्रस्ताव पर बहस के दौरान RSS का नाम लेने से विवाद हो गया है. बिहार के बांका से सांसद गिरधारी यादव ने तंज कसते हुए कहा, 'बीजेपी आरएसएस के एजेंडे पर चलने वाली सरकार है.' इस दौरान पीठासीन अधिकारी राजेंद्र अग्रवाल ने उनको वहीं पर टोकते हुए ऐसा नहीं करने को कहा. 

बिहार के सीएम नीतीश कुमार की पार्टी के सांसद गिरधारी यादव अपने भाषण के दौरान जातीय जनगणना नहीं कराने को लेकर बीजेपी सरकार की आलोचना कर रहे थे. वह कह रहे थे, 'बीजेपी सरकार पिछड़ा विरोधी सरकार है. ये गाय की जनगणना तो करती है, ये भैंस की जनगणना तो करती है लेकिन पिछड़े वर्ग की जनगणना नहीं करना चाहती है. बीजेपी आरएसएस के एजेंडों पर चलने वाली सरकार है.'

स्पीकर ने टोका, कहा- 'आप राजनीतिक पार्टी पर बोलिए'
जेडीयू सांसद के इस बयान के बाद पीठासीन स्पीकर ने उनको टोक दिया. उन्होंने सांसद से कहा कि आप ऐसे नहीं कह सकते. आप RSS का नाम क्यों लेते हैं? नो,नो,नो, आप RSS का नाम मत लीजिए. आप राजनीतिक पार्टी का नाम लीजिए. आप आरोप मत लगाइए. आपको तारीफ करनी है तो कर दीजिए, ये अपमानजनक बात है. 

जातीय जनगणना की समर्थक है जेडीयू
बिहार की नीतीश कुमार सरकार लंबे समय से जातीय जनगणना कराने की समर्थक रही है. इसी क्रम में उसने 18 फरवरी 2019 को और फिर 27 फरवरी 2020 को जातीय जनगणना का प्रस्ताव राज्य की विधानसभा और विधान परिषद दोनों में पास करा चुकी है. हालांकि केंद्र सरकार हमेशा से इसके खिलाफ रही है. 

बीजेपी नीत केंद्र सरकार ने एक हलफनामे में सुप्रीम कोर्ट में कहा था कि जातीय जनगणना नहीं कराई जानी चाहिए. केंद्र का कहना था कि ओबीसी जातियों की गिनती करना लंबा और कठिन काम है. वहीं बिहार सरकार ने जनवरी 2023 में जनगणना कराने का काम काम शुरू कर दिया था जिसको मई में पूरा होना था पर बाद में इसमें रोक लग गई. 

PM Modi Speech: 30 हजार स्‍क्‍वायर मील से बड़े क्षेत्र को कोल्‍ड स्‍टोरेज में बंद कर दिया, लोहिया के आरोपों से पीएम मोदी ने किया नेहरू को टारगेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FASTag के डेटा पर होगी ED की नजर, सरकार ने बनाया बड़ा प्लान
FASTag के डेटा पर होगी ED की नजर, सरकार ने बनाया बड़ा प्लान
'प्रधान का इस्तीफा पहला कदम...', UGC-NET गड़बड़ी पर राहुल का बयान
'प्रधान का इस्तीफा पहला कदम...', UGC-NET गड़बड़ी पर राहुल का बयान
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
NALSAR जाने पर CJI की अहम टिप्पणी, 'सवाल ही नहीं उठता कि...'
NALSAR जाने पर CJI की अहम टिप्पणी, 'सवाल ही नहीं उठता कि...'

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
अखिलेश के चवन्नी वाले बयान पर RLD विधायक बोले- किसान समाज का अपमान
अखिलेश के चवन्नी वाले बयान पर RLD विधायक बोले- किसान समाज का अपमान
Sunny Deol ने क्यों नहीं किया गुटखा और पान मसाला का एड? करोड़ों का ऑफर क्यों ठुकराया?
शाहरुख-अजय के उलट क्यों सनी देओल ने ठुकराए पान मसाला के करोड़ों के ऑफर?
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget