एक्सप्लोरर

टीडीपी और वाईएसआर कांग्रेस के अविश्वास प्रस्ताव नोटिस के बीच लोकसभा 12 बजे तक के लिए स्थगित

आज संसद में फिर से अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया गया है. टीडीपी ने दो और YSRC ने एक नोटिस दिया. हालांकि इसकी वजह से होने वाले हंगामे के बीच सदन चलने की उम्मीद कम है और हंगामे की आशंका के बीच प्रस्ताव पर चर्चा की फिलहाल उम्मीद नहीं.

नई दिल्ली: बीजेपी की पूर्व सहयोगी टीडीपी और टीडीपी की विरोधी पार्टी YSRC ने आज संसद में फिर से अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया. टीडीपी ने दो और YSRC ने एक नोटिस दिया. टीडीपी और टीआरएस सांसदों के वेल में खड़े होकर हंगामा करने की वजह से लोकसभा 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया. हंगामे की आशंका के बीच प्रस्ताव पर चर्चा की फिलहाल उम्मीद नहीं.

आपको बता दें कि आंध्रप्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर संसद में आज फिर हंगामा की आशंका है. प्रस्ताव को लेकर कुछ पार्टियों को छोड़कर लगभग पूरा विपक्ष अब एकजुट नज़र आ रहा है. पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार के खिलाफ विपक्ष आज पहला अविश्वास प्रस्ताव लेकर आ रहा है.

टीडीपी और टीडीपी की घोर विरोधी आंध्र की पार्टी वाईएसआर कांग्रेस ने मोदी सरकार के खिलाफ इस अविश्वास प्रस्ताव का ऐलान किया है. इस पर बात करते हुए टीडीपी के सांसद रविंदर बाबू ने कहा, "अविश्वास प्रस्ताव लाने की वजह ये है कि हमारा विश्वास बीजेपी के ऊपर से खत्म हो गया है."

वहीं वाईएसआर कांग्रेस के सांसद वाईवी सुब्बा रेड्डी ने कहा, "हम चाहते हैं पूरे देश को ये पता चले कि आंध्र प्रदेश के लोग क्यों मुसीबत झेल रहे हैं? इसीलिए हम अविश्वास प्रस्ताव लेकर आ रहे हैं. हमने सभी विपक्षी दलों से बात की है. सभी साथ आ रहे हैं. जब हम अविश्वास प्रस्ताव लाएंगे तब कांग्रेस, टीएमसी, सीपीएम, एसपी हमारे साथ खड़े होंगे."

मोदी सरकार के खिलाफ पहले अविश्वास प्रस्ताव को लेफ्ट और कांग्रेस ने भी समर्थन देने का ऐलान कर दिया है. सीपीएम के महासचिव सीताराम येचुरी ने इसपर कहा, "हम अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन करेंगे. मोदी सरकार ने आंध्र प्रदेश की जनता के साथ धोखा किया है. बीजेपी ने आंध्र को विशेष राज्य का दर्जा देने का वायदा पूरा नहीं किया. हैदराबाद के तेलंगाना में जाने की वजह से जो आर्थिक क्षति हुई है उसकी भरपाई होनी चाहिए थी. विशेष राज्य का दर्जा मिलना चाहिए था."

वहीं कांग्रेस नेता अश्विनी कुमार का कहना है कि उनकी पार्टी अविश्वास प्रस्ताव के साथ है. उन्होंने आगे कहा कि विपक्ष इसपर एकजुट है. अश्विनी कहते हैं कि उन्हें तो पहले से ही सरकार पर अविश्वास है. वहीं उन्होंने जानकारी दी की इस प्रस्ताव को लाने के लिए उनकी पार्टी ने जरूरी 54 वोट जुटा लिए हैं.

क्या है नंबर गेम

सरकार से अलग हुई टीडीपी के पास 16 सांसद हैं. अविश्वास प्रस्ताव लाने वाली एक और पार्टी वाईएसआर के पास नौ सांसद हैं. 34 सांसदों वाली बंगाल की सीएम ममता बनर्जी की टीएमसी ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया है. यानी अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए जरूरी 54 सासंदों का समर्थन मिल गया है. कांग्रेस साथ आती है तो इस प्रस्ताव को और ज्यादा बल मिलेगा.

विपक्ष तो बीजेपी सरकार के खिलाफ गोलबंदी में जुटा ही है. एक खबर ये भी है कि सहयोगी शिवसेना ने भी अविश्वास प्रस्ताव पर तटस्थ रहना का ऐलान कर दिया है. शिवसेना सांसद चंद्रकांत खैरे ने कहा कि 2019 के चुनावों से पहले अविश्वास की वजह से 2014 में सरकार बनाने वाले मोदी सरकार के सामने एक संकट जरूर खड़ा हो जाएगा और 2019 का चुनाव जीतने के लिए उन्हें नए सिरे से रणनीति पर काम करना होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PFI पर NIA ने कसा शिकंजा! 21 आरोपियों पर कोर्ट ने तय किए गंभीर आरोप, 29 जुलाई से शुरू होगी अहम सुनवाई
PFI पर NIA ने कसा शिकंजा! 21 आरोपियों पर कोर्ट ने तय किए गंभीर आरोप, 29 जुलाई से शुरू होगी अहम सुनवाई
दिल्ली में होगी मुस्लिम नेताओं की बड़ी बैठक, ओवैसी से सलमान खुर्शीद तक ये नेता होंगे शामिल, जानिए मीटिंग की एजेंडा
दिल्ली में मुस्लिम नेताओं की बड़ी बैठक, ओवैसी से सलमान खुर्शीद तक ये नेता होंगे शामिल, जानिए मीटिंग की एजेंडा
इधर ट्रंप ने जताई हत्या की आशंका, उधर मुज्तबा खामेनेई का आया बड़ा बयान, बोले - 'खून का बदला...'
इधर ट्रंप ने जताई हत्या की आशंका, उधर मुज्तबा खामेनेई का आया बड़ा बयान, बोले - 'खून का बदला...'
बांकीपुर में बीजेपी के प्रत्याशी बदलने के बाद नितिन नवीन का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'नीरज कुमार सिन्हा का...'
बांकीपुर में बीजेपी के प्रत्याशी बदलने के बाद नितिन नवीन का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'नीरज कुमार सिन्हा का...'

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
'शादी के दूसरे महीने ही...', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
'शादी के दूसरे महीने ही', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Embed widget