एक्सप्लोरर

बिहार: सीएम नीतीश के साथ आरजेडी नेता की मुलाकात ने गरमाई सियासत, BJP बोली- RJD डूबती नाव

दरभंगा में नीतीश से मुलाकात को आरजेडी नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी ने शिष्टाचार मुलाकात बताया, कहा कोई हाथ बढ़ाएगा तो हाथ नहीं खींचेंगे. सुशील मोदी पर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवा का हमला, कहा अब्दुल बारी सिद्दीकी से नीतीश की मुलाकात से सुशील मोदी बेचैन इसलिए 2020 के चुनाव में नीतीश के नेता होने का कर दिया एलान.

पटना: आरजेडी नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मुलाकात ने बिहार की सियासत को नई हवा दे दी है. सोमवार को बाढ़ से हालात का जाएजा लेने दरभंगा पहुंचे नीतीश आरजेडी के बड़े नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी के घर पहुंचे थे. इसी मुलाकात के बाद सवाल उठने लगा कि क्या एक बार फिर नीतीश और लालू की पार्टी में कोई खिचड़ी पक रही है.

यही सवाल एबीपी न्यूज ने जब सिद्दीकी से किया तो उनका जवाब भी चर्चा को हवा दे गया. सिद्दीकी ने कहा, ''मुलाकात, राजनीति में कोई हाथ बढ़ाएगा तो हम हाथ नहीं खींचेंगे. सिद्दीकी ने कहा नीतीश को हमने कंधे पर बिठाकर मुख्यमंत्री बनाया. अब उन्हें तय करना है कि उन्हें कितना जलील होना है. कोई हाथ बढ़ाएगा तो हाथ नहीं खींचेंगे'' सिद्दीकी ने कहा कि कुछ लोग का काम तुच्छ राजनीति करना है. वे अपने-अपने ढंग से मतलब निकाल रहे हैं. आरजेडी नेता ने कहा कि उन्हें इसमें कोई राजनीति नजर नहीं आ रही है.

सब इस मुलाकात का अपना-अपना मतलब निकाल रहे हैं. बीजेपी के राज्य सभा सांसद सीपी ठाकुर का बयान आया है. उन्होंने कहा कि अब्दुल बारी सिद्दीकी पुराने नेता हैं, उनसे नीतीश कुमार क्यों नहीं मिल सकते. इसके साथ सीपी ठाकुर ने ये भी कहा कि अगले में चुनाव में नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री का चेहरा होंगे.

वहीं डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने कहा कि जेडीयू और बीजेपी के बीच सबकुछ ठीक है और आरजेडी डूबती नाव है. उन्होंने कहा कि 2020 में राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार ही एनडीए का चेहरा होंगे. लोकसभा चुनाव में महागठबंधन का सफाया हो जाने के बाद से लालू की पार्टी लगातार नीतीश पर नरम है. मोदी मंत्रिमंडल में जगह मिलने की बात हो या फिर धारा 370 जैसे मुद्दे, इन मुद्दों पर बीजेपी और नीतीश की दूरी जगजाहिर है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
बंगाल में अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, लॉकेट चटर्जी बोलीं- 'TMC की सरकार में...'
बंगाल में अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, लॉकेट चटर्जी बोलीं- 'TMC की सरकार में...'
सोनम वांगचुक और राम मंदिर चढ़ावा चोरी... मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, संसद में विपक्ष उठाएगा ये मुद्दे
सोनम वांगचुक और राम मंदिर चढ़ावा चोरी... मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, संसद में विपक्ष उठाएगा ये मुद्दे
'गैर-कानूनी हिरासत', सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि ने दिल्ली हाई कोर्ट में दायर की याचिका, तत्काल सुनवाई की मांग
'गैर-कानूनी हिरासत', सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि ने दिल्ली हाई कोर्ट में दायर की याचिका, तत्काल सुनवाई की मांग

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
ATM को ही बना डाला बेडरूम, AC की ठंडी हवा में सोते युवक का वीडियो वायरल; सुरक्षा पर उठे सवाल
ATM को ही बना डाला बेडरूम, AC की ठंडी हवा में सोते युवक का वीडियो वायरल; सुरक्षा पर उठे सवाल
Embed widget