एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में बीजेपी-शिवसेना के बीच जारी घमासान पर नीतीश कुमार बोले- यह उनका आपसी मामला

नीतीश कुमार केंद्र में एनडीए के सहयोगी हैं और बिहार में भी बीजेपी के साथ मिलकर सरकार चला रहे हैं. महाराष्ट्र में अब सरकार बनने का रास्ता साफ होता हुआ दिखाई दे रहा है.

नई दिल्ली: महाराष्ट्र में बीजेपी और शिवसेना के बीच जारी घमासान से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किनारा कर लिया है. नीतीश ने कहा है कि यह उन लोगों का आपसी मामला है इस पर मैं कुछ नहीं कह सकता. नीतीश कुमार केंद्र में एनडीए के सहयोगी हैं और बिहार में भी बीजेपी के साथ मिलकर सरकार चला रहे हैं. शिवसेना भी एनडीए का हिस्सा थी लेकिन सीएम पद को लेकर हुए विवाद की वजह से उसने अब एनडीए से नाता तोड़ लिया है. केंद्र में शिवसेना के एक मात्र मंत्री अरविंद सावंत ने भी इस्तीफा दे दिया है.

बता दें कि आज सुबह प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिवसेना के सांसद संजय राउत ने बीजेपी के नीतीश कुमार के साथ सरकार बनाने का उदाहरण दिया था. इस पर जवाब देते हुए नीतीश कुमार ने कहा, ''यह उन लोगों का मामला है, वो क्या करेंगे इस पर हम क्या कह सकते हैं.''

महाराष्ट्र में तेजी से बदलते राजनीतिक घटनाक्रम के बीच अब सरकार बनने का रास्ता साफ होता हुआ दिखाई दे रहा है. 56 सदस्यों वाली शिवसेना एनसीपी की मदद से सरकार बनाने का दावा पेश कर सकती है. इससे पहले सरकार बनाने के लिए राज्यपाल ने बीजेपी को न्यौता दिया था. जिसके बाद पार्टी सरकार बनाने से पीछे हट गई थी.

कैसे बनेगी शिवसेना की सरकार

शिवसेना के पास 56 विधायक हैं. महाराष्ट्र में विधानसभा की कुल 288 सीटे हैं. किसी भी पार्टी को सरकार बनाने के लिए 145 का जादुई आंकड़ा चाहिए. ऐसे में अगर 54 सीटों वाली शरद पवार की पार्टी एनसीपी का समर्थन शिवसेना को मिल जाता है तो आंकड़ा 110 पहुंच जाता है. उसके बाद शिवसेना को सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए और 35 विधायकों के समर्थन की जरूरत होगी.

सूबे में अन्य पार्टियों और निर्दलीयों के खाते में 27 सीटें गई हैं, जबकि कांग्रेस के पास 44 सीटें हैं. चूंकि बहुमत के लिए शिवसेना गठबंधन को एनसीपी के अलावा 35 सीटें दरकार हैं. ऐसे में उसके पास कांग्रेस के समर्थन के अलावा कोई चारा नहीं है. अगर कांग्रेस, शिवसेना और एनसीपी साथ में आ जाती हैं तो ये गठबंधन बहुमत का जादुई आंकड़ा आसानी से पार कर रहा है. तीनों की सीटें 154 पर पहुंच जाती हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Delhi Protest Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'
कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget