एक्सप्लोरर

दिल्ली में नीतीश-प्रशांत किशोर की मुलाकात से अटकलें शुरू, BJP की भूमिका क्या रहेगी?

महागठबंधन सरकार बनने के बाद किशोर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का सलाहकार नियुक्त कर राज्यमंत्री का दर्ज़ा दे दिया गया लेकिन नीतीश के बीजेपी से हाथ मिलाने के बाद उन्हें इस पद से हटा दिया गया था.

नई दिल्ली: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर से मुलाक़ात की जिसके बाद सियासी गलियारों में चर्चा गर्म हो गई है. महात्मा गांधी की 150वीं जयंती मनाने की तैयारी के लिए बनी राष्ट्रीय समिति की बैठक में शामिल होने मंगलवार दिल्ली पहुंचे नीतीश ने आते ही बिहार भवन में प्रशांत किशोर से मुलाक़ात की.

मुलाक़ात की वजहों को लेकर अटकलें तेज़ हो गई हैं क्योंकि अगले साल लोकसभा चुनाव होने हैं. क़यास ये भी लग रहे हैं कि नीतीश कुमार बिहार विधानसभा का चुनाव भी समय से पहले लोकसभा चुनाव के साथ ही करवा सकते हैं.

क़रीब आधे घंटे चली मुलाक़ात सूत्रों के मुताबिक़ दोनों के बीच क़रीब आधे घंटे तक मुलाक़ात चली. समझा जा रहा है कि मुलाक़ात के दौरान दोनों के बीच अगले लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई है हालांकि फिलहाल इसका पूरा ब्यौरा नहीं मिल पाया है. सूत्रों ने एबीपी न्यूज़ को ये भी बताया कि इसके पहले पटना में भी इन दोनों की मुलाक़ात हो चुकी है.

ऐसे में अटकलें लगनी लाज़िमी है कि 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव की तरह ही तो कहीं नीतीश कुमार और प्रशांत किशोर साथ काम तो नहीं करेंगे ? अब चूंकि नीतीश कुमार महागठबंधन को छोड़ बीजेपी के साथ आ चुके हैं तो अटकलें इस बात को लेकर भी उठ रही हैं कि अगर नीतीश और किशोर एक साथ आते हैं तो इसमें बीजेपी की भूमिका क्या रहेगी ?

महागठबंधन की जीत के एक नायक प्रशांत किशोर भी थे 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की बम्पर जीत के नायक नीतीश कुमार और लालू यादव तो थे ही, इस जीत का सेहरा एक और व्यक्ति के सिर बंधा था वो था चुनावी रणनीति के माहिर खिलाड़ी प्रशांत किशोर का.

प्रशांत किशोर और उनकी टीम ने पर्दे के पीछे से न केवल रणनीति तैयार की बल्कि उसे ज़मीन पर उतारने में भी बड़ी भूमिका निभाई. महागठबंधन सरकार बनने के बाद किशोर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का सलाहकार नियुक्त कर राज्यमंत्री का दर्ज़ा दे दिया गया लेकिन नीतीश के बीजेपी से हाथ मिलाने के बाद उन्हें इस पद से हटा दिया गया था. इन मुलाक़ातों से एक बार फिर नीतीश कुमार और प्रशांत किशोर के एक साथ आने की चर्चा ज़ोर पकड़ने लगी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
चीन को नहीं भा रही LAC पर शांति! लद्दाख पर ताजा कदम से बिगड़ सकते हैं भारत से रिश्ते
चीन को नहीं भा रही LAC पर शांति! लद्दाख पर ताजा कदम से बिगड़ सकते हैं भारत से रिश्ते
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
‘पीएम मोदी एक...’, सौरव-आशुतोष की हिरासत के बाद दीपके का बड़ा हमला
‘पीएम मोदी एक...’, सौरव-आशुतोष की हिरासत के बाद दीपके का बड़ा हमला

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
तिहाड़ जेल भेजे गए सौरव-रांका, अब सुप्रिया सुले ने गृह मंत्रालय से की ये मांग
तिहाड़ जेल भेजे गए सौरव-रांका, अब सुप्रिया सुले ने गृह मंत्रालय से की ये मांग
हजारों रुपये में बेच रहे थे भारत-वेस्टइंडीज मैच के मुफ्त पास, HCA मेंबर समेत 4 गिरफ्तार
हजारों रुपये में बेच रहे थे भारत-वेस्टइंडीज मैच के मुफ्त पास, HCA मेंबर समेत 4 गिरफ्तार
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
राहुल गांधी की याचिका की कमियां दूर, सुनवाई की आई संभावित तारीख, ओवैसी भी पहुंचे SC
राहुल गांधी की याचिका की कमियां दूर, सुनवाई की आई संभावित तारीख, ओवैसी भी पहुंचे SC
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद, भड़कीं पाक एक्ट्रेस
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद
Embed widget