एक्सप्लोरर

चुनाव आयोग ने शरद यादव को दिया झटका, नीतीश को मिली ‘तीर’ की कमान

जुलाई में नीतीश कुमार ने बीजेपी से गठबंधन कर बिहार में नई सरकार बनाई. नीतीश कुमार के इस फैसले से नाराज होकर शरद यादव इसके खिलाफ खड़े हो गए थे. इसके बाद शरद यादव ने ‘तीर’ निशान और पार्टी पर दावा किया था.

नई दिल्ली: जेडीयू के चुनाव चिन्ह ‘तीर’ को लेकर चल रही जंग में नीतीश कुमार को फतह हासिल हुई है. वहीं इस चुनाव चिन्ह पर अपनी दावेदारी ठोक रहे शरद यादव को हार का सामना करना पड़ा है. चुनाव आयोग ने फैसला दिया कि नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली जेडीयू ही असली है और शरद यादव का दावा कमजोर है. चुनाव आयोग ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व वाला गुट ही जनता दल (यूनाइटेड) है और वह पार्टी चुनाव चिह्न ‘तीर’ का इस्तेमाल करने की हकदार है. पार्टी के चुनाव चिन्ह पर दावे को लेकर नीतीश कुमार और शरद यादव गुट की अर्जी पर दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद आयोग ने अपने आदेश में कहा कि नीतीश गुट के पास पार्टी विधायक दल का पूर्ण समर्थन है.

कब क्या हुआ?

जुलाई में नीतीश कुमार ने बीजेपी से गठबंधन कर बिहार में नई सरकार बनाई. नीतीश कुमार के इस फैसले से नाराज होकर शरद यादव इसके खिलाफ खड़े हो गए थे. इसके बाद शरद यादव ने ‘तीर’ निशान और पार्टी पर दावा किया था. हालांकि पार्टी के ज्यादातर सासंद विधायक नीतीश के साथ हैं. अब शरद यादव के पास नई पार्टी बनाने का विकल्प बचा है. वहीं उनकी राज्यसभा सदस्यता भी खतरे मंडरा रहा है. जल्द ही उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू इस पर फैसला सुनाएंगे.

गुजरात से जेडीयू विधायक छोटूभाई बसावा के नाम से आयोग में शरद गुट ने अर्जी दायर कर पार्टी का चुनाव चिन्ह ‘‘तीर का निशान’’ उनके गुट को आवंटित करने का अनुरोध किया था. दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद आयोग ने पार्टी के विधायक दल का पूर्ण समर्थन नीतीश गुट के पक्ष में होने के आधार पर राज्य स्तरीय पार्टी के रूप में मान्यता प्राप्त जेडीयू के चुनाव चिन्ह के इस्तेमाल के लिए नीतीश गुट को अधिकृत बताया. सुनवाई के दौरान शरद गुट ने आयोग के समक्ष पार्टी में संगठन के पदाधिकारियों और प्रदेश इकाईयों का समर्थन होने का दावा करते हुए उनकी अगुवायी वाले गुट को असली जेडीयू बताया.

चुनाव आयोग ने आदेश में कहा कि जेडीयू के अध्यक्ष नीतीश कुमार को पार्टी की बिहार प्रदेश इकाई और विधायक दल का समर्थन हासिल है. आयोग ने नीतीश गुट की इस दलील को सही माना कि जेडीयू बिहार की रजिस्टर्ड पार्टी है और इसी राज्य में पार्टी सत्तारूढ़ भी है. इसलिये दूसरे राज्यों के बजाय पार्टी की बिहार इकाई और विधायक दल के समर्थन वाले गुट को ही पार्टी का वास्तविक धड़ा माना जाए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget