एक्सप्लोरर

मानव श्रृंखला की तादाद से गदगद नीतीश कुमार, कहा- जुड़ गया पूरा बिहार

लगातार अपने ही रिकॉर्ड तोड़ती सीएम नीतीश कुमार की तरफ से बुलाई गई बिहार में ये तीसरी मानव श्रृंखला थी. सबसे पहले साल 2017 में नशामुक्ति यानि शराबबंदी के समर्थन में 21 जनवरी को मानव श्रृंखला बनाई गई थी.

पटना: बिहार में जल-जीवन-हरियाली, नशामुक्ति, बाल विवाह और दहेज प्रथा उन्मूलन के खिलाफ मानव श्रृंखला में शामिल सीएम नीतीश कुमार ने कार्यक्रम की समाप्ति के बाद सीएम ने लोगों का किया धन्यवाद. उन्होंने मानव श्रृंखला की चर्चा करते हुए कहा, ''संपूर्ण बिहार इसके माध्यम से एक दूसरे से जुड़ गया. गांधी मैदान में लोग बिहार का नक्शा बनाकर खड़े रहे. महिलाओं, युवाओं और सभी धर्मों के लोगों की इसमें भागीदारी हुई है. यह मामूली बात नहीं है.''

मानव श्रृंखला ने अपना ही बनाया रिकॉर्ड तोड़ा

लगातार अपने ही रिकॉर्ड तोड़ती सीएम नीतीश कुमार की तरफ से बुलाई गई बिहार में ये तीसरी मानव श्रृंखला थी. सबसे पहले साल 2017 में नशामुक्ति यानि शराबबंदी के समर्थन में 21 जनवरी को मानव श्रृंखला बनाई गई थी. इसके बाद बाल विवाह और दहेजप्रथा जैसी कुरीतियों के ख़िलाफ़ मानव श्रृंखला 21 जनवरी, 2018 को बनाई गई थी.

पर्यावरण संरक्षक की उपाधि से सीएम हुए सम्मानित, बताया बिहार की जनता है इसकी हक़दार

इस मौक़े पर मैग्सेसे पुरस्कार विजेता राजेंद्र सिंह भी शामिल हुए. उन्होंने सीएम को तरुण भारत संघ की तरफ से पर्यावरण संरक्षक-2020 सम्मान से सम्मानित किया और अभिनंदन पत्र भी सौंपा. सीएम ने कहा, ''मुझे पर्यावरण संरक्षक 2020 का जो सम्मान दिया गया है, उसकी वास्तविक हकदार बिहार की जनता है. बिहार की जनता सामाजिक विषयों के साथ-साथ पर्यावरण के प्रति जागरूक है. आज की मानव शृंखला के लिए हम पूरे बिहार की जनता को धन्यवाद देता हूं.''

सीएम ने अपने भाषण में कहा, ''पर्यावरण संरक्षण से जुड़े मुद्दे पर वे किसी तरह का समझौता नहीं करेंगे. पर्यावरण की रक्षा से जुड़ा जल-जीवन-हरियाली अभियान निरंतर चलता रहेगा. तभी लोगों में जागरुकता रहेगी. यह खुशी की बात है कि पर्यावरण संरक्षण को लेकर बिहार के लोग अब सजग हो रहे हैं. उनकी जागरुकता बड़ी बात है. हरियाली बढ़ेगी तब बिहार में पर्यावरण संतुलित रहेगा और इससे आने वाली पीढ़ी का जीवन सुरक्षित रहेगा.''

सीएम ने कहा कि अपनी जल-जीवन-हरियाली यात्रा में उन्होंने यह देखा कि लोगं पर्यावरण संरक्षण की बात सुन कर प्रसन्न होते हैं. पिछले कुछ महीने से लगातार इस पर चर्चा कर रहे हैं. जल और हरियाली के बगैर जीवन नहीं है. जल-जीवन-हरियाली के लिए कार्य-योजना बनाई गई है और उस पर मिशन मोड में काम हो रहा है. सीएम ने कहा कि पर्यावरण की जो स्थिति है, उसमें लोगों की जागृति का खास महत्व है। उनकी जागरूकता हो तभी हम पर्यावरण का संरक्षण कर सकते हैं. मुझे इस बात की खुशी है लोगों में जागृति आयी है.

यहां पढे़ं

मानव श्रृंखला 2020: 5 लाख लोगों ने मिलकर बनाए ह्यूमन चेन, जागरूकता में लगभग 15 करोड़ किए गए खर्च!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिक्षामंत्री बनाए जाने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले- 'धर्मेंद्र प्रधान ने...'
शिक्षामंत्री बनाए जाने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले- 'धर्मेंद्र प्रधान ने...'
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
‘वो ये समझें कि देश का युवा...’, प्रह्लाद जोशी के नए शिक्षा मंत्री बनने पर CJP ने दिया ये रिएक्शन
‘वो ये समझें कि देश का युवा...’, प्रह्लाद जोशी के नए शिक्षा मंत्री बनने पर CJP ने दिया ये रिएक्शन
'युवा एकजुट हों...', पेपर लीक के बाद अब CJP ने लपका ये मुद्दा! GEN-Z को बताया अगला टारगेट
'युवा एकजुट हों...', पेपर लीक के बाद अब CJP ने लपका ये मुद्दा! GEN-Z को बताया अगला टारगेट

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'मैं उनको सलाम करता हूं जिन्होंने...', CJP के प्रोटेस्ट पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान
'मैं उनको सलाम करता हूं जिन्होंने...', CJP के प्रोटेस्ट पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
रोहित शर्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज, राजीव शुक्ला का बयान कर देगा खुश
रोहित शर्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज, राजीव शुक्ला का बयान कर देगा खुश
Embed widget