एक्सप्लोरर

‘बच्चा’ कहे जाने पर तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को दी ये सलाह

तेजस्वी यादव ने मंगलवार को ट्वीट किया, "आदरणीय चच्चा (चाचा) जी, आज बच्चा को 'बाल दिवस' पर आशीर्वाद ना सही, लेकिन शुभकामनाएं तो दे देते. आपने पांच दिन पहले इस बच्चे को जन्मदिवस की शुभकामनाएं भी नहीं भेजी. बच्चा कहते हो, तो बड़ों जैसा सलूक भी करो."

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तरफ से सोमवार को 'बच्चा' कहे जाने पर पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मंगलवार को तंज कसा. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार 'बाल दिवस' पर आशीर्वाद ना सही, लेकिन शुभकामनाएं तो दे देते.

तेजस्वी यादव ने मंगलवार को ट्वीट किया, "आदरणीय चच्चा (चाचा) जी, आज बच्चा को 'बाल दिवस' पर आशीर्वाद ना सही, लेकिन शुभकामनाएं तो दे देते. आपने पांच दिन पहले इस बच्चे को जन्मदिवस की शुभकामनाएं भी नहीं भेजी. बच्चा कहते हो, तो बड़ों जैसा सलूक भी करो."

आरजेडी के अध्यक्ष लालू प्रसाद के पुत्र तेजस्वी ने दूसरे ट्वीट में लिखा, "बच्चा कितना भी बड़ा क्यों ना हो जाए वह मां-बाप और अभिभावकों के लिए सदा बच्चा ही रहता है. नीतीश चाचा सही तो कह रहे हैं कि तेजस्वी अभी बच्चा है."

एक दूसरे ट्वीट में तेजस्वी ने नीतीश पर निशाना साधते हुए लिखा, "नीतीश जी आप आदरणीय हैं इसलिए पलटकर मैं आपको 'बूढ़ा' तो नहीं कहूंगा, लेकिन चाचा आपके द्वारा जनादेश की ठगी करने के बाद अगले दिन विधानसभा में इस बच्चे के सामने आपका मुंह लटका हुआ था और उस दिन इस बच्चे द्वारा पूछे गए एक भी सवाल का जवाब आपने अभी तक नहीं दिया है."

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेस में तेजस्वी के विषय में पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में कहा था, "तेजस्वी तो अभी बच्चा है." इस बयान पर पलटवार करते हुए आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद ने सोमवार को कहा था, "तेजस्वी बच्चा नहीं, आपका भी चच्चा है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest Live Updates: CJP कानून का पालन नहीं करती, पुलिस की गलत छवि पेश की- दिल्ली पुलिस
LIVE: CJP कानून का पालन नहीं करती, पुलिस की गलत छवि पेश की- दिल्ली पुलिस
CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा ऐलान, कहा - 'कल पूरा भारत...'
CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा ऐलान, कहा - 'कल पूरा भारत...'
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
CJP प्रोटेस्ट: कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी बोले- ‘मुझे उम्मीद है कि...’
CJP प्रोटेस्ट: कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी बोले- ‘मुझे उम्मीद है कि...’

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
क्या इंदौर में भी 250 बनाकर हार जाएगी टीम इंडिया? कितना है सबसे बड़ा रन चेज
क्या इंदौर में भी 250 बनाकर हार जाएगी टीम इंडिया? कितना है सबसे बड़ा रन चेज
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
Embed widget