एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र: मोहन भागवत से आज मिलेंगे नितिन गडकरी, सरकार गठन पर हो सकती है बात

महाराष्ट्र में जारी राजनीतिक गतिरोध के बीच केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी आज आरएसएस चीफ मोहन भागवत से मुलाकात करेंगे. वहीं, आज ही महाराष्ट्र बीजेपी के नेता राज्यापल से मुलाकात कर रहे हैं. ऐसे में महाराष्ट्र की राजनीति में अनिश्चितता से आज कुछ पर्दा उठ सकता है.

मुंबई: महाराष्ट्र में सरकार गठन पर जारी गतिरोध के बीच केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी आज नागपुर में राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात करेंगे. महाराष्ट्र में बीजेपी और शिवसेना के बीच सीएम पद को लेकर जारी खींचतान के बीच इस मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है. सूत्रों के मुताबिक शिवसेना नितिन गडकरी को सीएम बनाने का दांव चल सकती है.

शिवसेना चल सकती है ये दांव

सूत्रों के मुताबिक शिवसेना इस बात को भलीभांति जानती है कि बीजेपी केंद्रीय नेतृत्व नितिन गडकरी को मुख्यमंत्री बनाने को राजी नहीं होगी. ऐसे में पार्टी महाराष्ट्र बीजेपी के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल का नाम सीएम पद के लिए आगे कर सकती है. शिवसेना यहां नितिन गडकरी के नाम पर दांव खेलकर चंद्रकांत पाटिल को सीएम बनाना चाहती है. हालांकि, यह देखने वाली बात होगी कि बीजेपी देवेंद्र फडणवीस की जगह किसी अन्य नाम पर राजी होती है या नहीं.

नितिन गडकरी की आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात के साथ ही आज ही बीजेपी नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यिारी से मुलाकात करेंगे. इस बैठक के बाद बीजेपी नेता एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे.

शिवसेना लगातार बीजेपी पर बना रही दबाव

वहीं, शिवसेना बीजेपी पर लगातार हर तरीके से दबाव बना रही है. इसी कड़ी में शिवसेना नेता संजय राउत ने एक नया पैंतरा चला और वो एनसीपी प्रमुख शरद पवार से बुधवार को मिलने पहुंचे. शिवसेना ये सोच रही थी कि इस मुलाकात से बीजेपी पर दबाव बनेगा लेकिन ये दांव उल्टा पड़ गया. बैठक के बाद शरद पवार ने कहा कि जनता ने उनकी पार्टी को विपक्ष में बैठने का मौका दिया है.

एनसीपी चीफ शरद पवार ने कहा, ''जनता ने हमें विपक्ष में बैठने का मौका दिया है, शिवसेना बीजेपी 25 साल से साथ हैं आज नहीं तो कल साथ हो ही जाएंगे.'' शरद पवार के इस बयान के कई राजनीतिक मायने निकाले जा सकते हैं. इससे एक बात ये भी स्पष्ट होती है कि एनसीपी, शिवसेना के साथ नहीं जाना चाहती है.

यह भी पढ़ें-

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी कर रही है ताजमहल से ज्यादा कमाई, आंकड़ा जानकर हैरान रह जाएंगे

IRCTC से बुक करते हैं टिकट तो इस फीचर के बारे में जानें, बेहद तेजी से मिलेगा कन्फर्म टिकट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
असम में नशे का कारोबार ध्वस्त: 945 तस्कर जेल में, अमित शाह बोले- जारी रहेगा प्रहार
असम में नशे का कारोबार ध्वस्त: 945 तस्कर जेल में, अमित शाह बोले- जारी रहेगा प्रहार
विजय की TVK का दावा, '...तो हमें मिलतीं 160 सीटें', DMK ने SIR पर बहाए घड़ियाली आंसू
विजय की TVK का दावा, '...तो हमें मिलतीं 160 सीटें', DMK ने SIR पर बहाए घड़ियाली आंसू
लेफ्ट दलों ने SIR और CEC के मुद्दे पर मांगा विजय का साथ, कहा- 'अन्याय के खिलाफ...'
लेफ्ट दलों ने SIR और CEC के मुद्दे पर मांगा विजय का साथ, कहा- 'अन्याय के खिलाफ...'

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
Embed widget