एक्सप्लोरर

गडकरी की पाकिस्तान को खुली चेतावनी, कहा- आतंकवाद का समर्थन न करें नहीं तो बंद कर देंगे पानी  

केंद्रीय जल संसाधन मंत्री नितिन गडकरी ने आतंकवाद पर कार्रवाई करने को लेकर पाकिस्तान को चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान ने आतंकी गतिविधियों को समर्थन देना बंद नहीं किया तो भारत पाकिस्तान को पानी देना बंद कर देगा.

नई दिल्ली: केंद्रीय जल संसाधन मंत्री नितिन गडकरी ने आतंकवाद पर कार्रवाई करने को लेकर पाकिस्तान को चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान ने आतंकी गतिविधियों को समर्थन देना बंद नहीं किया तो भारत सिंधु जल समझौते को तोड़ देगा और पाकिस्तान की जलापूर्ति रोक देगा.

गडकरी ने गुरुवार को कहा, “सिंधु जल समझौते के नाम से 1960 में किये गये करार की मूल शर्त दोनों देशों के बीच भाईचारा, सौहार्द्र और सहयोग को बढ़ाना है. पाकिस्तान की तरफ से भारत को कोई सौहार्द्र और सहयोग नहीं मिल रहा है. सौहार्द्र और सहयोग के बदले में अगर हमें बम के गोले मिल रहे हों तो फिर हमारे लिये वह करार मानने का कोई कारण नहीं है.”

केंद्रीय मंत्री ने कहा, “इसलिये हम यह करार तोड़ देंगे और अपना पानी अपने राज्यों को स्थानांतरित कर देंगे. अगर पाकिस्तान आतंकवाद को समर्थन देना बंद नहीं करेगा तो हम उनका पानी बंद कर देंगे.”

उल्लेखनीय है कि सितंबर 1960 में भारत और पाकिस्तान के तत्कालीन प्रधानमंत्रियों, पंडित जवाहरलाल नेहरू और अयूब खान ने विश्व बैंक की मध्यस्थता में दोनों देशों के बीच सिंधु जल क़रार किया था. इसके तहत भारत को पूर्व की तीन नदियों रावी, सतलुज और ब्यास और पाकिस्तान को सिंधु, चिनाब और झेलम के नियंत्रण का अधिकार मिला था. पाकिस्तान नियंत्रित तीनों नदियों का बहाव क्षेत्र और इनका बेसिन भारत में होना पाकिस्तान के लिये शुरू से चिंता का विषय रहा है.

नितिन गडकरी ने कहा कि क़रार के तहत जिन तीन नदियों का पानी भारत को मिलना था वह पानी भी पाकिस्तान के पास ही जा रहा है. पूर्व की कांग्रेस सरकारों ने इसके लिये कुछ नहीं किया. उन्होंने कहा, “अब हमने उस पानी को रोकने के लिये प्रोजेक्ट बनाया है ताकि पंजाब, हरियाणा और राजस्थान को पानी मिल सके.’’

एकपक्षीय तरीक़े से क़रार तोड़ने के भारत के अधिकार के सवाल पर गडकरी ने कहा, “ यह दो देशों के बीच किया गया सीधा करार है. कोई तीसरा देश इसके बीच में नहीं है, इसलिये हममें से कोई भी देश इस करार को कभी भी तोड़ सकता है.” यह भी पढ़ें- पीएम मोदी का दावा, राजीव गांधी ने INS विराट को ‘निजी टैक्सी’ की तरह इस्तेमाल किया, बीजेपी ने जारी की तस्वीर

चारधाम यात्रा 2019: केदारनाथ के कपाट खुले, बाबा के दर्शन के लिए जुटने लगे भक्त

आंध्र प्रदेश के CM नायडू का दावा- 'देश में बनेगी गैर-बीजेपी सरकार, ममता बनर्जी निभाएंगी बड़ी भूमिका'

देखें वीडियो-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केरल में दर्दनाक हादसा, लॉरी से टकराई कार, 8 छात्रों की मौत
केरल में दर्दनाक हादसा, लॉरी से टकराई कार, 8 छात्रों की मौत
नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट की गई नौकरी, एअर इंडिया का बड़ा एक्शन
नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट की गई नौकरी, एअर इंडिया का बड़ा एक्शन
'पिंजरे का तोता कभी पिटबुल...', CBI-ED के अधिकारों पर चिदंबरम का तंज
'पिंजरे का तोता कभी पिटबुल...', CBI-ED के अधिकारों पर चिदंबरम का तंज
स्वतंत्र भारद्वाज कैसे घिरा? पुलिस ने दबोचा, लगा SC-ST Act, चिराग ने बढ़ाई मुश्किलें
स्वतंत्र भारद्वाज कैसे घिरा? पुलिस ने दबोचा, लगा SC-ST Act, चिराग ने बढ़ाई मुश्किलें

वीडियोज

Sansani: पापा की ठग परियों का 'जबरा गैंग' ! Crime News
Janhit With Chitra Tripathi: Aniruddhacharya के बिगड़े बोल.. दिया हिंदू- मु्स्लिम पर ज्ञान !
Tamilnadu Road Accident: टर्न लेते वक्त हादसा, चार बहनों का आखिरी सफर! Viral Video
Nishu Azad Controversy: निशु का आरोपी गिरफ्तार..अब होगी 'स्वतंत्र' जांच!।Janhit With Chitra Tripathi
Nishu Azad Controversy: जहां लगनी थी हत्या की धारा.. वहां 73 दिन बाद कार्रवाई पर उठ रहे सवाल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों चूक रहा US का निशाना? ईरान में घरों पर कैसे गिरे बम, पूरी स्टोरी
क्यों चूक रहा US का निशाना? ईरान में घरों पर कैसे गिरे बम, पूरी स्टोरी
बिहार में 10 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, कोमल मीणा की मिली ये जिम्मेदारी
बिहार में 10 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, कोमल मीणा की मिली ये जिम्मेदारी
'गंभीर के फेवरेट प्लेयर वापस आ गए...', पूर्व क्रिकेटर ने भारतीय कोच पर कसा तंज
'गंभीर के फेवरेट प्लेयर वापस आ गए', पूर्व क्रिकेटर ने भारतीय कोच पर कसा तंज
82 करोड़ कमा चुकी 'हनुमान अंश' को OTT प्लेटफॉ़र्म ने कर दिया था रिजेक्ट, डायरेक्टर का खुलासा
'हनुमान अंश' को ओटीटी प्लेटफॉ़र्म ने कर दिया था रिजेक्ट, डायरेक्टर का खुलासा
आमिर खान को धमकी से लेकर लॉरेंस बिश्नोई तक, मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा
आमिर खान को धमकी से लेकर लॉरेंस बिश्नोई तक, मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा
'गुनाह करने पर...', स्वतंत्र भारद्वाज मामले पर RLD का आया बयान
'गुनाह करने पर...', स्वतंत्र भारद्वाज मामले पर RLD का आया बयान
Kitchen Tips: तड़का लगाते ही जल जाते हैं मसाले? शेफ से जानें ये 1 सीक्रेट
तड़का लगाते ही जल जाते हैं मसाले? शेफ से जानें ये 1 सीक्रेट
पत्नी या वोडाफोन का पिल्ला... मद्रास हाईकोर्ट के इस फैसले से यूजर्स क्यों खफा?
पत्नी या वोडाफोन का पिल्ला... मद्रास हाईकोर्ट के इस फैसले से यूजर्स क्यों खफा?
Embed widget