एक्सप्लोरर

पुलिस राज से मुक्ति और गुलामी की निशानियां होंगी खत्म, संसद में आपराधिक कानून पर विधेयक पेश कर बोले निशिकांत दुबे

निशिकांत दुबे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने मैकॉले की शिक्षा पद्धति को खत्म किया और अब अंग्रेजों के समय के कानून को बदला जा रहा है.

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद निशिकांत दुबे ने बुधवार (20 दिसंबर) को लोकसभा में कहा कि आपराधिक कानूनों से संबंधित विधेयक देश में पुलिस राज से मुक्ति और गुलामी की निशानियों को मिटाकर भारतीय परंपरा को स्थापित करने के लिए लाए गए हैं.

उन्होंने भारतीय न्याय (द्वितीय) संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा (द्वितीय) संहिता 2023 और भारतीय साक्ष्य (द्वितीय) विधेयक 2023 पर बुधवार को अधूरी रह गई चर्चा को आगे बढ़ाते हुए यह टिप्पणी की. भारतीय दंड संहिता, दंड प्रक्रिया संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम की जगह लेने के लिए इन्हें लाया गया है.

निशिकांत दुबे ने कहा कि इन विधेयकों से देश के लोगों को राहत पहुंचने वाली है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने मैकॉले की शिक्षा पद्धति को खत्म किया और अब अंग्रेजों के समय के कानून को बदला जा रहा है. निशिकांत दुबे ने कहा कि संसद की स्थाई समिति ने विधेयक में बदलाव की सिफारिश की तो नए विधेयक लाए गए और इनमें समिति की सिफारिशों को शामिल किया गया.

उन्होंने कहा कि यह सरकार आम जनता की सरकार है और वह कभी पुलिस राज नहीं बनने देगी. निशिकांत दुबे ने कहा, 'मैं प्रधानमंत्री और गृहमंत्री का धन्यवाद करना चाहता हूं कि वे (जनता को) पुलिस राज से मुक्त करने के लिए ये विधेयक लेकर आए हैं.' उन्होंने तंज कसा कि जिस कांग्रेस ने (बाबा साहेब भीमराव) अंबेडकर को हरवाया, जोगेंद्रनाथ मंडल को पाकिस्तान जाने के लिए मजबूर किया, बाबू जगजीवन राम को कांग्रेस छोड़ने के लिए मजबूर कर दिया, आज वही कांग्रेस मल्लिकार्जुन खरगे को प्रधानमंत्री बनाने की बात कर रही है.

दुबे का कहना था कि पहले कभी किसी विपक्षी पार्टी ने (सुरक्षा में चूक के मामले में) संसद में व्यवधान डालने का प्रयास नहीं किया, क्योंकि यहां सुरक्षा की जिम्मेदारी लोकसभा सचिवालय की है. उन्होंने कहा कि ये विधेयक पारित न हों, इसलिए कांग्रेस राजनीति कर रही है.

बीजेपी सांसद के अनुसार, विपक्ष का कहना है कि फांसी की सजा न हो, आखिर फांसी की सजा क्यों नहीं हो? उन्होंने कहा, 'दाऊद इब्राहीम आए और विस्फोट करके चला जाए तो फांसी की सजा क्यों नहीं होगी.' दुबे ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की मानसिकता हिंदी-विरोध की है. बीजेपी सांसद का कहना था, 'हम शुक्रगुजार हैं कि मुगलों और अंग्रेजों की निशानी को मिटाकर भारतीय परंपरा को स्थापित करने के लिए ये विधेयक लाए गए हैं.'

यह भी पढ़ें:-
Parliament Winter Session: जया बच्‍चन बोलीं- सर सर बोल रहे हैं चिल्‍लाके, अब मैं आपको मैडम कहूंगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कतर के पूर्व अमीर के निधन पर राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा, भारत सरकार का फैसला
कतर के पूर्व अमीर के निधन पर राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा, भारत सरकार का फैसला
चंद्रबाबू नायडू ने PM मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले - 'उनके नेतृत्व में भारत 2047 तक...'
चंद्रबाबू नायडू ने PM मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले - 'उनके नेतृत्व में भारत 2047 तक...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
‘आत्महत्या कर लूंगा...’ 2012 के यूपी चुनाव से पहले मनमोहन सिंह ने क्यों कही थी ये बात, चौंकाने वाला खुलासा
‘आत्महत्या कर लूंगा...’ 2012 के यूपी चुनाव से पहले मनमोहन सिंह ने क्यों कही थी ये बात, बड़ा खुलासा

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget