एक्सप्लोरर

Exclusive: जहां लटकाये जाएंगे निर्भया के दरिंदे, जानिए उस फांसीघर और कुएं के बारे में सबकुछ

तिहाड जेल की तीन नंबर जेल में स्थित फांसी घर का कुंआ लगभग 15 फीट गहरा है और इसकी चौड़ाई लगभग दस फुट है.

नई दिल्लीः निर्भया केस के चारों दोषियों को डेथ वारंट जारी हो चुका है और अब 22 जनवरी 2020 को सुबह 7 बजे पवन, विनय, मुकेश और अक्षय को फांसी के फंदे पर लटकाया जाएगा. यहां आपको हम बता रहे हैं कि चारों दोषियों को कहां फांसी मिलेगी और तिहाड़ जेल में फांसी के क्या इंतजाम किए गए हैं. जेल सूत्रों के मुताबिक डेथ वारंट जारी होने के बाद कैदियों से काम कराना बंद कर दिया जाता है. 24 घंटे उन पर कड़ी निगरानी रखी जाती है. साथ ही दिन में दो बार मेडिकल चेकअप करवाया जाता है.

तिहाड़ जेल प्रशासन बुधवार से फांसी की तैयारियां शुरु कर देगा और फांसी के चारों आरोपियों को जल्द ही जेल नंबर तीन के फांसी घर में भेजा जा सकता है. फिलहाल कोर्ट का आदेश आने के बाद जेल प्रशासन ने चारों पर निगरानी बढ़ा दी है.

जेल नंबर तीन में बना है फांसीघर सूत्रों के मुताबिक, तिहाड़ जेल में निर्भया के दोषियों को जल्द से जल्द फांसी देने को लेकर तिहाड़ जेल में तैयारी शुरू हो चुकी है. चार में से तीन आरोपी जेल नंबर दो मे बंद है जबकि एक आरोपी जेल नंबर चार में है. जेल सूत्रों के मुताबिक इन्हें जेल नंबर तीन मे लाया जायेगा जहां फांसीघर है.

कितना गहरा है फांसीघर का कुआं? तिहाड जेल की तीन नंबर जेल में स्थित फांसी घर का कुंआ लगभग 15 फीट गहरा है और इसकी चौड़ाई लगभग दस फुट है. दरअसल फांसी की सजा पाए शख्स को जिस जगह पर फांसी लगाई जाती है. वह जगह कुएं के ऊपर एक तख्त लगाकर तैयार की जाती है. दोषी को उसके गले में फांसी का फंदा लगाकर इसी तख्त पर खड़ा किया जाता है. जल्लाद के लीवर खींचने के बाद ये तख्त हट जाता है और दोषी इस कुएं में लटक जाता है.

16 दिसंबर 2012 का वो काला दिन 16 दिसंबर, 2012 की रात दक्षिण दिल्ली में एक चलती बस में छह लोगों ने 'निर्भया' (23) के साथ मिलकर दुष्कर्म किया था. सामूहिक दुष्कर्म इतना विभीत्स था कि इससे देशभर में आक्रोश पैदा हो गया था, और सरकार ने दुष्कर्म संबंधी कानून और सख्त किए थे. छह दुष्कर्म दोषियों में से एक नाबालिग था, जिसे बाल सुधार गृह में भेज दिया गया और बाद में रिहा कर दिया गया. एक दोषी ने जेल में ही आत्महत्या कर ली थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest Live Updates: सीजेपी का आज ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, वांगचुक ने बताया क्यों नहीं आ रहे दिल्ली
LIVE: सीजेपी का आज ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, वांगचुक ने बताया क्यों नहीं आ रहे दिल्ली
2026 उपचुनाव नतीजेः तमिलनाडु में विजय के TVK की जीत, बंगाल-असम में बजा BJP का डंका
2026 उपचुनाव नतीजेः तमिलनाडु में विजय के TVK की जीत, बंगाल-असम में बजा BJP का डंका
CJP प्रोटेस्ट को लेकर सरकार अलर्ट, केंद्रीय गृह सचिव की सभी राज्यों को चिट्टी
CJP प्रोटेस्ट को लेकर सरकार अलर्ट, केंद्रीय गृह सचिव की सभी राज्यों को चिट्टी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget