एक्सप्लोरर

दया याचिका खारिज होने के बाद निर्भया का दोषी मुकेश फिर पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, राष्ट्रपति के फैसले को दी चुनौती

Nirbhaya case: दोषी मुकेश ने याचिका में कहा है कि जिस तेजी से दया याचिका पर फैसला लिया गया. उससे लगता है कि राष्ट्रपति ने याचिका में लिखी बातों पर ठीक से विचार किये बिना उसे खारिज किया है.

नई दिल्ली: निर्भया गैंगरेप मामले में सभी चार दोषियों को एक फरवरी को तिहाड़ जेल में फांसी दी जानी है. इससे पहले दोषी फांसी से बचने के लिए तरह-तरह की तरकीबें अपना रहे हैं. राष्ट्रपति से दया याचिका खारिज होने के बाद निर्भया का एक दोषी मुकेश फिर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा है. जहां उसने राष्ट्रपति के फैसले को चुनौती दी है.

मुकेश ने अपनी याचिका में कहा है कि जिस तेजी से दया याचिका पर फैसला लिया गया. उससे लगता है कि राष्ट्रपति ने याचिका में लिखी बातों पर ठीक से विचार किये बिना उसे खारिज किया है. बता दें कि राष्ट्रपति ने इस महीने की शुरुआत में मुकेश की दया याचिका खारिज कर दी थी.

आज ही दिल्ली की एक अदालत ने निर्भया मामले के दोषियों के वकील की याचिका का निपटारा करते हुए कहा कि आगे किसी दिशा-निर्देश की आवश्यकता नहीं है. वकील ने याचिका में आरोप लगाया था कि जेल के अधिकारी वे दस्तवेज मुहैया नहीं करा रहे हैं जो दया तथा सुधारात्मक याचिकाएं दायर करने के लिए जरूरी हैं.

दिल्ली पुलिस की ओर पेश हुए लोक अभियोजक ने अदालत को बताया कि तिहाड़ जेल के अधिकारियों ने 2012 के निर्भया सामूहिक दुष्कर्म और हत्या मामले में मौत की सजा पाए दोषियों के वकील द्वारा मांगे गए सभी संबंधित दस्तावेज मुहैया करा दिए हैं. उन्होंने दावा किया कि दोषी केवल ‘‘विलंब करने की तरकीब’’ अपना रहे हैं.

लोक अभियोजक ने कहा, ‘‘पूरी प्रक्रिया कानून को परास्त करने की है. हमने पहले ही सारे दस्तावेज मुहैया करा दिए हैं. वे जहां भी गए, हमने उन सभी जेलों से सभी दस्तावेज प्राप्त कर लिए थे.’’ इसके बाद उन्होंने दोषी विनय कुमार शर्मा की ‘दरिंदा’ नाम की डायरी अदालत के समक्ष पेश की. इसके अलावा उसकी कई पेंटिंग और अन्य दस्तावेज भी पेश किए.

दोषियों के वकील ए. पी. सिंह ने आरोप लगाया कि विनय को धीमा जहर दिया गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन उसकी चिकित्सकीय जांच के कागज उन्हें नहीं दिए जा रहे हैं. उन्होंने आगे कहा कि शुक्रवार रात जेल अधिकारियों से कुछ दस्तावेज उन्हें मिले, लेकिन विनय की डायरी और मेडिकल कागजात नहीं मिले हैं.

सिंह ने कहा, ‘‘वे (तिहाड़ जेल प्रशासन) कहते हैं कि ऐसा कोई रिकॉर्ड नहीं है. विनय को धीमा जहर दिया जा रहा था, इसीलिए उसे अस्पताल भी भेजा गया था. विनय ने उस बारे में कई पेंटिंग बनाई हैं और हम उस बारे में राष्ट्रपति को बताना चाहते हैं. यह भी बताने की जरूरत है कि उन चित्रों से उसे क्या आय हुई.’’

दिल्ली: BJP को झटका, हरिनगर से 4 बार विधायक रह चुके हरशरण सिंह बल्ली AAP में हुए शामिल 

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मंडलोई जेल में दूसरे आरोपी पवन सिंह का सिर फोड़ दिया गया था, उसे अस्पताल ले जाया गया था लेकिन वे कागजात भी वकील को मुहैया नहीं कराए गए. सिंह ने कहा कि तीसरे आरोपी अक्षय कुमार सिंह के स्वास्थ्य से जुड़े कागजात भी नहीं मिले हैं जो दया तथा सुधारात्मक याचिकाएं दायर करने के लिए जरूरी हैं.

सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में दो अन्य दोषियों विनय और मुकेश (32) की सुधारात्मक याचिकाएं खारिज कर दी थीं. राष्ट्रपति ने इस महीने की शुरुआत में मुकेश की दया याचिका खारिज कर दी थी. अदालत के आदेश के अनुसार, सभी चारों दोषियों को एक फरवरी को सुबह छह बजे फांसी होनी है.

पैरा मेडिकल की 23 वर्षीय छात्रा से 16-17 दिसंबर 2012 की मध्यरात्रि को छह लोगों ने चलती बस में गैंगरेप किया था और उसे सड़क पर फेंक दिया था. उसे इलाज के लिए सिंगापुर ले जाया गया था जहां उसने दम तोड़ दिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

94 साल की महालक्ष्मम्मा भारतीय पहचान वापस पाने US नागरिकता छोड़ी, बोलीं - 'अंतिम सांस फिर से भारतीय बनकर लेना है...'
94 साल की महालक्ष्मम्मा भारतीय पहचान वापस पाने US नागरिकता छोड़ी, बोलीं - 'अंतिम सांस फिर से भारतीय बनकर लेना है...'
'डिटेक्ट, डिसरप्ट, डिस्ट्रॉय', अमित शाह का ड्रग्स के खिलाफ फॉर्मूला, कहा- नशा जीतेगा या...
'डिटेक्ट, डिसरप्ट, डिस्ट्रॉय', अमित शाह का ड्रग्स के खिलाफ फॉर्मूला, कहा- नशा जीतेगा या...
Odisha Murder Case: ओडिशा में रिश्तों का खूनी अंत! पति की हत्या के आरोप में पत्नी समेत 2 गिरफ्तार
ओडिशा में रिश्तों का खूनी अंत! पति की हत्या के आरोप में पत्नी समेत 2 गिरफ्तार
UNSC Child Education Report: 'बच्चों और स्कूलों को निशाना बनाने वालों को हर हाल में...', भारत ने किसको दी सख्त चेतावनी
'बच्चों और स्कूलों को निशाना बनाने वालों को हर हाल में...', भारत ने किसको दी सख्त चेतावनी

वीडियोज

Sansani | Ketan Agrawal Murder Case:मर्डर से ठीक एक दिन पहले सिया और चेतन ने रची थी ये साजिश!
Ketan Murder Case: 350 फीट गहरी खाई...'क्राइम कुंडली' सामने आई! | Bharat ki Baat
Ram Mandir Daan Chori | Sanjay Singh | Champat Rai | Sandeep Chaudhary:राम नाम की लूट का पूरा सच!
Ketan Murder Case | Siya Goyal | ABP News | ABP Report : मर्डर के बाद सिया ने मनाया था जश्न
Ram Mandir Daan Chori | Sanjay Singh | Mahadangal: क्या खतरे में है हिंदुओं की आस्था?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UNSC Child Education Report: 'बच्चों और स्कूलों को निशाना बनाने वालों को हर हाल में...', भारत ने किसको दी सख्त चेतावनी
'बच्चों और स्कूलों को निशाना बनाने वालों को हर हाल में...', भारत ने किसको दी सख्त चेतावनी
पटना से गया था वीडियो कॉल, भरत तिवारी को ठोक दो? सांसद पप्पू यादव का दावा
पटना से गया था वीडियो कॉल, भरत तिवारी को ठोक दो? सांसद पप्पू यादव का दावा
कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान को भेजा 'गिफ्ट', बोले - 'हैप्पी बर्थडे, प्लीज...'
CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान को भेजा 'गिफ्ट', बोले - 'हैप्पी बर्थडे, प्लीज...'
IND Vs IRE: वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू मैच से पहले आयरलैंड के खिलाड़ी ने दे दिया बड़ा बयान, कहा- 'वो 15 साल का है और...'
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू मैच से पहले आयरलैंड के खिलाड़ी ने दे दिया बड़ा बयान, कहा- 'वो 15 साल का है और...'
Carry On Jatta 4 Box Office Collection Day 1 Live: गिप्पी ग्रेवाल-सरगुन की ‘कैरी ऑन जट्टा 4’ करेगी दमदार ओपनिंग! दोपहर 1 बजे तक कर डाला इतना कलेक्शन
‘कैरी ऑन जट्टा 4’ करेगी दमदार ओपनिंग! दोपहर 1 बजे तक कर डाला इतना कलेक्शन
'ट्रस्ट करें भंग, PM मोदी भी...' राम मंदिर चंदा चोरी मामले में सरकार पर भड़की कांग्रेस, कर डाली ये बड़ी डिमांड
'ट्रस्ट करें भंग, PM मोदी भी...' राम मंदिर चंदा चोरी मामले में सरकार पर भड़की कांग्रेस, कर डाली ये बड़ी डिमांड
राम मंदिर चंदा चोरी मामले में FIR के बाद CM योगी की पहली प्रतिक्रिया, 'जन आस्था से खिलवाड़ करने वाले...'
राम मंदिर चंदा चोरी मामले में FIR के बाद CM योगी की पहली प्रतिक्रिया, 'जन आस्था से खिलवाड़ करने वाले...'
Explained: 260 परमाणु बम एकसाथ फटने जितना 'जुड़वा भूकंप' क्या? वेनेजुएला में 10 हजार मौतों का गुमान, जमीन के नीचे चल क्या रहा?
वेनेजुएला में 260 परमाणु बम फटने जितना 'जुड़वा भूकंप' क्या? आखिर जमीन के नीचे चल क्या रहा?
Embed widget