एक्सप्लोरर

नीरव मोदी ने पैसे वापस ना करने की कोई बात नहीं कही: वकील विजय अग्रवाल

नीरव मोदी के वकील विजय अग्रवाल ने एबीपी न्यूज़ के साथ बात करते हुए कहा,"उन्होंने ऐसा कुछ भी अपने लैटर में नहीं लिखा है. ना ही टोन और मतलब ऐसा है कि वे पैसा वापस नहीं करेंगे."

नई दिल्ली: पीएनबी घोटाले के आरोपी नीरव मोदी ने कहा है कि मामला सार्वजनिक करके बैंक ने कर्ज वसूली के सभी रास्ते बंद कर दिए हैं. साथ ही उसने यह भी कहा कि उसकी कंपनियों पर 5000 करोड़ से कम पैसे ही बकाया हैं. अब उनके वकील ने उनका बचाव करते हुए कहा है कि उनके क्लाइंट ने ऐसा कुछ नहीं कहा.

नीरव मोदी के वकील विजय अग्रवाल ने एबीपी न्यूज़ के साथ बात करते हुए कहा,"उन्होंने ऐसा कुछ भी अपने लैटर में नहीं लिखा है. ना ही टोन और मतलब ऐसा है कि वे पैसा वापस नहीं करेंगे. ईडी ने 5600 करोड़ के करीब पैसा जब्त किया है, पीएनबी वह ईडी से ले ले. इधर तो सारे लेनदेन रुक गए हैं. पैसा कैसे वापस किया जाएगा. यहां तो कर्मचारियों के पैसे तक नहीं दे पा रहे हैं. सारे बैंक अकाउंट सीज हो जाएंगे तो पैसा कहां से आएगा."

क्या लिखा है नीरव की चिट्ठी में नीरव ने अपने लैटर में लिखा है,‘गलत तौर पर बतायी गई बकाया रकम से ‘मीडिया में हो-हल्ला’ हो गया और इसका परिणाम ये हुआ कि जांच का काम शुरू हो गया और कामकाज भी बंद हो गया. चिट्ठी में मोदी ने लिखा है,‘इससे हमारे बिजनेस पर बैंक के बकाया को चुकाने की हमारी क्षमता खतरे में पड़ गई है."

उसने कहा,"13 फरवरी को की गई मेरी पेशकश के बावजूद बकाया रकम तुरंत पाने की जल्दी में आपकी (बैंक) कार्रवाई ने मेरे ब्रांड और कारोबार को तबाह कर दिया और इससे अब कर्ज वसूलने की आपकी क्षमता सीमित हो गई है."

आपको बता दें कि नीरव ने 13 फरवरी को ये पेशकश की थी और बैंक ने 14-15 फरवरी को लोन घोटाले की जानकारी सार्वजनिक कर दी. नीरव ने चिट्ठी के अंत में बैंक से अनुरोध किया है कि 2,200 कर्मचारियों का वेतन मौजूदा खातों में से देने की अनुमति दी जाए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मैं क्या कोई बैंड-बाजे की पार्टी हूं...', SIR विवाद पर विपक्ष से क्यों गुस्सा हुए ओवैसी?
'मैं क्या कोई बैंड-बाजे की पार्टी हूं...', SIR विवाद पर विपक्ष से क्यों गुस्सा हुए ओवैसी?
Live: SIR के खिलाफ राहुल गांधी और असदुद्दीन ओवैसी की याचिका पर SC में सुनवाई, पुलिस ने प्रतिबंधों पर क्या कहा?
Live: SIR के खिलाफ राहुल गांधी और असदुद्दीन ओवैसी की याचिका पर SC में सुनवाई, पुलिस ने प्रतिबंधों पर क्या कहा?
क्यों बंद किए मेट्रो स्टेशन? SC में दिल्ली पुलिस ने दिया जवाब, कहा- 'हमने...'
क्यों बंद किए मेट्रो स्टेशन? SC में दिल्ली पुलिस ने दिया जवाब, कहा- 'हमने...'
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
Fluffy Rice: रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
Embed widget