एक्सप्लोरर

PNB Scam Case: भगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से बड़ा झटका, 5वीं बार खारिज हुई जमानत याचिका

Nirav Modi Case: नीरव मोदी पीएनबी घोटाले का मास्टरमाइंड और मनी लांड्रिंग केस में मुख्य आरोपी है. इस मामले में ईडी और सीबीआई उनपर कई केस कर चुकी है और उसे दिल्ली लाने के लिए प्रयासरत है.

Nirav Modi Case: पंजाब नेशनल बैंक घोटाले का मास्टरमाइंड और भगोड़े नीरव मोदी को युनाइटेड किंगडम की एक कोर्ट से बड़ा झटका लगा है. दरअसल, ईडी के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, नीरव मोदी ने लंबी कैद का हवाला देते हुए 16 अप्रैल 2024 को यूके में वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट की कोर्ट में 5वीं बार जमानत याचिका दायर की थी, लेकिन  7 मई 2024 को सुनवाई के दौरान इसे खारिज कर दिया गया और वह अभी भी हिरासत में है.

प्रवर्तन निदेशालय से मिली जानकारी के मुताबिक, इसी साल मार्च में नीरव मोदी को लंदन की हाई कोर्ट से भी झटका लगा था. कोर्ट ने उसके लंदन स्थित बंगले को बेचने की अनुमति दे दी थी. बताया जा रहा है कि ये बंगला सेंट्रल लंदन के मैरीलबोन में है. इसमें उसका परिवार रहता है.

2017 में नीरव ने एक ट्रस्ट को दे दिया था बंगला

कोर्ट ने कहा कि इस बंगले को 5.25 मिलियन ब्रिटिश पॉन्ड से कम पर नहीं बेचा जा जाएगा. यह वही बंगला है जिसे नीरव मोदी ने एक ट्रस्‍ट को साल 2017 में दे दिया था.

ब्रिटेन की थेमसाइड जेल में बंद हैं नीरव मोदी

दरअसल, भगोड़े नीरव मोदी को कोर्ट ने जिस बंगले को बेचने का आदेश दिया, उसको साल 2017 में उसने एक ट्रस्ट को दे दिया था. इस मामले में ईडी की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश साल्वे पेश हुए थे, जबकि नीरव मोदी ऑनलाइन जुड़े थे. क्योंकि नीरव मोदी इस समय ब्रिटेन की थेमसाइड जेल में बंद हैं. इस मामले में सिंगापुर की एक कंपनी ट्राइडेंट ट्रस्ट भी दावेदार है.

14 हजार करोड़ का लिया था नीरव मोदी ने लोन 

नीरव मोदी पीएनबी घोटाले का मास्टरमाइंड और मनी लांड्रिंग केस में मुख्य आरोपी है. इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय और सीबीआई उनपर कई केस कर चुकी है और उसे दिल्ली लाने के लिए प्रयासरत में भी है. बता दें कि, साल 2018 में नीरव मोदी ने पंजाब नेशनल बैंक से करीब 14 हजार करोड़ रुपए का लोन लिया था.

बैंक को बिना पैसा लौटाए वह ब्रिटेन भाग गया था. इसके बाद पीएनबी ने नीरव मोदी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया था. हालांकि, नीरव मोदी के मामले में भारत सरकार लगातार ब्रिटेन के सामने उसके प्रत्‍यर्पण का मुद्दा उठाती रही है.

ये भी पढ़ें: ED Raid: 10 हजार की घूस से 37 करोड़ के नोटों के अंबार तक रांची कैशकांड की पूरी कहानी...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अचानक कहां गायब हो गया मानसून? दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में इस तरीख को होगी बारिश
अचानक कहां गायब हो गया मानसून? दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में इस तरीख को होगी बारिश
खतरे में देश की परमाणु सुरक्षा! भारत के सबसे बड़े न्यूक्लियर पावर प्लांट कुडनकुलम के डेटा में सेंध
खतरे में देश की परमाणु सुरक्षा! भारत के सबसे बड़े न्यूक्लियर पावर प्लांट कुडनकुलम के डेटा में सेंध
वाराणसी प्रोजेक्ट्स, सेमिकॉन 2.0 को मंजूरी और रेलवे अपग्रेड्स…, कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
वाराणसी प्रोजेक्ट्स, सेमिकॉन 2.0 को मंजूरी और रेलवे अपग्रेड्स…, कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
पत्नी को ED समन के एक दिन बाद करीबी मदन मित्रा ने छोड़ा ममता बनर्जी का साथ, जानें BJP ने क्या कहा
पत्नी को ED समन के एक दिन बाद करीबी मदन मित्रा ने छोड़ा ममता बनर्जी का साथ, जानें BJP ने क्या कहा

वीडियोज

Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE
Bollywood News: विदेशी दामाद निक जोनास को पता हैं बी-टाउन के सारे सीक्रेट्स, प्रियंका भी हैं हैरान! (15-07-2026)
Udne Ki Aasha: 🙌 Sailee ने बप्पा से लिया आशीर्वाद, 7 साल बाद बदला पूरा जीवन #sbs
MG Hector Hawk PHEV vs Toyota Innova Hycross hybrid | #mghector #toyotainnova #autolive
Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पत्नी को ED समन के एक दिन बाद करीबी मदन मित्रा ने छोड़ा ममता बनर्जी का साथ, जानें BJP ने क्या कहा
पत्नी को ED समन के एक दिन बाद करीबी मदन मित्रा ने छोड़ा ममता बनर्जी का साथ, जानें BJP ने क्या कहा
UP Election 2027: चंद्रशेखर ही नहीं अब ये पार्टी भी होगी मायावती के लिए चुनौती? यूपी चुनाव से पहले बसपा बदलेगी रणनीति!
चंद्रशेखर ही नहीं अब ये पार्टी भी मायावती के लिए चुनौती? यूपी चुनाव से पहले बसपा बदलेगी रणनीति!
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
Watch: फ्रांस में भड़के दंगे, FIFA सेमीफाइनल में स्पेन से हारी टीम तो गुस्साए लोग; वीडियो वायरल
फ्रांस में भड़के दंगे, FIFA सेमीफाइनल में स्पेन से हारी टीम तो गुस्साए लोग; वीडियो वायरल
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
अचानक कहां गायब हो गया मानसून? दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में इस तरीख को होगी बारिश
अचानक कहां गायब हो गया मानसून? दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में इस तरीख को होगी बारिश
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
बागी गुट में शामिल होने के बाद मदन मित्रा का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ममता बनर्जी का फोटो दिल में लेकिन...'
बागी गुट में शामिल होने के बाद मदन मित्रा का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ममता बनर्जी का फोटो दिल में लेकिन...'
Embed widget