एक्सप्लोरर

कोरोना वायरस: मुंबई में आज से 15 जुलाई तक लगेगा नाइट कर्फ्यू, रात 9 से सुबह 5 बजे रहेगा लागू

मुंबई पुलिस के इस आदेश के मुताबिक़ मुंबई में कोरोना संक्रमण का ख़तरा अब भी बना हुआ. हालांकि नाइट कर्फ्यू के दौरान मेडिकल और अन्य इमरजेंसी सेवाओं को छूट दी गई.

मुंबई: मुंबई में आज से 15 जुलाई तक के लिए नाइट कर्फ्यू लागू हो गया है. जरूरी सेवाओं को छोड़कर किसी को भी रात में 9 से सुबह 5 बजे तक बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी. वहीं सुबह 5 से रात 9 बजे तक ग़ैर जरुरी काम के लिए मुंबईवासी केवल 2 किमी के दायरे में जा सकेंगे.

मुंबई पुलिस ने शहर में सीआरपीसी की धारा 144 लागू करके मुंबई में नाइट कर्फ्यू के आदेश जारी किए हैं. मुंबई पुलिस के इस आदेश के मुताबिक़ मुंबई में कोरोना संक्रमण का ख़तरा अब भी बना हुआ. इस महामारी को रोकने के लिए सार्वजनिक जगहों पर एक या एक से ज़्यादा व्यक्ति के बाहर आने की अनुमति नहीं दी गई है. मुंबई में बने कंटेनमेंट ज़ोन में आवश्यक वस्तुओं की दुकानें और मेडिकल इमरजेंसी को ही अनुमति दी गई है.

वहीं नाइट कर्फ़्यू के आदेश लागू करते हुए कहा गया कि मुंबई शहर में रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक एक या एक से अधिक व्यक्तियों को बाहर आने की इजाज़त नहीं है.

मेडिकल इमरजेंसी और इन इमरजेंसी सर्विस- सरकारी दफ़्तर, अस्पताल, मेडिकल, फ़ार्मा, लैब में काम करनेवाले, फल, सब्ज़ी बेचनेवाले, किराने की दुकान पर काम करनेवाले, टेलीफोन, इंटरनेट सर्विस देनेवाले, मीडियाकर्मी, बैंक, स्टॉक एक्सचेंज के कर्मचारी, ई कॉमर्स, होम डिलीवरी करनेवाले लोगों के साथ-साथ, ट्रक-ट्रैंपो, बंदरगाहों पर काम करनेवाले लोगों को इस आदेश में छूट दी गई है.

साथ ही सुबह 5 से रात 9 बजे तक ग़ैर जरुरी काम के लिए मुंबईवासी केवल 2 किमी के दायरे में जा सकेंगे. पुलिस के आदेशनुसार इस दिए गए समय में कोई भी व्यक्ति दुकान, मार्केट, सलून, स्पा या गार्डन जाना चाहें तो वो केवल 2 किमी की हद में ही इन कामों के लिए जा सकेंगे. यानि आप ग़ैर जरुरी कामों के लिए अपने पड़ोस तक ही जा सकेंगे.

अगर पुलिस द्वारा दिए गए इन आदेशों का पालन नहीं किया गया तो पुलिस आयपीसी की धारा 188 के तहत कार्रवाई करेगी.

आपको बता दें कि मिशन बीगेन अगेन के तहत सरकार ने ग़ैर जरुरी कामों के लिए 2 किलोमीटर लक्ष्मण रेखा बना दी है जिसको लांघने से पुलिस कार्यवाही करेगी. पुलिस ने अब तक नियम तोड़नेवालों की 16000 से भी ज़्यादा गाड़ियां जब्त कर चुकी है.

यह भी पढ़ें:

महाराष्ट्र: ठाणे जिले में पिछले 15 दिनों में कोरोना संक्रमण मामले दोगुने हुए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Goa CM Pramod Sawant: वन नेशन, वन इलेक्शन पर गोवा CM प्रमोद सावंत का समर्थन, कहा- 'संसाधनों की होगी बचत'
वन नेशन, वन इलेक्शन पर गोवा CM प्रमोद सावंत का समर्थन, कहा- 'संसाधनों की होगी बचत'
Ayatollah Ali Khamenei Funeral: 'ईरान के लोग डरे नहीं, एकजुट और मजबूत दिखे',खामेनेई के अंतिम संस्कार से लौटने पर सलमान खुर्शीद का बड़ा बयान
'ईरान के लोग डरे नहीं, एकजुट और मजबूत दिखे',खामेनेई के अंतिम संस्कार से लौटने पर सलमान खुर्शीद का बड़ा बयान
‘कांग्रेस 117 सीटों के साथ फिर से सत्ता में आएगी’, तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर बोले CM रेवंत रेड्डी
‘कांग्रेस 117 सीटों के साथ फिर से सत्ता में आएगी’, तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर बोले CM रेवंत रेड्डी
पाक के चक्कर में बांग्लादेश ने चली कश्मीर पर 'गंदी चाल', भारत ने ढाका में ही कर दी बोलती बंद!
पाक के चक्कर में बांग्लादेश ने चली कश्मीर पर 'गंदी चाल', भारत ने ढाका में ही कर दी बोलती बंद!

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget